ना ओवन, ना स्टीमर! कुकर में बनाएं सॉफ्ट-स्पंजी ढोकला, नरम इतना कि मुंह में जाते ही घुल जाए
बाजार जैसा स्पंजी-सॉफ्ट ढोकला घर पर बनाकर खाना चाहते हैं, तो प्रेशर कुकर में ट्राई करें। बिना ओवन-स्टीमर के आप ढोकला बनाकर खा सकते हैं और वो भी कम मेहनत में। तो चलिए कुकर में स्पंजी ढोकला बनाने की आसान तरीका बताते हैं।

गुजरात की मशहूर डिशे ढोकला अब पूरे देशभर में मशहूर है। किसी भी खास मौके पर ढोकला लोग खाते हैं और कई लोग इसे स्नैक्स के तौर पर भी खाने लगे हैं। ढोलका काफी हल्का होता है और इसे खाने से सेहत को कोई नुकसान भी नहीं होता। ये काफी हल्का नाश्ता माना जाता है, जो आसानी से पच जाता है और इसमें प्रोटीन भी होता है। अगर आप बाजार वाला ढोकला खाना पसंद नहीं करते हैं, तो घर पर बनाकर खा सकते हैं। घबराइये नहीं इसे बनाने के लिए आपको स्टीमर या ओवन की जरूरत नहीं पड़ेगी सिर्फ आपका कुकर ही चाहिए। जी हां, कुकर में आप बाजार जैसा परफेक्ट ढोकला बनाकर तैयार कर सकती हैं। तो चलिए बताते हैं कुकर में कैसे बनाएं ढोकला?
ढोकला बनाने के लिए क्या-क्या चाहिए-
1 कप बेसन, 1/2 कप दही, 1/2 कप पानी, 1 छोटा चम्मच नींबू का रस, 1 छोटा चम्मच चीनी, स्वादानुसार नमक, 1 छोटा चम्मच अदरक-हरी मिर्च पेस्ट, 1 पैकेट ईनो या 1 छोटा चम्मच बेकिंग सोडा।
तड़के के लिए-
1 बड़ा चम्मच तेल, 1 छोटा चम्मच राई, 2 हरी मिर्च, करी पत्ता, 1/2 कप पानी, 1 छोटा चम्मच चीनी।
बैटर कैसे तैयार करें
एक बड़े बर्तन में बेसन, दही और पानी डालकर स्मूद बैटर तैयार करें। इसमें नमक, चीनी, नींबू का रस और अदरक-हरी मिर्च पेस्ट मिलाएं। बैटर को 10-15 मिनट ढककर रख दें। बैटर जब परफेक्ट लगे तब इसमें ईनो डालें अगर ये गाढ़ा ज्यादा लग रहा हो तो थोड़ा पानी और मिलाएं।
कुकर में बनाने का तरीका
कुकर में 1 गिलास पानी डालें और केक बनाने वाला डिब्बा या फिर कोई छोटी थाली लें। इस पर घी लगाकर ग्रीस कर लें और फिर इसमें ढोकला वाला बैटर रखें। अब इस थाली या डिब्बे को कुकर में छोटा सा स्टैंड रखकर उस पर रख दें। ध्यान रखें कि कुकर के ढक्कन से सीटी निकालनी है। 15 मिनट की धीमी आंच पर इसे पकाएं, ढक्कन खोलकर चाकू से काटकर चेक करें। अगर चाकू पर ढोकला चिपक नहीं रहा तो ये पक गया है। अगर बैटर चिपक जाए तो 10 मिनट और पका लें। ढोकला जब पक जाएगा तब इसे निकालें और चाकू से चौकोर पीस में काट लें।
तड़का लगा दें
पैन में तेल गर्म करें। उसमें राई, करी पत्ता और हरी मिर्च डालें। दूसरे किसी पैन या कटोरी में पानी और चीनी डालकर एक उबाल आने दें। इन दोनों चीजों को तैयार किए ढोकला पर डालें। बस आपका बाजार जैसा स्पंजी-सॉफ्ट ढोकला बनकर रेडी हो जाएगा। इसे हरी चटनी और मिर्ची के साथ सर्व करें।
लेखक के बारे में
Deepali Srivastavaदीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।
करियर का सफर
दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।
एजुकेशन
दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।
पत्रकारिता का उद्देश्य
दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।
विशेषज्ञता
हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


