ढाबे जैसी गाढ़ी और क्रीमी बनेगी मैंगो लस्सी! दही में ये 2 चीजें मिला दें, ठंडी-ठंडी पी कर मजा आ जाएगा

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Mango Lassi Recipe: गर्मियों में कुछ ठंडा-ठंडा पीने का मन हो तो ये मैंगो लस्सी आपके जरूर ट्राई करनी चाहिए। रेसिपी बहुत सिंपल है, बस कुछ टिप्स ध्यान में रखेंगी तो एकदम परफेक्ट गाढ़ी और क्रीमी लस्सी बनकर तैयार होगी।

Mango Lassi Recipe

गर्मियों में अक्सर ठंडी-ठंडी और स्वाद से भरपूर चीजें पीने का मन करता है। ऐसे में गाढ़ी और मलाईदार मैंगो लस्सी एक ऐसी ड्रिंक है, जो ठंडक भी देती है और पी कर मजा भी आ जाता है। खासकर दोपहर के खाने के बाद या शाम के समय एक गिलास ठंडी-ठंडी मैंगो लस्सी पीने को मिल जाए, तो दिन बन जाता है। नॉर्मल लस्सी तो आपने कई बार पी होगी, लेकिन गर्मियों के सीजन में आम वाली लस्सी ट्राई नहीं की तो क्या किया? आम की मिठास और दही की क्रीमीनेस मिलाकर इस लस्सी का स्वाद बढ़ा ही मजेदार आता है। आपने ढाबे या जूस कॉर्नर पर अगर मैंगो लस्सी पी होगी, तो उसका गाढ़ा और मलाईदार टेस्ट आपको याद ही होगा। ठीक वैसी लस्सी आप घर में भी बना सकते हैं। बस फॉलो करें ये सिंपल सी रेसिपी और कुछ टिप्स एंड ट्रिक्स।

मैंगो लस्सी बनाने के लिए सामग्री

घर पर गाढ़ी और क्रीमी मैंगो लस्सी बनाने के लिए आपको जिन सामग्रियों की जरूरत होगी वो हैं- पके हुए मीठे आम (4-5), चीनी (स्वादानुसार), गाढ़ी दही (2 कप), काला नमक (1 छोटा चम्मच), दूध (आधा कप), आइस क्यूब्स, ठंडा पानी (जरूरत अनुसार) और ड्राई फ्रूट्स (काजू, बादाम, पिस्ता) (ऑप्शनल)।

घर पर बनाएं गाढ़ी मलाईदार मैंगो लस्सी

आम का सीजन है, ऐसे में क्रीमी और टेस्टी मैंगो लस्सी एक बार आपको जरूर ट्राई करनी चाहिए। इसे बनाने के लिए सबसे पहले आपको मीठे और पके हुए आम लेने हैं, फिर इन्हें धो कर काट लेना है और इनका गूदा बाहर निकाल लेना है। अब आम के गूदे के साथ स्वादानुसार चीनी मिलाएं और दोनों को मिक्सर में ब्लेंड कर के एक प्यूरी बना लें। इस दौरान आपको पानी का इस्तेमाल नहीं करना है।

अब एक बड़े बर्तन में गाढ़ी दही लें, उसमें आम की प्यूरी एड करें। साथ में बिल्कुल थोड़ा सा काला नमक मिलाएं। इससे फ्लेवर बैलेंस हो जाता है। इसके साथ ही आप थोड़ी सी चीनी और एड कर सकते हैं, ताकि दही की खटास से लस्सी का टेस्ट खराब ना हो। अब या तो इसे हाथों से व्हिस्क कर लें या फिर फटाफट काम करना चाहती हैं तो एक बार मिक्सर में चला लें। सभी चीजें अच्छे से मिक्स हो जाएंगी।

गाढ़ी-क्रीमी लस्सी बनाने का सीक्रेट

ढाबे जैसी क्रीमी और गाढ़ी मैंगो लस्सी बनाने के लिए ये छोटा सा स्टेप आपको बिल्कुल मिस नहीं करना चाहिए। जब आप सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें, तो इसमें थोड़ी सी आइस क्यूब्स और एकदम चिल्ड दूध एड करें। लस्सी को आप जितना पतला या गाढ़ा रखना चाहती हैं, उस हिसाब से थोड़ा सा ठंडा पानी भी मिलाएं। अब व्हिस्कर की मदद से या फिर मिक्सर में एक बार दोबारा इन्हें ब्लेंड कर लें। परफेक्ट क्रीमी लस्सी बनकर तैयार होगी।

स्वाद की टिप: लस्सी को ठंडा-ठंडा सर्व करने से पहले ऊपर से थोड़े से कटे हुए बादाम, काजू, पिस्ता और किशमिश एड करें। इन्हें एड करने से लस्सी का स्वाद और भी ज्यादा बढ़ जाता है।

Anmol Chauhan

लेखक के बारे में

Anmol Chauhan

अनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।

करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।

लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।

विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन

और पढ़ें
Hindi News , Lifestyle News in Hindi , Health News , Recipe , Fashion , Beauty और Fitness से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़रेसिपीढाबे जैसी गाढ़ी और क्रीमी बनेगी मैंगो लस्सी! फटाफट नोट कर लें रेसिपी