
सूजी का आटा गूंथकर फटाफट बना सकती हैं 3 अलग डिशेज, शेफ पंकज भदौरिया ने किया शेयर
Tips To Make Suji Dough Foe Momos: घरवालों को सूजी से बने नाश्ते पसंद है तो गूंथकर रख लें सूजी का आटा। इस आटे से फटाफट आप सूजी बॉल्स, सूजी के फरे और सूजी से बने मोमोज तैयार कर सकती हैं। शेफ पंकज भदौरिया ने किया शेयर।
हर दिन घरवाले अलग-अलग तरह के ब्रेकफास्ट की डिमांड करते हैं। अब भागदौड़ भरी जिंदगी में रोज नये तरह का ब्रेकफास्ट बनाना तो हर किसी के लिए मुश्किल होता है। ऐसे में आप एक इंग्रीडिएंट की मदद से कई तरह की डिशेज को बनाकर तैयार कर सकती हैं। जैसे सूजी के आटे को गूंथकर रख लें और उससे 3 अलग के तरह के फूड्स को बनाकर तैयार कर सकती हैं। जिसमे समय भी कम लगेगा और हर किसी को नये, टेस्टी फूड्स खाने का मौका भी मिलेगा। शेफ पंकज भदौरिया ने शेयर की ऐसी ही 3 डिशेज, जो केवल एक ही सूजी के गूंथे आटे से बनाकर तैयार की जा सकती है।
सूजी का आटा कैसे गूंथे
- सूजी का आटा गूंथने के लिए सबसे पहले पैन में पानी को गर्म होने के लिए रख दें। 2 कप सूजी के लिए करीब 5 कप पानी रखेंगे।
- जब पानी उबलने लगे तो इसमे नमक, आधा चम्मच तेल और सूजी डालें।
- अब इस सूजी को कुक करेंगे जब तक कि ये पानी ना सोख लें। पानी सोखने के साथ ही सूजी एक साथ लिपट जाएगी।
- जब पानी सोख लें तो गैस को बंद कर ढंककर दस मिनट के लिए छोड़ दें।
- दस मिनट बाद इसे किसी बड़े प्लेट या थाली में निकालकर चम्मच की मदद से मिक्स करते रहें।
- जब ये थोड़ा ठंडा हो जाए और हाथ से छूने लायक गर्म रह जाए तो हाथों से मसल कर आटे की तरह गूंथ लें।
- ध्यान रहे आटे को बिल्कुल सॉफ्ट गूंथना है। जिससे कि इस आटे से किसी भी तरह की डिशेज को बनाकर तैयार किया जा सके।
- तैयार गूंथे सूजी के आटे से बनाएं 3 डिशेज
- अब इस तैयार गूंथे हुए सूजी के आटे से अलग-अलग तीन तरह की डिशेज को फटाफट बच्चों से लेकर बड़ों के लिए तैयार कर सकती हैं।
सूजी बॉल्स
- सूजी बॉल्स बनाने के लिए गूंथे आटे के एक हिस्से लेकर उमसे हरी धनिया और हरी मिर्च बारीक काटकर डाल दें।
- साथ में कुटी लाल मिर्च, जीरा डालकर मिक्स कर लें।
- अब हाथों में तेल लगाकर इनकी छोटी-छोटी गोलियां तैयार कर लें।
- बस इन गोलियों को स्टीम कर लें और गर्मागर्म सर्व करें या फिर हल्का सा प्याज और मसालों में फ्राई करके सर्व करें।
सूजी फरा
- सूजी फरा बनाने के लिए स्टफिंग तैयार कर लें।
- चने के दाल को आठ से दस घंटे के लिए भिगो दें।
- अब इन चने की दाल को हरी मिर्च और लहसुन के साथ पीसकर पेस्ट तैयार कर लें।
- तैयार सूजी के आटे की छोटी-छोटी रोटियां बेलें और बीच में दाल की स्टफिंग को रखकर फोल्ड कर लें।
- बस इन फरों को स्टीम करके पका लें।
- फरों को हींग जीरा का तड़का लगाकर गर्मागर्म सर्व करें।
सूजी के मोमोज
- मोमोज खाना पसंद है तो मैदे की बजाय सूजी के आटे से मोमोज बनाएं।
- पत्तागोभी और गाजर, बींस की एक हेल्दी सी स्टफिंग तैयार करें और सूजी के आटे की छोटी लोई बनाकर मोमोज का शेप दें।
- अब इन्हें स्टीम में पका लें। बस तैयार हो जाएंगे गर्मागर्म मोमोज।

लेखक के बारे में
Aparajitaशॉर्ट बायो
अपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।
लेखन शैली और दृष्टिकोण
सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।
विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




