Mango Halwa Recipe: मीठा खाने का है मन? ट्राई करें आम से बनी ये खास डिश
Mango Recipes: गर्मियों में आम से बनी मिठाइयों का स्वाद अलग ही होता है। अगर आप कुछ मीठा और खास बनाना चाहते हैं, तो आम का हलवा एक शानदार विकल्प हो सकता है, जिसे घर पर आसानी से तैयार किया जा सकता है।

गर्मियों का मौसम आते ही आम से बनी चीजों की खूब मांग बढ़ जाती है। आम का मीठा और रसीला स्वाद बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आता है। आम से शेक, आइसक्रीम, आमरस और कई तरह की मिठाइयां बनाई जाती हैं। इन्हीं में से एक स्वादिष्ट मिठाई है आम का हलवा। यह खाने में बेहद मुलायम, खुशबूदार और स्वाद से भरपूर होता है।
खास बात यह है कि इसे घर पर बहुत आसानी से बनाया जा सकता है। अगर घर में मेहमान आने वाले हों या मीठा खाने का मन हो, तो आम का हलवा एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। सूजी, दूध और ताजे आम के गूदे से तैयार यह मिठाई गर्मियों में स्वाद को दोगुना कर देती है।
आम का हलवा बनाने के लिए सामग्री
2 कप आम का गूदा
1/2 कप सूजी
1/2 कप चीनी
3 बड़े चम्मच घी
2 कप दूध
1/2 छोटा चम्मच इलायची पाउडर
कटे हुए बादाम और पिस्ता
थोड़े केसर के धागे (वैकल्पिक)
आम का हलवा बनाने की आसान विधि
- सूजी भूनें: सबसे पहले एक कड़ाही में घी गर्म करें। अब उसमें सूजी डालकर धीमी आंच पर सुनहरा होने तक भूनें। सूजी को लगातार चलाते रहें ताकि वह जले नहीं।
- दूध मिलाएं: जब सूजी अच्छी तरह भुन जाए, तब उसमें धीरे-धीरे दूध डालें। ध्यान रखें कि दूध डालते समय मिश्रण को लगातार चलाते रहें ताकि गुठलियां ना बनें।
- आम का गूदा डालें: अब इसमें ताजा आम का गूदा मिलाएं। मिश्रण को अच्छी तरह चलाते हुए कुछ मिनट पकाएं ताकि आम का स्वाद अच्छे से मिल जाए।
- चीनी और इलायची डालें: अब चीनी और इलायची पाउडर डालें। चीनी डालने के बाद हलवा थोड़ा पतला हो सकता है, इसलिए इसे लगातार चलाते हुए पकाते रहें।
- हलवा गाढ़ा करें: कुछ देर पकाने के बाद हलवा गाढ़ा होने लगेगा और कड़ाही छोड़ने लगेगा। जब हलवा सही गाढ़ापन पकड़ ले, तब गैस बंद कर दें।
- सजाकर परोसें: ऊपर से कटे हुए बादाम, पिस्ता और केसर डालें। गरमा-गरम या हल्का ठंडा करके सर्व करें।
स्वाद बढ़ाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
- हमेशा मीठे और पके आम का इस्तेमाल करें।
- देसी घी डालने से स्वाद बेहतर आता है।
- ज्यादा गाढ़ा हलवा पसंद हो तो थोड़ा ज्यादा पकाएं।
- चाहें तो इसमें खोया भी मिला सकते हैं।
कब खाएं आम का हलवा?
- शाम के नाश्ते में
- खाने के बाद मिठाई के रूप में
- त्योहार या पार्टी में
- मेहमानों के लिए खास डिश के तौर पर
ध्यान रखने वाली बातें
- बहुत ज्यादा चीनी ना डालें।
- हलवे को धीमी आंच पर पकाएं।
- ताजा आम का इस्तेमाल करें।
- ज्यादा देर बाहर ना रखें।
लेखक के बारे में
Shubhangi Guptaपरिचय एवं अनुभव
शुभांगी गुप्ता एक अनुभवी जर्नलिस्ट हैं जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वह पिछले 4+ वर्षों से देश के प्रतिष्ठित डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म लाइव हिंदुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ी हुई हैं। यहां वह बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं। इससे पहले शुभांगी लगभग एक साल अमर उजाला डिजिटल में भी काम कर चुकी हैं।
करियर का सफर
लाइव हिंदुस्तान में शुभांगी लाइफस्टाइल टीम का हिस्सा हैं, जहां वह हेल्थ, फिटनेस, फैशन, ब्यूटी, फूड और रिश्तों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर लगातार पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार कर रही हैं।
विशेषज्ञता
शुभांगी की लेखन शैली की खास बात यह है कि वह जटिल विषयों को भी बेहद सरल और समझने योग्य भाषा में प्रस्तुत करती हैं। उनका मानना है कि अच्छी पत्रकारिता केवल जानकारी देने तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी को बेहतर और आसान बनाने में भी सहायक होनी चाहिए। इसी सोच के साथ वह एक्सपर्ट्स की राय, रिसर्च और अपने व्यक्तिगत अनुभवों को जोड़कर ऐसे ‘हैंडी टिप्स’ साझा करती हैं जिनसे पाठक खुद को सीधे जुड़ा हुआ महसूस करते हैं।
पुरस्कार
लाइव हिंदुस्तान में काम करते हुए शुभांगी को ज्यादा रीडर एंगेजमेंट के लिए मंथली अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है, जो उनके कंटेंट की लोकप्रियता और प्रभाव को दर्शाता है। डिजिटल ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझना उनकी बड़ी ताकत है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
शुभांगी ने जर्नलिज्म के साथ-साथ एल.एल.बी की पढ़ाई भी की है, जिससे उनके कंटेंट में तथ्यात्मक मजबूती और संतुलित दृष्टिकोण देखने को मिलता है। वह पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़ने और लोगों की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम मानती हैं।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


