चिकन-मटन की ग्रेवी गाढ़ी बनाने के लिए मिलाएं ये चीजें, शेफ की सीक्रेट रेसिपी से मिलेगा रेस्टोरेंट जैसा स्वाद

Jan 26, 2026 10:09 am ISTDeepali Srivastava लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

चिकन-मटन की ग्रेवी पतली हो जाए, तो खाने में मजा नहीं आता। अगर आप मटन-चिकन की ग्रेवी थिक बनाना चाहते हैं, तो कुछ टिप्स को अपनाकर उसे परफेक्ट तरीके से बना सकती हैं। चलिए शेफ मधुस्मिथा की खास रेसिपी बताते हैं।

चिकन-मटन की ग्रेवी गाढ़ी बनाने के लिए मिलाएं ये चीजें, शेफ की सीक्रेट रेसिपी से मिलेगा रेस्टोरेंट जैसा स्वाद

नॉन-वेज लवर्स के लिए चिकन-मटन किसी अमृत से कम नहीं होता और खासतौर पर जब ये बढ़िया ग्रेवी के साथ बना हो। चिकन-मटन में भरपूर मात्रा में प्रोटीन भी होता है, जो शरीर के लिए फायदेमंद होता है। चिकन-मटन बनाते समय अगर इसकी ग्रेवी पतली हो जाए, तो खाने का स्वाद बिगड़ जाता है। पतली ग्रेवी वाला चिकन या मटन स्वादिष्ट नहीं लगता। शेफ मधुस्मिथा ने चिकन और मटन को पकाने का बढ़िया तरीका बताया है, जिसमें समय कम लगेगा और ग्रेवी भी गाढ़ी हो जाएगी। चलिए आपको उनकी ये रेसिपी बताते हैं।

मटन या चिकन के लिए सामग्री

1 किलो मटन या चिकन, 3 स्पून धनिया पाउडर, 2 स्पून जीरा, 1 स्पून काली मिर्च, 3 हरी इलायची, 1 चक्र फूल, 2 बड़ी इलायची, 1 जावित्री मसाला, दही।

मसाला पेस्ट बनाने के लिए सामग्री

रोस्टेड मसाले, 12-15 कलियां लहसुन, आधी अदरक कटी हुई, 4-5 भीगी हुई कश्मीरी लाल मिर्च, हल्दी, मीट मसाला।

पकाने के लिए सामग्री

4-5 चम्मच सरसों का तेल, 2 तेज पत्ता, 4-5 मीडियम साइज प्याज, टमाटर की प्यूरी 1-2 स्पून नमक, 2-3 कप गुनगुना पानी, 4-5 हरी मिर्च, हरी धनिया।

रेस्टोरेंट स्टाइल मटन-चिकन बनाने की रेसिपी

मान लीजिए आप मटन बना रहे हैं, तो सबसे पहले मटन को अच्छे से साफ करके धोएं और उसमें हल्दी-नमक लगाकर 10 मिनट के लिए रख दें। अब इधर आप मसाला तैयार करें। जो भी खड़े मसाले हैं, उन सभी को तवे या कढ़ाही में रोस्ट कर लें। फिर मिक्सी में डालकर सभी को पीस लेना है। मसालों के साथ लहसुन, अदरक, लाल सूखी मिर्च भी पीस लेनी है। अब आप गैस पर कुकर चढ़ाएं और हिसाब से तेल डालें। फिर बारीक कटे प्याज को इसमें डालकर भूरा होने तक भून लें। इसी में तेजपत्ता डालें। प्याज भून लेने के बाद आपको पिसा हुआ मसाला इसमें डालना है और अच्छे से भूनते हुए पानी बिल्कुल सुखाना है। फिर टमाटर की प्यूरी डालकर मसाला पकाएं। टमाटर की प्यूरी ऑप्शनल है, आप चाहे तो न भी डालें।

मटन पकाएं

फिर मैरिनेट किया हुआ मटन मसाले में डालकर अच्छे से मिलाएं। अब स्वादानुसार नमक, हल्दी, मीट मसाला ऊपर से डालें और पानी अंदाज से डालें। इसके बाद आपको 2-3 चम्मच दही भी इसमें मिक्स करना है। दही डालने से ग्रेवी थिक हो जाएगी और स्वाद भी हल्का खट्टा मिलेगा। आप काजू का पेस्ट भी इसमें डाल सकते हैं। अब आप कुकर का ढक्कन लगाकर 3 सीटी लगाएं और गैसे बंद करें। 3 सीटी के बाद आपका मटन बिल्कुल पक जाएगा और ग्रेवी भी गाढ़ी हो जाएगी। इसे ऊपर से हरी धनिया और मिर्च के साथ गार्निश करें। रोटी या चावल के साथ सर्व करें।

Deepali Srivastava

लेखक के बारे में

Deepali Srivastava

परिचय


दीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।


करियर का सफर

दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।


एजुकेशन

दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।


विशेषज्ञता

हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।