कड़वा करेला भी लगेगा लाजवाब, एक बार जरूर ट्राई करें अम्मा की भरवां करेले की खास रेसिपी

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

करेला खाना अगर आपको नहीं पसंद है, तो एक बार भरवां करेले की ये रेसिपी ट्राई करें। इसके बाद आप करेला खाने के दीवाने हो जाएंगे। अम्मा ने अपनी रसोई से ये आसान और स्वादिष्ट रेसिपी शेयर की है।

Bharwa Karela recipe
भरवां करेला रेसिपी

करेला अपने कड़वे स्वाद की वजह से ज्यादातर लोगों को पसंद नहीं आता। इसकी सूखी सब्जी के साथ-साथ भरवां करेला भी बनाया जाता है। यूपी-बिहार में भरवां करेला काफी पसंद किया जाता है, लेकिन जिन्हें करेला बिल्कुल पसंद नहीं होता, वे इसे खाने से बचते हैं। अगर आप भी करेला खाना पसंद नहीं करते, तो एक बार भरवां करेले की यह देसी रेसिपी जरूर ट्राई करें। इसका स्वाद आपको इतना पसंद आएगा कि आप इसे बार-बार बनाना चाहेंगे। दाल-चावल या रोटी के साथ यह भरवां करेला बेहद स्वादिष्ट लगता है। अम्मा ने अपनी रसोई से इसकी आसान और देसी रेसिपी शेयर की है। आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका।

भरवां करेले के लिए सामग्री

करेला – 6–8 (मध्यम आकार)

प्याज – 2 (बारीक कटा)

सरसों का तेल – 3 बड़े चम्मच

सौंफ – 2 छोटे चम्मच (दरदरी)

धनिया पाउडर – 2 छोटे चम्मच

जीरा पाउडर – 1 छोटा चम्मच

हल्दी – ½ छोटा चम्मच

लाल मिर्च पाउडर – 1 छोटा चम्मच

अमचूर पाउडर – 1½ छोटा चम्मच

गरम मसाला – ½ छोटा चम्मच

हींग – 1 चुटकी

नमक – स्वादानुसार

हरा धनिया – सजाने के लिए

धागा – करेले बांधने के लिए (वैकल्पिक)

भरवां करेला बनाने की विधि

सबसे पहले करेले को अच्छे से धोकर छील लें। करेले के छिलके में कई बार गंदगी या मिट्टी जमा होती है और कीड़े भी। अब चाकू की मदद से बीच से चीरा लगाकर बीजों को निकाल दें। करेलों पर नमक लगाकर 30 मिनट के लिए रख दें और फिर हल्का धोकर निचोड़ लें।

मसाला करें तैयार

अब कड़ाही में तेल गर्म करें और हींग डालें। बारीक कटा प्याज सुनहरा होने तक भून लें और फिर सौंफ, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर, हल्दी, लाल मिर्च, अमचूर, गरम मसाला, नमक डालकर 3 मिनट तक भूनें। मसाला तैयार हो जाए तब इन्हें थोड़ा ठंडा होने के लिए छोड़ दें।

भरवां करेले बनाएं

जब करेला पानी छोड़ चुका हो और मसाले आपके तैयार हो तब हर करेले में अच्छी तरह भर दें। फिर चाहें तो धागे से बांध दें या ऐसे ही रखें। पैन में थोड़ा तेल गर्म करें और भरे हुए करेलों को रखें। ढककर धीमी आंच पर 20–25 मिनट पकाएं। बीच-बीच में पलटते रहें ताकि सभी तरफ से सुनहरे और नरम हो जाएं। अगर धागा बांधा हो तो उन्हें निकाल दें। बस ऐसे आपको भरवां करेले बनकर तैयार हो जाएंगे, फिर दाल चावल या रोटी के साथ मजे से खाएं।

खास टिप्स- करेले का कड़वापन कम करने के लिए नमक लगाकर पानी निकलने तक छोड़ दें। इससे करेला कम कड़वा रह जाएगा और भरवां का स्वाद भी बढ़िया आएगा।

Deepali Srivastava

लेखक के बारे में

Deepali Srivastava

दीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।


करियर का सफर

दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।


एजुकेशन

दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।


विशेषज्ञता

हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू

और पढ़ें
Hindi News , Lifestyle News in Hindi , Health News , Recipe , Fashion , Beauty और Fitness से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।