मार्केट जैसे राउंड और स्टार शेप फ्राइम्स घर में बनाने का सीख लें तरीका, बच्चे चाव से खाएंगे
Holi 2026 snacks recipe: होली नजदीक आते ही मार्केट से ढेर सारे पापड़ और चिप्स खरीदकर घर लाती हैं क्योंकि बच्चों को ये बहुत पसंद आता है। तो इस बार आप इन फ्राईम्स को घर में बनाकर ट्राई करें। सीख लें बनाने का सही मेजरमेंट और तरीका।

होली नजदीक आते ही मार्केट में कई वैराइटी के पापड़ मिलने लगते हैं। खासतौर पर वो स्टार, राउंड शेप वाले फ्राइम्स जिसे बच्चे काफी ज्यादा पसंद करते हैं। लेकिन काफी बार ये फ्राइम्स घर लाने पर ठीक से फ्राई नहीं होते और सही टेस्ट भी नहीं आता। बच्चों के लिए कई बार ये अनहाइजिनिक हो जाते हैं। ऐसे में आप घर में टेस्टी और साफ-सुथरे तरीके से बने फ्राइम्स रेडी कर सकती हैं। जिन्हें तलने पर ये पूरी तरह से फूलते हैं और टेस्ट भी सही आता है। सीख लें इन फ्राइम्स को घर में बनाने का तरीका।
मार्केट जैसे फ्राइम्स बनाने का तरीका
- मार्केट जैसे फ्राइम्स घर में बनाना बहुत ही आसान है। मात्र दो चीजों की मदद से इसे घर में तैयार किया जा सकता है।
- सबसे पहले एक कप साबुदाना लेकर उसे ग्राइंडर जार में पीसकर पाउडर बना लें।
- अब पैन में पिसे हुए साबुदाने के पाउडर को डालें और उसमे पूरे 5 कप पानी को भी डाल दें।
- धीमे फ्लेम पर चलाएं जिससे कि साबुदाने में गांठ ना पड़ जाएं।
- अच्छी तरह से चलाएंगे तो थोड़ी देर में स्मूद पेस्ट बनकर तैयार हो जाएगा।
- साबुदाने के पेस्ट में स्वादानुसार नमक डाल दें। वैसे तो ये सिंपल नमक वाला ही अच्छा लगता है। लेकिन आप चाहें तो इसमे अपनी स्वाद के मुताबिक जीरा, लाल मिर्च जैसी चीजों को भी डाल सकते हैं।
- बस धीमी फ्लेम पर पकाएं जब तक कि पानी सूखकर गाढ़ा पेस्ट ना बन जाए।
- एक बार पेस्ट बन जाए तो गैस की फ्लेम को बंद कर दें।
- अब पॉलीथिन का पाइपिंग बैग तैयार कर लें। अगर पाइपिंग बैग ना हो तो दूध की थैली लेकर उसमे इस पेस्ट को भर लें।
- बस किसी पॉलीथिन पर या फिर स्टील की बड़ी थाली में मनचाहे शेप में फ्राइम्स बनाएं। राउंड, स्टार,चौकोर शेप आराम से बन जाएंगे। बस इसे थोड़ी सी धूप में सुखा लें और मजेदार फ्राइम्स बनकर रेडी हो जाएंगे।
- ध्यान रहे जब साबुदाने के पाउडर में पानी डाल रहे हों तो पानी बिल्कुल ठंडा हो। जिससे साबुदाने की गांठे ना बनें और स्मूदनेस बनी रहे।
- आप चाहें तो इसमे यलो या रेड कलर डालकर इंटरेस्टिंग बना सकती हैं। लेकिन ये बगैर कलर के भी टेस्टी लगता है।
- बस इन पापड़ों को गर्मागर्म क्रिस्पी फ्राई करके खाएं।
लेखक के बारे में
Aparajitaशॉर्ट बायो
अपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।
लेखन शैली और दृष्टिकोण
सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।
विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



