छोले की ग्रेवी गाढ़ी बनाने के लिए मसाला भूनते समय मिलाएं ये चीजें, शेफ की सीक्रेट रेसिपी से मिलेगा गजब का स्वाद
रेस्टोरेंट वाले छोले गाढ़ी ग्रेवी के साथ काफी टेस्टी बनते हैं लेकिन घर पर अक्सर ग्रेवी पतली हो जाती है और फिर खाने में मजा नहीं आता। आज हम आपको होटल जैसे छोले बनाने की सिंपल रेसिपी बताने जा रहे हैं।

Chole Recipe In Hindi: छोले हर घर में बनाए और खाए जाते हैं। कुल्चे के साथ खाना हो या पूड़ी के साथ छोला सदाबहार है। मेहमान आने वाले हो तब भी ज्यादातर घरों में छोले बनाए जाते हैं लेकिन इन्हें खाने का मजा तभी आता है जब ग्रेवी गाढ़ी बनी हुई है। पतली ग्रेवी वाले छोले खाने में मजा और स्वाद नहीं आता। छोले परफेक्ट बनाने के लिए सारा खेल पानी के माप और इसमें पड़ने वाले मसालों का है, अगर आप मसाला भूनते समय सही चीजें मिला रहे हैं, तो आपकी ग्रेवी गाढ़ी बनेगी और आपको रेस्टोरेंट जैसा स्वाद घर पर मिलेगा। तो चलिए आज हम आपको छोले की ग्रेवी गाढ़ी कैसे बनाएं बताते हैं। शेफ मालविका हाडा ने अपने इंस्टाग्राम पर इसकी वीडियो शेयर की है।
छोले पकाने के लिए सामग्री-
1 कप छोले, रातभर भिगोए हुए, 2 कप चाय वाला पानी, 1 कप पानी, 1 तेज पत्ता, 1 बड़ी इलायची, 2-3 लौंग, 1/2 इंच दालचीनी का टुकड़ा, 1/2 छोटा चम्मच हींग, नमक स्वादानुसार।
ताजा चना मसाला बनाने के लिए सामग्री-
1 बड़ा चम्मच अजवाइन, 1 बड़ा चम्मच जीरा, 3 बड़े चम्मच अनारदाना
ग्रेवी/करी के लिए सामग्री-
1 बड़ा चम्मच तेल, 3-4 बड़े चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट, 2 प्याज, बारीक कटे या कद्दूकस किए हुए, 2-3 हरी मिर्च, चीरी हुई, 1 इंच अदरक, लंबा कटा हुआ, 2 बड़े चम्मच ताज़ा बना चना मसाला, 2 छोटे चम्मच, कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, 2 छोटे चम्मच धनिया पाउडर, 1/4 कप पानी, 1 कप टमाटर प्यूरी, नमक स्वादानुसार, 1 छोटा चम्मच कसूरी मेथी, क्रश की हुई, 2 बड़े चम्मच हरा धनिया, बारीक कटा हुआ।
छोला उबालने की स्टाइल
सबसे पहले तो आपको कुकर में छोले रखने है और उसमें चाय वाला पानी डालना है। जी हां, साधारण नहीं चाय की पत्ती को पानी में डालकर उबाल लें, फिर इसे छानें और इस पानी को छोले में डालना है। इसमें हींग, नमक, थोड़ा पानी और फिर 7-8 सीटी लगाकर उबलने दें।
मसाला भूनकर रेडी करें
एक पैन में अजवाइन, जीरा और अनारदाना डालकर सूखा भूनें, जब तक अच्छी खुशबू न आने लगे। ठंडा होने पर इसे पीसकर बारीक पाउडर बना लें। ऐसे आपका ताजा चना मसाला तैयार हो जाएगा। अब पैन में तेल गरम करें। उसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर 2-3 मिनट तक भूनें। फिर प्याज डालें और सुनहरा भूरा होने तक पकाएं। अब इसमें अदरक, हरी मिर्च, चना मसाला, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और पानी डालकर अच्छी तरह मिलाएं। इसे ढक्कन लगाकर पकाएं जब तक मसाला तेल न छोड़ दें। अब इसमें आपको टमाटर की प्यूरी मिक्स करनी है और धीमी आंच पर 5 मिनट तक पका लेना है।
छोले बनाएं
दूसरी तरफ आपके छोले उबलकर रेडी हो चुके होंगे। उन्हें इस तैयार ग्रेवी में मिलाएं, ध्यान रखें छोलों को जिस पानी में उबाला था उसे न फेंकें। ग्रेवी की कंसिस्टेंसी के हिसाब से उसमें वही पानी डालें। ऊपर से धनिया की पत्तियां और कसूरी मेथी डालकर 5-6 मिनट तक पकाएं। बस आपके थिक ग्रेवी वाले रेस्टोरेंट स्टाइल छोले बनकर तैयार है। आप चाहें तो इसमें घी, अदरक, हरी मिर्च का तड़का लगाकर छौंका दें। अब इसे पूड़ी, भटूरे, कुल्चे के साथ सर्व करें।
लेखक के बारे में
Deepali Srivastavaदीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।
करियर का सफर
दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।
एजुकेशन
दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।
पत्रकारिता का उद्देश्य
दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।
विशेषज्ञता
हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


