
ऊपर से क्रिस्पी अंदर से सॉफ्ट बाफला बाटी की रेसिपी कर लें नोट, चटनी के साथ लगती है मजेदार
Rajasthani baffla bati recipe: राजस्थान की फेमस बाफला बाटी बनाने में आसान होने के साथ ही कम तेल में बनने वाला स्नैक्स है। जिसे चाय के साथ गर्मागर्म सर्व किया जा सकता है। बस इसे बनाने के लिए ये मजेदार रेसिपी नोट कर लें।
शाम की चाय के साथ अक्सर कुछ चटपटा और मजेदार खाने का दिल करता है। तो कम तेल में बना नाश्ता परफेक्ट लगेगा। राजस्थानी बाफला बाटी खाने में मजेदार लगती है और बहुत ही कम तेल में बनकर तैयार हो जाती है। सबसे खास बात कि इसे बनाने की तैयारी पहले से करके रखें और लास्ट मिनट पर फ्राई करके गर्मागर्म चटनी के साथ सर्व करें। राजस्थान की ट्रेडिशनल रेसिपी अक्सर लोग खाना पसंद करते हैं। तो नोट कर लें बाफला बाटी बनाने की रेसिपी।
बाफला बाटी बनाने की सामग्री
आधा किलो आटा
देसी घी पिघला हुआ
बारीक कटी हरी धनिया
बारीक कटी हरी मिर्च
लाल मिर्ची पाउडर
हल्दी पाउडर
धनिया पाउडर
सौंफ एक चम्मच
जीरा एक चम्मच
अजवाइन एक चम्मच
नमक स्वादानासुर
एक चुटकी बेकिंग सोडा
दही आधा कप
बाफला बाटी बनाने की सामग्री
- बाफला बाटी को बनाने के लिए गेहूं के आटे की जरूरत पड़ती है। वैसे आप इसे हेल्दी बनाने के लिए इसमे बाजरा या मक्के का आटा भी मिला सकते है।
- गेहूं के आटे में आधा हिस्सा बाजरा या मक्का भी मिला सकते हैं।
- बस साथ ही डाले आटे में बारीक कटी हरी धनिया, हरी मिर्च। और साथ ही आटे में डाले पिघला हुआ देसी घी।
- साथ में हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर और गरम मसाला पाउडर।
- खड़े मसालों में डाले सौंफ, जीरा और अजवाइन। तीनों चीज को एक-एक चम्मच डालें।
- साथ ही नमक स्वादानुसार, बेकिंग सोडा एक चुटकी और साथ में आधा कप दही डालें।
- हल्दी पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डालकर थोड़ा आटे को कलर दें।
- फिर पानी डालकर आटे को सख्त गूंथ लें।
- भगोने में पानी रखकर उबालें और तैयार आटे से गोल चपटे आकार की टिक्कियां बनाकर उबलते पानी में डालकर पकाएं।
- जब ये टिक्कियां पक जाएंगी तो टूथपिक गड़ाकर चेक कर लीजिएगा।
- पानी से बाहर निकालकर ठंडा होने के लिए रख दें।
- अब चाकू से इन्हें मनचाहे आकार में काट लें और डीप फ्राई करें।
- अगर आप हेल्दी तरीके से खाना चाहते हैं तो गैस पर पैन में थोड़ा तेल डालें और एक एक बाफल को रखकर गोल्डन होने तक पकाएं। जब ये थोड़ा क्रिस्पी हो जाएं तो पैन से निकाल लें।
- आप चाहें तो इसे एयर फ्राई भी कर सकती हैं।
- गर्मागर्म हरी चटनी के साथ सर्व करें।

लेखक के बारे में
Aparajitaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




