Mango Recipes: ब्रेकफास्ट से लेकर स्नैक तक, हर समय के लिए परफेक्ट है मैंगो सैंडविच
गर्मियों में आम से बनी नई और टेस्टी रेसिपी ट्राई करना चाहते हैं, तो मैंगो सैंडविच एक बेहतरीन ऑप्शन है। जानें इसे घर पर बनाने की आसान स्टेप-बाय-स्टेप रेसिपी।

गर्मी का मौसम आते ही आम खाने का मजा अलग ही होता है। आम से शेक, आइसक्रीम और कई तरह की मिठाइयां बनाई जाती हैं। लेकिन अगर आप कुछ अलग और झटपट बनने वाली रेसिपी ट्राई करना चाहते हैं, तो मैंगो सैंडविच जरूर बनाएं। इसका मीठा और क्रीमी स्वाद बच्चों से लेकर बड़ों तक हर किसी को पसंद आता है।
यह रेसिपी ना सिर्फ स्वादिष्ट होती है, बल्कि बहुत कम समय में तैयार भी हो जाती है। आप इसे ब्रेकफास्ट, स्नैक या बच्चों के टिफिन में भी दे सकते हैं।
मैंगो सैंडविच बनाने के लिए सामग्री
4 ब्रेड स्लाइस
1 पका हुआ आम
2–3 चम्मच फ्रेश क्रीम या मलाई
1 चम्मच शहद या चीनी
1/2 चम्मच इलायची पाउडर
थोड़ा बटर
स्टेप-बाय-स्टेप रेसिपी
- आम तैयार करें: सबसे पहले पके हुए आम को धोकर छील लें। अब इसके छोटे-छोटे टुकड़े काट लें या हल्का मैश कर लें।
- फिलिंग तैयार करें: एक बाउल में आम के टुकड़े डालें। अब इसमें फ्रेश क्रीम, शहद और इलायची पाउडर मिलाएं। सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स कर लें।
- ब्रेड पर बटर लगाएं: ब्रेड स्लाइस पर हल्का बटर लगाएं। इससे सैंडविच का स्वाद और बेहतर हो जाता है।
- फिलिंग भरें: अब एक ब्रेड स्लाइस पर तैयार मैंगो फिलिंग फैलाएं। इसके ऊपर दूसरी ब्रेड स्लाइस रख दें।
- सैंडविच टोस्ट करें: अगर आप चाहें तो इसे ऐसे ही खा सकते हैं। लेकिन हल्का टोस्ट करने से इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है। सैंडविच को तवे या सैंडविच मेकर में हल्का सुनहरा होने तक सेक लें।
कैसे करें सर्व?
- ठंडा करके सर्व करें
- ऊपर से आम के छोटे टुकड़े डाल सकते हैं
- बच्चों के लिए इसे छोटे त्रिकोण आकार में काटें
- साथ में ठंडा दूध या मैंगो शेक दें
मैंगो सैंडविच बनाने के टिप्स
- हमेशा मीठे और पके आम का इस्तेमाल करें।
- ज्यादा पतली फिलिंग ना बनाएं।
- ब्राउन या फिर मल्टीग्रेन ब्रेड इस्तेमाल करके इसे हेल्दी बना सकते हैं।
- चाहें तो इसमें ड्राई फ्रूट्स भी डाल सकते हैं।
मैंगो सैंडविच खाने के फायदे
- जल्दी बनने वाली रेसिपी, यह कुछ ही मिनटों में तैयार हो जाती है।
- बच्चों को खूब पसंद आती है, मीठा और क्रीमी स्वाद बच्चों को बहुत अच्छा लगता है।
- एनर्जी देने में मददगार, आम में प्राकृतिक शुगर और पोषक तत्व पाए जाते हैं।
जरूर करें ट्राई! मैंगो सैंडविच गर्मियों के लिए एक आसान, स्वादिष्ट और मजेदार रेसिपी है। अगर आप आम से कुछ नया बनाना चाहते हैं, तो यह रेसिपी जरूर ट्राई करें। इसका स्वाद हर किसी को पसंद आएगा।
लेखक के बारे में
Shubhangi Guptaपरिचय एवं अनुभव
शुभांगी गुप्ता एक अनुभवी जर्नलिस्ट हैं जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वह पिछले 4+ वर्षों से देश के प्रतिष्ठित डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म लाइव हिंदुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ी हुई हैं। यहां वह बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं। इससे पहले शुभांगी लगभग एक साल अमर उजाला डिजिटल में भी काम कर चुकी हैं।
करियर का सफर
लाइव हिंदुस्तान में शुभांगी लाइफस्टाइल टीम का हिस्सा हैं, जहां वह हेल्थ, फिटनेस, फैशन, ब्यूटी, फूड और रिश्तों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर लगातार पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार कर रही हैं।
विशेषज्ञता
शुभांगी की लेखन शैली की खास बात यह है कि वह जटिल विषयों को भी बेहद सरल और समझने योग्य भाषा में प्रस्तुत करती हैं। उनका मानना है कि अच्छी पत्रकारिता केवल जानकारी देने तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी को बेहतर और आसान बनाने में भी सहायक होनी चाहिए। इसी सोच के साथ वह एक्सपर्ट्स की राय, रिसर्च और अपने व्यक्तिगत अनुभवों को जोड़कर ऐसे ‘हैंडी टिप्स’ साझा करती हैं जिनसे पाठक खुद को सीधे जुड़ा हुआ महसूस करते हैं।
पुरस्कार
लाइव हिंदुस्तान में काम करते हुए शुभांगी को ज्यादा रीडर एंगेजमेंट के लिए मंथली अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है, जो उनके कंटेंट की लोकप्रियता और प्रभाव को दर्शाता है। डिजिटल ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझना उनकी बड़ी ताकत है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
शुभांगी ने जर्नलिज्म के साथ-साथ एल.एल.बी की पढ़ाई भी की है, जिससे उनके कंटेंट में तथ्यात्मक मजबूती और संतुलित दृष्टिकोण देखने को मिलता है। वह पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़ने और लोगों की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम मानती हैं।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


