सिर्फ ₹10 में प्लेट भर के बनाएं मार्केट जैसे चिली पोटैटो, इस 1 ट्रिक से बनेंगे क्रिस्पी-करारे!

Anmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share

Chilli Potato Easy Recipe: चिली पोटैटो खाना पसंद है, तो ये रेसिपी आपको एक बार जरूर ट्राई करनी चाहिए। बस कुछ सिंपल सी टिप्स आपको फॉलो करनी हैं, एकदम मार्केट जैसे सुपर क्रिस्पी और टेस्टी चिली पोटैटो बनकर तैयार होंगे।

सिर्फ ₹10 में प्लेट भर के बनाएं मार्केट जैसे चिली पोटैटो, इस 1 ट्रिक से बनेंगे क्रिस्पी-करारे!

बच्चों से ले कर बड़ों को चिली पोटैटो का तीखा, चटपटा और हल्का मीठा स्वाद खूब पसंद आता है। फूड स्टॉल्स या शादी-पार्टी में सबसे ज्यादा लोग चिली पोटैटो खाते ही नजर आते हैं। अगर आपको भी चिली पोटैटो पसंद हैं, तो इन्हें घर पर भी बड़ी आसानी से बनाया जा सकता है। हालांकि कई लोग घर पर इन्हें ट्राई तो करते हैं, लेकिन कई बार आलू नर्म पड़ जाते हैं या सॉस में ठीक फ्लेवर नहीं आ पाता। दरअसल चिली पोटैटो बनाना तो आसान है, लेकिन कुछ छोटी-छोटी बातें ध्यान में रखनी पड़ती हैं, तभी वो मार्केट वाला स्वाद आता है। इन्हें बनाने में बहुत ज्यादा टाइम भी नहीं लगता और एकदम क्रिस्पी बनकर तैयार होते हैं। तो चलिए आज चिली पोटैटो की परफेक्ट रेसिपी जान लेते हैं, साथ में कुछ जरूरी टिप्स एंड ट्रिक्स भी।

चिली पोटैटो बनाने के लिए सामग्री

मार्केट जैसे चिली पोटैटो घर पर बनाने के लिए आपको जिन सामग्रियों की जरूरत होगी वो हैं- दो बड़े साइज के आलू, 1 शिमला मिर्च, 1 प्याज, लहसुन की कलियां (6-7), कॉर्न फ्लोर (4 चम्मच), स्वादानुसार नमक, लाल मिर्च पाउडर, सफेद सिरका, 1 सूखी लाल मिर्च, ग्रीन चिली सॉस, डार्क सोया सॉस, रेड चिली सॉस और टोमैटो केचअप।

मार्केट जैसे चिली पोटैटो घर पर बनाएं, रेसिपी

मार्केट या शादी-पार्टी में मिलने वाले क्रिस्पी, तीखे-चटपटे और हल्की सी मिठास वाले चिली पोटैटो आप घर पर आराम से बना सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले आलू को धो कर छील लें और लंबा-लंबा काट लें, जैसे फ्रेंच फ्राइज के लिए काटे जाते हैं। इन्हें लगभग 5 मिनट के लिए पानी में भिगोकर रख दें, इससे आलू का एक्स्ट्रा स्टार्च निकल जाएगा और ये एकदम क्रिस्पी बनेंगे।

इसके बाद खौलते हुए पानी में आलू को सिर्फ 5 मिनट के लिए बॉयल होने दें। इन्हें ज्यादा नहीं पकाना है, बस हल्का सा कच्चापन निकालना है।अब एक छलनी की मदद से इनका सारा पानी निकाल दें। फिर आलू में दो चम्मच कॉर्न फ्लोर, कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, स्वादानुसार नमक और थोड़ा सा सफेद सिरका यानी विनेगर मिलाएं। इन्हें अच्छे से मिक्स करें, फिर गरमा-गरम तेल में गोल्डन और क्रिस्पी होने तक आलू को फ्राई कर लें।

ऐसे तैयार करें सॉस

सबसे पहले शिमला मिर्च, प्याज और लहसुन की कलियां काटकर रख लें। एक पैन में थोड़ा सा तेल गर्म करें, इसमें साबुत लाल मिर्च और बारीक कटे हुए लहसुन, प्याज और शिमला मिर्च डालें। 1-2 मिनट फ्राई करें, फिर नमक और लाल मिर्च पाउडर एड करें। एक कटोरी में 1 चम्मच कॉर्न फ्लोर और 4 चम्मच पानी मिलाकर एक घोल तैयार करें। इस घोल को सब्जियों में एड करें। अब इसमें ग्रीन चिली सॉस, डार्क सोया सॉस, रेड चिली सॉस और टोमैटो केचअप डालें और सभी को अच्छे से मिक्स करें। सॉस तैयार है। इसमें फ्राई करे हुए आलू डालकर मिक्स करें और क्रिस्पी, चटपटे चिली पोटैटो का मजा लें।

Anmol Chauhan

लेखक के बारे में

Anmol Chauhan

अनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।

करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।

लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।

विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।