Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़रेसिपीmake Restaurant Style dum aloo with thicken gravy at home chef parul approved recipe
दम आलू की ग्रेवी बनानी है गाढ़ी, तो मिलाएं ये चीजें, शेफ की सीक्रेट रेसिपी से मिलेगा ढाबे जैसा स्वाद

दम आलू की ग्रेवी बनानी है गाढ़ी, तो मिलाएं ये चीजें, शेफ की सीक्रेट रेसिपी से मिलेगा ढाबे जैसा स्वाद

संक्षेप:

दम आलू की ग्रेवी अक्सर हम लोगों से पतली हो जाती है और फिर इसे खाने में मजा नहीं आता। अगर आपकी दम आलू की ग्रेवी पतली हो जाती है, तो शेफ पारुल से इसे बनाने का सही तरीका जान लें। पारुल दम आलू में दो चीजें मिलाती हैं, जिससे ग्रेवी परफेक्ट बनेगी।

Jan 04, 2026 09:16 am ISTDeepali Srivastava लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

दम आलू खाना ज्यादातर लोगों को पसंद होता है और कई खास मौकों पर इसे बनाया जाता है। जो लोग अंडा करी नहीं खाते, उनके लिए दम आलू सबसे अच्छा वेज ऑप्शन है। दम आलू रोटी या पुलाव के साथ भी काफी टेस्टी लगता है। लेकिन इस टेस्ट के लिए जरूरी है कि इसकी ग्रेवी गाढ़ी बनी हो। अगर दम आलू की ग्रेवी पतली हो गई, तो इसका स्वाद बिगड़ जाएगी। फिर इसे खाने में बिल्कुल मजा नहीं आएगा। शेफ पारुल ने ढाबा स्टाइल दम आलू की सब्जी बनाने का तरीका बताया है। अगर आप भी ऐसे ही दम आलू बनाती हैं, तो आपको परफेक्ट ढाबा वाला दम आलू का स्वाद मिलेगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

दम आलू के लिए सामग्री

ढाबा स्टाइल दम आलू बनाने के लिए आपको चाहिए- आलू छोटे एक जैसे साइज वाले, तेल फ्राई करने के लिए, नमक।

प्याज की ग्रेवी के लिए सामग्री

4 स्पून तेल, 4-5 कलियां लहसुन, 2 प्याज, अदरक, हरी मिर्च 3, 2 तेज पत्ता, 1 बड़ी इलायची, 2 लौंग, 5-6 काली मिर्च, जीरा, हींग, दालचीनी, 2 लाल मिर्च, आधा चम्मच हल्दी, स्वादानुसार नमक, आधा चम्मच धनिया पाउडर, मैजिक मसाला,

टमाटर की ग्रेवी के लिए सामग्री

टमाटर की ग्रेवी बनाने के लिए आपको 3 टमाटर लेने हैं। इसके अलावा 8 काजू, दही।

ढाबा स्टाइल दम आलू बनाने की रेसिपी

सबसे पहले आलू को छीलकर अच्छे से धो लें, फिर इनमें चाकू से थोड़े कट लगा दें। अब आपको कढ़ाही में 2 चम्मच तेल डालकर इन्हें फ्राई कर लेना है। जब ये हल्के भूरे हो जाए, तब बाहर निकाल लें और प्लेट में रख दें। अब उसी कढ़ाही में थोड़ा सा तेल और डालकर उसमें सूखी लाल मिर्च, तेज पत्ता, दालचीनी डाल दें। साथ ही इसमें जीरा, लौंग, काली मिर्च और चुटकी भर हींग भी डालना है। जब ये चीजें भुन जाए, तब इसमें बारीक कटा हुआ प्याज-लहसुन, अदरक डाल दें। अब ऊपर से कश्मीरी लाल मिर्च, हल्की, धनिया पाउडर मिक्स करें। जब ये सब अच्छे से मिलकर भुन जाए, तब इसमें डालनी है टमाटर की प्यूरी। प्यूरी डालने के बाद स्वादानुसार नमक और थोड़ा पानी डालकर चलाएं।

इसके बाद आपको इस ग्रेवी डालनी है, दही। जी हां, दही से फ्लेवर भी अलग मिलेगा और ग्रेवी गाढ़ी भी हो जाती है। इसके साथ काजू का पेस्ट भी डालना है। अब इसे अच्छे से मिक्स करें और फिर फ्राइड आलू उठाकर ग्रेवी में मिला दें। अब अपने हिसाब से थोड़ा पानी मिलाएं, फिर इसमें मैजिक मसाला का ग्रेवी मसाला मिलाकर ढक्कन लगाएं। अब 5 मिनट तक इसे पकाएं। इसे खोलकर हरी धनिया और हरी मिर्च से गार्निश करें। बस इस तरह से आपकी दम आलू की रेसिपी ढाबा स्टाइल बन जाएगी और इसका स्वाद भी कमाल का होगा। इसे चावल या रोटी के साथ सर्व करें।

ये भी पढ़ें:ना मक्खन, ना छाछ! सिर्फ मलाई से निकालें घी, ये 1 चीज मिलाने से काम होगा आसान
Deepali Srivastava

लेखक के बारे में

Deepali Srivastava
दीपाली श्रीवास्तव लाइव हिन्दुस्तान वेबसाइट में 5 साल से बतौर डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं। पत्रकारिता में 8 वर्षों का अनुभव रखने वाली दीपाली ने डिजिटल मीडिया में अपनी मजबूत पहचान बनाई है। एंटरटेनमेंट बीट में रुचि होने के साथ-साथ लाइफस्टाइल के प्रमुख सेक्शंस जैसे किचन हैक्स, हेल्थ, ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी से जुड़े विषयों पर लेखन में उनकी गहरी पकड़ है। वह हेल्थ और फिटनेस जैसे विषयों पर रिसर्च-आधारित और एक्सपर्ट-वेरिफाइड जानकारियां पाठकों तक पहुंचाती हैं। दीपाली साइंस ग्रेजुएट (B.Sc–Mathematics) हैं और उन्होंने मास कम्युनिकेशन की डिग्री भी हासिल की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।