आधा किलो कद्दू से बनाएं स्वादिष्ट हलवा, जन्माष्टमी व्रत में खूब आएगा पसंद, नोट कर लें रेसिपी

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

जन्माष्टमी का व्रत ज्यादातर लोग रहते हैं और ऐसे में फलाहार किया जाता है। इस बार व्रत में आप कद्दू का हलवा भी ट्राई करें, जिसे बनाना काफी आसान है। चलिए आपको कद्दू के हलवे की सिंपल रेसिपी बताते हैं। 

Kaddu ka halwa recipe
कद्दू का हलवा बनाने की आसान रेसिपी

जन्माष्टमी का व्रत ज्यादातर लोग रहते हैं और फिर रात में भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करने के बाद खाना खाते हैं। दिनभर के व्रत के लिए शरीर को एक्टिव और पेट को भरा रखने के लिए लोग फलाहार खाते हैं लेकिन इस बार आप कद्दू का हलवा बनाकर खाएं। जी हां, लौकी, गाजर का हलवा तो आपने खूब खाया होगा लेकिन इस बार कद्दू का हलवा खाकर देखें। कद्दू के हलवे में पौष्टिक तत्व होते हैं, जो पेट को लंबे समय तक भरा रखते हैं और ये हेल्दी भी है। अच्छी बात ये है कि इसे बनाने में ज्यादा झंझट नहीं है। आप सिर्फ 15 मिनट में हलवा बनाकर रेडी कर सकती हैं, चलिए आपको इसकी रेसिपी बताते हैं।

कद्दू का हलवा बनाने के लिए इंग्रेडिएंट्स-

कद्दू — आधा किलो

चीनी — ½ कप (125 ग्राम)

1 कप पानी

काजू और बादाम — ¼ कप (ऑप्शनल)

देसी घी — ½ कप (115 ग्राम)

दूध — 1 कप (250 मिलीलीटर)

हलवा बनाने के आसान स्टेप्स-

  • 1. सबसे पहले आप कद्दू को अच्छे से साफ करें और उसे स्लाइस में काट लें। साथ ही उसका छिलका हटा दें। हलवा बिना छिलका वाले कद्दू का ही अच्छा बनेगा।
  • 2. अब आप कुकर में 1 कप पानी के साथ कद्दू को उबलने के लिए रख दीजिए। इसे उबालने के लिए 1-2 सीटी लगानी होगी। फिर आपका कद्दू उबल जाएगा, इसे उबालने के लिए लोग स्टीम भी कर लेते हैं।

  • 3. कड़ाही में घी डालें और इसमें काजू-बादाम कटे हुए डालकर भूनकर अलग निकाल लें। उबले हुए कद्दू को कड़ाही वाले घी में डालकर भूनना शुरू करें। इसे आपको सूजी की तरह करीब 5 मिनट तक भूनना होगा। जब कद्दू का रंग पीले से हल्का भूरा दिखने लगे, तब आपका कद्दू सही से भुन चुका है।
  • 4. कद्दू में चीनी मिलाएं और साथ में 1 कप दूध भी डालकर अच्छे से मिक्स करें। अब आपको कद्दू को तब तक चलाना होगा, जब तक दूध पूरी तरह से कद्दू के साथ मिक्स न हो जाए। दूध डालने के बाद ही हलवे में गाढ़ापन आएगा। अगर आप घी कम लगे तो ऊपर से डाल सकते हैं। इसे चलाते हुए बिल्कुल गाढ़ा कर लें और फिर इसमें ड्राई फ्रूट्स मिलाकर चलाएं। इसके बाद गैस बंद करें और ठंडा होने दें।
  • 5. अगर आपको हलवा हल्का गीला पसंद है, तो दूध ज्यादा डालें और हल्का गीला ही रखें। गाढ़ा हलवा खाते हैं, तब दूध को अच्छे से पकाकर ही गैस बंद करें। आप कंसिस्टेंसी अपने हिसाब से रख सकते हैं, बस ऐसे आपका कद्दू का हलवा बनकर तैयार हो जाएगा। इसे आप व्रत में मजे से खाएं।

Deepali Srivastava

लेखक के बारे में

Deepali Srivastava

दीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।


करियर का सफर

दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।


एजुकेशन

दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।


विशेषज्ञता

हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू

और पढ़ें
Hindi News , Lifestyle News in Hindi , Health News , Recipe , Fashion , Beauty और Fitness से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़रेसिपीजन्माष्टमी व्रत में खाएं हेल्दी कद्दू का हलवा, आधा किलो कद्दू से झटपट करें तैयार