3 in 1 Pakoda Recipe! एक में मिलेंगे 3 अलग पकौड़ों का स्वाद

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

3 In 1 Pakoda Recipe: बारिश होते ही घर वाले अलग-अलग टेस्ट के पकौड़ों की डिमांड करते हैं तो अब नो टेंशन, एक साथ तीन तरह के स्वाद वाले पकौड़े एक साथ बनाने की इस रेसिपी को जरूर नोट कर लें, साथ में देख लें वीडियो।

बारिश के दिनों में गर्मागर्म पकौड़ों की डिमांड तो कई घरों में सुनाई दे जाती हैं। साथ में घरवालों की फरमाइश के ऊपर अलग-अलग तरह के पकौड़े भी बनाने पड़ते हैं। तो अब आप इस थ्री इन वन पकौड़े की रेसिपी को सीख लें। जिसमे एक ही पकौड़े में एक साथ तीन तरह का स्वाद मिलेगा। पहला ब्रेड पकौड़ा, दूसरा आलू प्याज के भजिया का स्वाद और साथ ही मिर्च के शौकीन लोगों को आएगा मिर्च पकौड़े का स्वाद। तो देर ना करें और अभी नोट कर लें इस कमाल की रेसिपी को।

थ्री इन वन पकौड़ा बनाने की सामग्री

ताजी ब्रेड

उबले 4-5 आलू

हरी मिर्च (कम तीखी वाली)

धनिया पाउडर

जीरा पाउडर

अमचूर पाउडर

हींग पाउडर

तलने के लिए तेल

नमक स्वादानुसार

हरी मिर्च

चाट मसाला

काली मिर्च पाउडर

कसूरी मेथी

कश्मीरी लाल मिर्च

थ्री इन वन पकौड़ा बनाने की रेसिपी

  • सबसे पहले तो आलू को उबालकर ठंडा कर लें और फिर उसके छिलके को निकाल दें।
  • अब इन उबले आलूओं को कद्दूकस में घिस कर रख लें।
  • सारे मसालों को मिलाने की तैयार करें। सबसे पहले धनिया पाउडर,जीरा पाउडर, चाट मसाला पाउडर, नमक स्वादानुसार डालें।
  • अब तीखापन अपनी पसंद के अनुसार रखें।
  • थोड़ी सी हरी मिर्च काटकर डालें। साथ ही काली मिर्च और कुटी लाल मिर्च बिल्कुल ही ऑप्शनल है।
  • फ्रेश हरा कटा धनिया भी डाल दें।
  • किसी पैन में एक चम्मच तेल गर्म करें और उसमे एक चौथाई चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च और कसूरी मेथी को डालकर तड़का लगाएं।
  • फिर आलू के ऊपर ये तेल डाल दें।
  • सारी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
  • तैयार हो गया आलू का मसाला।
  • अब फ्रेश ब्रेड लें और उनके ब्राउन पार्ट को निकालकर अलग कर दें।
  • इन ब्रेड पर आलू की एक पतली अच्छी सी लेयर लगा दें।
  • हरी मिर्ची को बीच से फाड़ लें और उनके बीच में तैयार आलू का मसाला भरें।
  • जिस ब्रेड पर आलू का पेस्ट लगाई हैं। उसी के ऊपर एक साइड में हरी भरी हुई मिर्च रखें और पूरी ब्रेड को धीरे से पकड़कर रोल कर दें।

  • जब आप इसे रोल करेंगी तो बड़ी आसानी से ये रोल हो जाएंगी और बस मैदे का घोल बनाकर रखें रहें और उसी की मदद से किनारों को चिपका दें।
  • कड़ाही में तेल डालकर गर्म करें और इन तैयार थ्री इन वन पकौड़ों को मीडियम फ्लेम पर गोल्डन ब्राउन तलें।
  • बस तैयार हैं एक साथ तीन तरह का स्वाद देने वाले मजेदार क्रिस्पी, स्पाइसी पकौड़े, जो बारिश में चाय के साथ जबरदस्त टेस्टी लगते हैं।

Aparajita

लेखक के बारे में

Aparajita

अपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव


अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।


लेखन शैली और दृष्टिकोण


सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।


विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना

और पढ़ें
Hindi News , Lifestyle News in Hindi , Health News , Recipe , Fashion , Beauty और Fitness से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़रेसिपीएक साथ 3 तरह के पकोड़ों का मिलेगा स्वाद, सीख लें ये रेसिपी