बाजार की तरह रसगुल्ले बनेंगे बिल्कुल सॉफ्ट और स्पंजी, दूध उबालने के बाद मिला दें बस 1 चीज!

Feb 09, 2026 10:24 am ISTDeepali Srivastava लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

बाजार के रसगुल्ले काफी सॉफ्ट-स्पंजी होते हैं लेकिन क्या आपने कभी इन्हें घर पर बनाया है। चलिए बताते हैं घर पर सॉफ्ट रसगुल्ले कैसे बनते हैं। बस 1 ट्रिक को फॉलो करना होगा।

बाजार की तरह रसगुल्ले बनेंगे बिल्कुल सॉफ्ट और स्पंजी, दूध उबालने के बाद मिला दें बस 1 चीज!

रसगुल्ला खाना हर किसी को पसंद होता है और ये ऐसी चीज है, जिसे आप किसी के भी आने पर खिला सकते हैं। रसगुल्ला बनाकर किसी स्पेशल को भेज भी सकते हैं लेकिन क्या आपका रसगुल्ला बाजार की तरह स्पंजी बन जाता है। बाजार वाले रसगुल्ले काफी सॉफ्ट, स्पंजी होते हैं, जो मुंह में डालते ही घुल जाते हैं। इनका रसीला स्वाद मुंह में थोड़ी देर तक बना रहता है। अगर आप भी बाजार जैसा रसगुल्ला बनाना चाहते हैं, तो बस एक ट्रिक जान लीजिए। इस 1 ट्रिक की मदद से आप बिल्कुल सॉफ्ट-स्पंजी रसगुल्ला घर पर बना सकते हैं। इसे कोई भी खाएगा को आप से बिना रेसिपी पूछे नहीं रह पाएगा।

क्या-क्या चाहिए- 1 लीटर दूध, 2 चम्मच पानी, 1 चम्मच सिरका, अरारोट का आटा, शक्कर।

बनाने का तरीका-

सबसे पहले 1 लीटर दूध को अच्छे से उबाल लें और साइड में कटोरी में 2 चम्मच पानी और 1 चम्मच सिरका मिक्स करके घोल बनाएं। जब दूध उबल जाए, तब इसमें ये घोल मिलाकर चलाएं। ऐसा करने से दूध बिल्कुल फट जाएगा। अब एक सूती कपड़ा किसी बर्तन पर रखें और फटा हुआ दूध उसी से छान लें। फिर साफ पानी भी डालकर फटा दूध निचोड़ लें। पानी बिल्कुल निचोड़ने के बाद इसे हाथों से मसल लें और इसमें बिल्कुल भी कण नहीं रहने चाहिए। अब इसमें 1 चम्मच अरारोट डालकर मिक्स करें। फिर इसे आटे की तरह गूंथ कर रखें और छोटी-छोटी बॉल बनाकर रखें।

चाशनी में रसगुल्ला बनाएं-

अब भगोने में एक कप चीनी और 4 कप पानी मिक्स करें। अब पानी तब तक उबालें, जब तक चीनी बिल्कुल घुल न जाएं। फिर इसमें रसगुल्ले डालकर 2-3 मिनट तक खुला पकाएं और फिर ढक्कन से कवर कर 10 मिनट तक पकाएं। फिर बीच में चम्मच से चलाएं और 15 मिनट और पका लें। अब गैस बंद करें। रसगुल्ले की चाशनी को निकालकर बर्फ वाले पानी से भरे भगोने में डालें और फिर सभी रसगुल्लों को एक-एक करके उसमें डालें। इसे 4 घंटे के लिए छोड़ दें और बस आपके रसगुल्ले बनकर तैयार हो जाएंगे। सॉफ्ट-स्पंजी रसगुल्ले का मजा लीजिए।

Deepali Srivastava

लेखक के बारे में

Deepali Srivastava

परिचय


दीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।


करियर का सफर

दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।


एजुकेशन

दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।


विशेषज्ञता

हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।