Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़रेसिपीmake restaurant style kathal with thicken gravy at home Chef Gurkirat approved recipe
कटहल की ग्रेवी गाढ़ी बनाने के लिए मसाला भूनते समय मिलाएं ये चीजें, शेफ की सीक्रेट रेसिपी से मिलेगा गजब का स्वाद

कटहल की ग्रेवी गाढ़ी बनाने के लिए मसाला भूनते समय मिलाएं ये चीजें, शेफ की सीक्रेट रेसिपी से मिलेगा गजब का स्वाद

संक्षेप:

इस सीजन में कटहल खूब मिलता है और लोग इसे खाना पसंद करते हैं। लेकिन कटहल की मसालेदार सब्जी की ग्रेवी अगर गीली हो जाए, तो मजा खराब हो जाता है। चलिए बताते हैं कटहल की ग्रेवी को गाढ़ा कैसे बनाएं और इसकी पूरी रेसिपी क्या है?

Feb 02, 2026 07:39 am ISTDeepali Srivastava लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

कटहल की सब्जी हर घर में बनाई खाई जाती है, जो लोग नॉन-वेज नहीं खाते हैं उनके लिए ये वेज नॉन-वेज जैसी सब्जी है। लेकिन कटहल को बनाना इतना भी आसान नहीं है। इसे बनाने के लिए पहले सही से छीलना पड़ता है, जिसमें हाथ चिपचिपे हो जाते हैं। इसके बाद अगर पकाते से पानी ज्यादा हो जाए, तो ग्रेवी पतली हो जाती है। बस पतली ग्रेवी के साथ कटहल का पूरा मजा खराब हो जाता है। आज हम आपको मास्टरशेफ गुरकिरत सिंह की स्पेशल कटहल वाली रेसिपी बताने जा रहे हैं। शेफ की मां के हाथ की बनी कटहल की सब्जी खाएंगे, तो उंगलियां चाटते ही रह जाएंगे और ग्रेवी भी गाढ़ी होगी। चलिए फिर होटल जैसा कटहल बनाने के लिए रेसिपी पढ़ें-

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कटहल काटने के लिए सामग्री

1 कटहल, हल्दी, नमक, पानी, सरसों का तेल।

मसाला बनाने की सामग्री

3 प्याज, 6 टमाटर, 3-4 लौंग, 3-4 टुकड़ा लहसुन, 1 इंच अदरक, 2 हरी मिर्च, देगी मिर्च, लाल मिर्च, धनिया पाउडर, गरम मसाला, हल्दी।

पकाने के लिए सामग्री

सरसों का तेल, तेजपत्ता, जीरा, हींग, 2 चम्मच दही, नमक स्वादानुसार, पानी, हरी धनिया।

होटल स्टाइल कटहल की सब्जी बनाने की रेसिपी

सबसे पहले चॉपिंग बोर्ड, चाकू पर सरसों का तेल लगाकर कटहल को बड़े टुकड़ों में काट लें। फिर एक बड़े कटोरे में पानी रखें, इसमें हल्दी-नमक डालकर मिलाएं। इस पानी में कटहल के बड़े टुकड़ों को 2 मिनट के लिए भिगोकर रखें। इसके बाद इसके छोटे टुकड़े काटें और छिलका हटाएं। ऐसा करने से कटहल चिपचिपे नहीं होंगे, आसानी से कटेंगे। अब इन्हें फ्राई करने के लिए कढ़ाही में तेल गर्म करें और उसमें तलकर अलग निकाल दें। मसाला तैयार करने के लिए प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, अदरक, लहसुन लेकर छील-काट लें और मिक्सर में पीस लें। मसाला पेस्ट तैयार हो जाएगा।

कटहल की सब्जी बनाएं

अब कढ़ाही में तेल चढ़ाएं। तेल गर्म होने के बाद उसमें जीरा, हींग, तेज पत्ता डालकर तड़का लगाएं। इसके बाद पिसा हुआ मसाला पेस्ट इसमें डालकर चलाएं। अब ऊपर से स्वादानुसार नमक, देगी मिर्च, लाल मिर्च, धनिया पाउडर, गरम मसाला, हल्दी डालकर मिलाएं। जब मसाला थोड़ा सा तेल छोड़ने लगें, तब इसमें 2 चम्मच दही मिलाकर चलाना शुरू करें। अब इस मसाला ग्रेवी में फ्राइड किए हुए कटहल मिलाएं और हिसाब से पानी डालें। कुकर में पका रही है, तो 2 सीटी लगाएं। कढ़ाही में 3-4 मिनट तक पकने दें। फिर धनिया की गार्निशिंग करें और रोटी, चावल के साथ टेस्टी कटहल सर्व करें।

ये भी पढ़ें:चिकन-मटन बनेगा रेस्टोरेंट स्टाइल में, ग्रेवी गाढ़ी करने के लिए मिला दें ये चीजें
ये भी पढ़ें:दम आलू की ग्रेवी ऐसे बनाएंगी तो मिलेगा ढाबे वाला स्वाद, शेफ पारुल ने बताई रेसिपी
Deepali Srivastava

लेखक के बारे में

Deepali Srivastava
दीपाली श्रीवास्तव लाइव हिन्दुस्तान वेबसाइट में 5 साल से बतौर डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं। पत्रकारिता में 8 वर्षों का अनुभव रखने वाली दीपाली ने डिजिटल मीडिया में अपनी मजबूत पहचान बनाई है। एंटरटेनमेंट बीट में रुचि होने के साथ-साथ लाइफस्टाइल के प्रमुख सेक्शंस जैसे किचन हैक्स, हेल्थ, ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी से जुड़े विषयों पर लेखन में उनकी गहरी पकड़ है। वह हेल्थ और फिटनेस जैसे विषयों पर रिसर्च-आधारित और एक्सपर्ट-वेरिफाइड जानकारियां पाठकों तक पहुंचाती हैं। दीपाली साइंस ग्रेजुएट (B.Sc–Mathematics) हैं और उन्होंने मास कम्युनिकेशन की डिग्री भी हासिल की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।