Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़रेसिपीMoringa Paratha Recipe A Power Packed Healthy Food
आयरन से भरपूर मोरिंगा पराठा, रोज की थाली के लिए परफेक्ट

आयरन से भरपूर मोरिंगा पराठा, रोज की थाली के लिए परफेक्ट

संक्षेप:

मोरिंगा यानी सहजन के पत्तों से बना पराठा सेहत और स्वाद का बेहतरीन मेल है। आयरन, कैल्शियम और एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर यह पराठा रोजमर्रा के खाने को हेल्दी बनाता है।

Jan 08, 2026 07:35 am ISTShubhangi Gupta लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

आजकल लोग रिफाइंड और प्रोसेस्ड फूड से हटकर पारंपरिक और पोषण से भरपूर विकल्पों की ओर लौट रहे हैं। ऐसे में मोरिंगा पराठा एक बेहतरीन हेल्दी रेसिपी बनकर उभरा है। मोरिंगा यानी सहजन के पत्ते भारतीय रसोई में लंबे समय से इस्तेमाल होते रहे हैं, लेकिन अब इन्हें सुपरफूड भी माना जाता है। मोरिंगा के पत्ते आयरन, कैल्शियम, प्रोटीन, फाइबर और विटामिन C से भरपूर होते हैं। यह इम्युनिटी मजबूत करने, हड्डियों को मजबूती देने और पाचन सुधारने में मदद करते हैं। सुबह के नाश्ते या लंच में मोरिंगा पराठा शामिल करने से दिनभर एनर्जी बनी रहती है। खासतौर पर महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों के लिए यह पराठा बेहद फायदेमंद माना जाता है। जिन लोगों को आयरन की कमी, थकान या कमजोर इम्युनिटी की समस्या रहती है, उनके लिए यह एक आसान घरेलू समाधान हो सकता है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मोरिंगा पराठे की खास बात यह है कि इसे बनाना बेहद आसान है और इसमें ज्यादा मसालों की जरूरत नहीं होती। हल्के मसालों के साथ इसका स्वाद नेचुरल और सॉफ्ट रहता है। इसे दही, सफेद मक्खन या हरी चटनी के साथ परोसा जा सकता है। जानें इसकी सिंपल रेसिपी-

सामग्री: 1 कप गेहूं का आटा, ½ कप मोरिंगा (सहजन) के पत्ते – बारीक कटे, 1 छोटा प्याज – बारीक कटा (वैकल्पिक), 1 हरी मिर्च – बारीक, ½ चम्मच अजवाइन, नमक स्वादानुसार, पानी गूंधने के लिए, घी/तेल सेंकने के लिए

बनाने की विधि:

  • मोरिंगा पत्तों को अच्छे से धोकर बारीक काट लें।
  • एक बर्तन में आटा, मोरिंगा पत्ते, प्याज, हरी मिर्च, अजवाइन और नमक मिलाएं।
  • थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर नरम आटा गूंध लें। आटे को 10 मिनट ढककर रखें।
  • छोटी लोइयां बनाकर पराठे बेलें।
  • गरम तवे पर घी/तेल लगाकर दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेंक लें।
  • दही या चटनी के साथ गरमा-गरम परोसें।

ये भी पढ़ें:हेल्दी खाना पसंद है? ट्राई करें बिना क्रीम वाली मेथी मटर

डायबिटीज वालों के लिए: डायबिटीज के मरीज भी सीमित मात्रा में इस पराठे का सेवन कर सकते हैं क्योंकि मोरिंगा ब्लड शुगर कंट्रोल करने में मदद करता है। हालांकि, किसी भी स्वास्थ्य समस्या में डॉक्टर या न्यूट्रिशनिस्ट की सलाह जरूरी है।

अगर आप बच्चों को हरी सब्जियां खिलाने में परेशानी महसूस करते हैं, तो मोरिंगा पराठा एक स्मार्ट तरीका है। पराठे के रूप में बच्चे इसे आसानी से खा लेते हैं वो भी स्वाद से समझौता किए बिना।

ये भी पढ़ें:आंवला स्मूदी रेसिपी: इम्युनिटी बढ़ाने वाला हेल्दी ड्रिंक!
Shubhangi Gupta

लेखक के बारे में

Shubhangi Gupta

परिचय एवं अनुभव

शुभांगी गुप्ता एक अनुभवी जर्नलिस्ट हैं जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वह पिछले 4+ वर्षों से देश के प्रतिष्ठित डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म लाइव हिंदुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ी हुई हैं। यहां वह बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं। इससे पहले शुभांगी लगभग एक साल अमर उजाला डिजिटल में भी काम कर चुकी हैं।


करियर का सफर

लाइव हिंदुस्तान में शुभांगी लाइफस्टाइल टीम का हिस्सा हैं, जहां वह हेल्थ, फिटनेस, फैशन, ब्यूटी, फूड और रिश्तों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर लगातार पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार कर रही हैं।


विशेषज्ञता

शुभांगी की लेखन शैली की खास बात यह है कि वह जटिल विषयों को भी बेहद सरल और समझने योग्य भाषा में प्रस्तुत करती हैं। उनका मानना है कि अच्छी पत्रकारिता केवल जानकारी देने तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी को बेहतर और आसान बनाने में भी सहायक होनी चाहिए। इसी सोच के साथ वह एक्सपर्ट्स की राय, रिसर्च और अपने व्यक्तिगत अनुभवों को जोड़कर ऐसे ‘हैंडी टिप्स’ साझा करती हैं जिनसे पाठक खुद को सीधे जुड़ा हुआ महसूस करते हैं।


पुरस्कार

लाइव हिंदुस्तान में काम करते हुए शुभांगी को ज्यादा रीडर एंगेजमेंट के लिए मंथली अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है, जो उनके कंटेंट की लोकप्रियता और प्रभाव को दर्शाता है। डिजिटल ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझना उनकी बड़ी ताकत है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शुभांगी ने जर्नलिज्म के साथ-साथ एल.एल.बी की पढ़ाई भी की है, जिससे उनके कंटेंट में तथ्यात्मक मजबूती और संतुलित दृष्टिकोण देखने को मिलता है। वह पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़ने और लोगों की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम मानती हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।