पानी में बनेंगे सॉफ्ट वेज मोमोज, तेल की नहीं पड़ेगी जरूरत! कविता की रसोई से मिला मोमो बनाने का अनोखा तरीका

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मोमोज तो आपने खूब खाए होंगे कभी स्टीम तो कभी फ्राइड वाले लेकिन क्या कभी पानी में बने वेज मोमोज खाए हैं। आज हम आपको पानी में तले हुए सॉफ्ट मोमोज की आसान रेसिपी बताने जा रहे हैं।

पानी में बनेंगे सॉफ्ट वेज मोमोज, तेल की नहीं पड़ेगी जरूरत! कविता की रसोई से मिला मोमो बनाने का अनोखा तरीका

क्या आपने कभी सुना है कि मोमोज को पानी में फ्राई करके भी बनाया जा सकता है? अगर नहीं, तो अब ये वायरल ट्रिक जरूर ट्राई करें। आमतौर पर मोमोज को डीप फ्राई या स्टीम करके तैयार किया जाता है, लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर पानी वाले मोमोज की रेसिपी खूब वायरल हो रही है। शेफ कविता ने भी इस अनोखे तरीके को ट्राई किया और पानी में ही सॉफ्ट व टेस्टी वेज मोमोज बनाकर दिखाए। देखने में ये बिल्कुल बाजार जैसे लगते हैं। शेफ कविता का कहना है कि इस तरीके से बने मोमोज ज्यादा सॉफ्ट और स्वादिष्ट बनते हैं। आइए जानते हैं पानी में वेज मोमोज बनाने की आसान ट्रिक।

मोमोज की फीलिंग तैयार करें

सबसे पहले तो आपको मोमोज के अंदर भरने के लिए सामान तैयार करना होगा। इसके लिए आपके पास जो भी सब्जियां हो जैसे- पत्तागोभी, गाजर, शिमला मिर्च, प्याज। इन चीजों को बारीक काटकर रख दें। पैन में तेल डालें और इन सभी चीजों को हल्का भून लें। जब सब्जियां भुन जाए, तब इसमें कसी हुई पनीर डालकर भी चलाएं। अब इसमें आपको पिसी हुई काली मिर्च, नमक, मोमोज वाली चटनी डालकर मिक्स कर देना है। इसके बाद गैस बंद करके इसे ठंडा होने के लिए 5 मिनट के लिए छोड़ दें। ठंडा होने पर इस फीलिंग की छोटी-छोटी बॉल बनाकर रख लें।

मैदा गूंथना नहीं पड़ेगा

इस खास मोमोज रेसिपी में आपको मैदा गूंथने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आमतौर पर मोमोज बनाने के लिए पहले मैदा गूंथा जाता है, फिर उसकी लोई बनाकर उसमें स्टफिंग भरी जाती है। लेकिन इस वायरल तरीके में आपको सीधे सूखा मैदा इस्तेमाल करना है। सबसे पहले तैयार की हुई फीलिंग की छोटी बॉल लें और उसे सूखे मैदे में अच्छी तरह रोल करें। दूसरी तरफ एक बाउल में ठंडा पानी भरकर रखें। अब मैदे में लिपटी बॉल को पानी में डिप करें। इसके बाद उसी बॉल को दोबारा सूखे मैदे में रोल करें और फिर पानी में डुबो दें। इस प्रक्रिया को 3-4 बार दोहराना है। ऐसा करने से फीलिंग के ऊपर मैदे की परत तैयार हो जाएगी और मोमोज का शेप बन जाएगा।

पानी में बना लें मोमोज

इन मोमोज को बनाने के लिए न तो स्टीम करने की जरूरत है और न ही डीप फ्राई करने की। इसके लिए सबसे पहले गैस पर एक भगोने में पानी गरम करें। पानी गरम होने के बाद उसमें 2 चम्मच सरसों का तेल डाल दें, ताकि मोमोज आपस में चिपके नहीं। अब तैयार किए हुए मोमोज को धीरे-धीरे गरम पानी में डालें और करीब 10 मिनट तक पकने दें। तय समय बाद मोमोज को एक-एक करके बाहर निकाल लें। आपके सॉफ्ट, टेस्टी और पानी में बने हेल्दी वेज मोमोज तैयार हैं। अब इन मोमोज को लाल चटनी के साथ सर्व करें। आपको ये रेसिपी जरूर अच्छी लगेगी और ये काफी सिंपल भी है।

Deepali Srivastava

लेखक के बारे में

Deepali Srivastava

दीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।


करियर का सफर

दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।


एजुकेशन

दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।


विशेषज्ञता

हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।