Mayonnaise Recipe: 5 मिनट में बनाएं क्रीमी मेयोनीज, शेफ कुणाल कपूर ने शेयर की बिना अंडे-तेल वाली आसान ट्रिक
मोमोज हो या फ्रेंच फ्राइज सभी के साथ मेयोनीज खाना लोगों को पसंद होता है, लेकिन बाजार वाली मेयोनीज मिलावटी होने के साथ अंडे वाली होती है। जो लोग अंडा नहीं खाते हैं, वह इसे भी नहीं पसंद करते। ऐसे में आप घर पर प्रोटीन से भरपूर मेयोनीज बनाकर खा सकते हैं। शेफ कुणाल कपूर ने इसकी रेसिपी शेयर की है।

Mayonnaise Recipe: मेयोनीज ने कई जगहों पर सॉस की जगह ले ली है, मोमोज हो या फिर फ्रेंच फ्राइज बच्चों से बूढ़ों तक को मेयोनीज के साथ खाना पसंद है। मेयोनीज बच्चे ब्रेड में लगाकर भी खाना पसंद करते हैं लेकिन कई लोग ऑयल और अंडा होने की वजह से इसे नहीं खाते हैं। जाहिर है बाजार वाली मेयोनीज बिना अंडे या फिर तेल के नहीं बनेगी, तो आप घर पर बिना तेल और अंडे के इसे बनाकर क्यों नहीं रख लेती। बाजार वाली मेयोनीज नकली भी हो सकती है, कुछ दिनों पहले ही मिलावटी मेयोनीज पकड़ी गई है।
मिलावटी का डर, अंडा खाना नहीं है और तेल भी सभी को कम चाहिए, तो शेफ कुणाल कपूर वाली मेयोनीज रेसिपी ट्राई करें। बिना तेल और अंडे वाली मेयोनीज बनाने की रेसिपी उन्होंने शेयर कर दी है। उनकी ट्रिक के हिसाब से मेयोनीज बनाने में आपको सिर्फ 5 से 10 मिनट का समय लगेगा और इसमें प्रोटीन भी भरपूर होगा। तो चलिए फटाफट आपको शेफ की ये रेसिपी बताते हैं।
मेयोनीज के लिए इंग्रेडिएंट्स:
- काजू – 25–30 (भिगोए हुए)
- पनीर – 100–150 ग्राम
- दूध – 3/4 कप
- काली मिर्च – 5- 7 दाने
- नमक स्वादानुसार
- नींबू – 1
मेयोनीज बनाने का तरीका:
सबसे पहले आपको काजू को पानी में भिगोकर 3 घंटे पहले रखना होगा। अगर आप काजू को भिगोना भूल गए हैं, तो पानी में डालकर कुछ देर के लिए इसे बॉयल कर लें। उबालने के बाद इसे ठंडे पानी से धोएं और पानी हटाकर रखें। ऐसा करने से काजू बिल्कुल मुलायम हो जाएंगे।
इसके बाद पनीर को बड़े-छोटे टुकड़ों में काट लीजिए। अब मिक्सर में पनीर के टुकड़े, उबले या भीगे हुए काजू को डालकर रखें। इसमें 3/4 कप दूध डालें, काली मिर्च के दाने और स्वादानुसार नमक डाल दें।
अब इसे 3-4 चार बार चलाते हुए अच्छे से ग्राइंड कर लें। आपको ग्राइंड इतना करना है कि काजू के टुकड़े मुंह में ना आए। वरना मेयोनीज का मजा किरकिरा हो जाएगा।
ग्राइंड करने के बाद अगर आपको मेयोनीज का टेक्सचर पतला लग रहा हो, तो पनीर-काजू और डालकर पीस लें। ज्यादा गाढ़ा लग रहा हो, तो दूध मिक्स करें।
शेफ कुणाल का कहना है कि बाजार वाली मेयोनीज में सफेद सिरका डालते हैं लेकिन आप 1 नींबू का रस डालें। इससे फ्रेशनेस आएगी और स्वाद भी अच्छा होगा।
बस इस प्रोसेस के साथ आपकी बाजार जैसी क्रीमी मेयोनीज बनकर तैयार हो जाएगी। अब आप इसे फ्रेंच फ्राइज या मोमोज के साथ खाएं।
कितने दिन तक करें स्टोर:
घर की बनी मेयोनीज को आप 5-6 दिनों तक स्टोर करके फ्रिज में रख सकते हैं। इसके बाद दोबारा बनाकर खाएं। पनीर और दूध होने की वजह से ये मेयोनीज प्रोटीन-कैल्शियम युक्त बनेगी और बच्चों के लिए काफी फायेदमंद होगी। तो सोच क्या रहे हैं फटाफट मेयोनीज बनाकर रख लीजिए। इसे खाने के बाद बाजार वाली मेयोनीज बच्चे बिल्कुल नहीं खाएंगे।
लेखक के बारे में
Deepali Srivastavaदीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।
करियर का सफर
दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।
एजुकेशन
दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।
पत्रकारिता का उद्देश्य
दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।
विशेषज्ञता
हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


