उबले आलू से 10 मिनट में बना लें ये कुरकुरी आलू तवा चाट, चटपटा खाने की क्रेविंग होगी दूर

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

बारिश में मौसम में कुछ चटपटा खाने की क्रेविंग हो तो सिर्फ 10 मिनट में आप उबले हुए आलू से ये क्रिस्पी और चटपटी सी आलू तवा चाट बनाकर तैयार कर सकती हैं। बहुत ही ज्यादा टेस्टी लगती है। एक बार तो ये रेसिपी आपको ट्राई करनी ही चाहिए।

 Aloo Tawa Chaat Recipe

बारिश के मौसम में कुछ चटपटा खाने की क्रेविंग तो होती ही रहती है। अब हर बार पकौड़े थोड़ी खाने होते हैं, कभी-कभार चटपटी सी चाट खाने को भी दिल करता है। ऐसे में आलू तवा चाट एक परफेक्ट ऑप्शन हो सकती है। अगर आपके पास उबले हुए आलू पहले से रखे हैं, तो मुश्किल से इसे बनाने में 10 मिनट भी नहीं लगते। इतनी क्रिस्पी और चटपटी सी चाट बनती है कि खा कर मजा ही आ जाता है। बारिश के मौसम में जब भी कुछ चटपटा खाने का मन हो, तो फटाफट से आप उबले हुए आलू की ये क्विक तवा चाट बनाकर तैयार कर सकती हैं। शाम के स्नैक के लिए ये परफेक्ट रेसिपी है। बच्चे हों या बड़े, इसे खूब शौक से खाएंगे। तो चलिए फटाफट से आलू तवा चाट की रेसिपी देख देते हैं।

आलू तवा चाट बनाने के लिए सामग्री

आलू तवा चाट बनाने के लिए आपको सबसे पहले आलू उबाल लेने हैं। आप जितनी चाट बनाना चाहती हैं, उस हिसाब से आलू बॉयल कर सकती हैं। इसके अलावा आपको आलू फ्राई करने के लिए देसी घी या तेल लेना है। साथ में कुछ बेसिक मसाले, जैसे नमक, लाल मिर्च पाउडर, चाट मसाला। इसके अलावा आपको हरी चटनी, नींबू का रस और थोड़ा सा फ्रेश कटा हुआ हरा धनिया लेना होगा।

इस तरह बनाएं क्रिस्पी और चटपटी आलू तवा चाट

आलू तवा चाट बनाने के लिए सबसे पहले उबले हुए आलू का छिलका उतार दें, फिर इन्हें चाकू की मदद से क्यूब्स में कट कर लें। अब एक पैन में थोड़ा सा ऑयल या देसी घी गर्म करें। तेल या घी थोड़ा सा ज्यादा ही रखें, ताकि आलू अच्छे से फ्राई हो पाएं। आपको इन्हें तलना नहीं है, बस हल्का सा कुरकुरा होने तक भूनना है। अब आलू के टुकड़े तेल में डालें और उन्हें तब तक भून लें, जब तक इनका रंग सुनहरा नहीं हो जाता और ऊपर एक क्रिस्पी सी कोटिंग नहीं बन जाती।

आलू फ्राई होने के बाद इन्हें एक बाउल में निकालें। अब कुछ बेसिक मसाले अपने स्वादानुसार एड करें जैसे, नमक, लाल मिर्च पाउडर और थोड़ा सा चाट मसाला। चटपटे स्वाद के लिए थोड़ी सी धनिया-पुदीना वाली हरी चटनी इसमें एड करें, फिर ऊपर से एक नींबू निचोड़ दें। ताजगी भरे स्वाद के लिए आप इसमें बारीक कटा हुआ हरा धनिया पत्ता एड कर सकती हैं। अब सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करें। आपकी कुरकुरी और टेस्टी आलू तवा चाट बनकर तैयार है।

बोनस रेसिपी: आलू तवा चाट के साथ हरी चटनी बनाने के लिए मिक्सर में 1 कप हरा धनिया, आधा कप पुदीना के पत्ते, 2-3 हरी मिर्च, लहसुन की कलियां (4-5), 1 अदरक का टुकड़ा, (1 चम्मच) भुना जीरा पाउडर, स्वादानुसार नमक, 1 नींबू का रस और कुछ बर्फ के टुकड़े डालकर चटनी पीस लें। खूब चटपटी और टेस्टी बनती है।

Anmol Chauhan

लेखक के बारे में

Anmol Chauhan

अनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।

करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।

लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।

विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन

और पढ़ें
Hindi News , Lifestyle News in Hindi , Health News , Recipe , Fashion , Beauty और Fitness से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।