इस बार साधारण नहीं, ट्राई करें क्रिस्पी उल्टा वड़ा पाव! एकदम सिंपल रेसिपी

Shubhangi Gupta लाइव हिन्दुस्तान
share

Ulta Vada Pav Recipe: अगर आप रोज एक जैसा वड़ा पाव खाकर बोर हो गए हैं, तो इस बार ट्राई करें उल्टा वड़ा पाव। इसका स्वाद और बनाने का तरीका दोनों ही काफी अलग और मजेदार होते हैं।

इस बार साधारण नहीं, ट्राई करें क्रिस्पी उल्टा वड़ा पाव! एकदम सिंपल रेसिपी

वड़ा पाव मुंबई का बेहद लोकप्रिय स्ट्रीट फूड माना जाता है। आमतौर पर इसमें आलू का वड़ा पाव के बीच में रखकर परोसा जाता है। लेकिन उल्टा वड़ा पाव में तरीका थोड़ा अलग होता है।

इसमें पाव को खास तरीके से तैयार करके उसके ऊपर बेसन की परत लगाई जाती है और फिर इसे तला जाता है। इसका स्वाद बाहर से कुरकुरा और अंदर से नरम लगता है। बच्चे हों या बड़े, सभी को यह मजेदार स्नैक पसंद आता है। इसकी रेसिपी एक बार जरूर ट्राई करें-

उल्टा वड़ा पाव बनाने के लिए सामग्री

आलू मसाला के लिए

4 उबले आलू

2 हरी मिर्च बारीक कटी हुई

1 छोटा चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट

थोड़ी-सी धनिया पत्ती

नमक स्वाद अनुसार

आधा छोटा चम्मच हल्दी

आधा छोटा चम्मच राई

थोड़ा-सा तेल

बैटर के लिए

1 कप बेसन

चुटकीभर हल्दी

नमक स्वाद अनुसार

थोड़ा-सा लाल मिर्च पाउडर

पानी जरूरत अनुसार

अन्य चीजें

4 पाव

हरी चटनी

मीठी चटनी

तलने के लिए तेल

आलू की स्टफिंग कैसे तैयार करें?

सबसे पहले एक पैन में थोड़ा तेल गर्म करें। इसमें राई डालें। फिर हरी मिर्च और अदरक-लहसुन पेस्ट डालकर हल्का भून लें। अब इसमें हल्दी, नमक और उबले हुए आलू डालकर अच्छी तरह मिला लें। ऊपर से धनिया पत्ती डालें और मिश्रण को थोड़ा ठंडा होने दें।

बैटर कैसे बनाएं?

एक बड़े बर्तन में बेसन लें। इसमें नमक, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर डालें और पानी मिलाकर गाढ़ा घोल तैयार करें। ध्यान रखें कि बैटर बहुत पतला ना हो।

उल्टा वड़ा पाव बनाने का तरीका

  1. सबसे पहले पाव को बीच से हल्का खोलें और उसके अंदर हरी और मीठी चटनी लगाएं।
  2. अब तैयार आलू की स्टफिंग पाव के अंदर भर दें।
  3. इसके बाद पूरे पाव को बेसन के बैटर में अच्छी तरह डुबोएं ताकि ऊपर पूरी परत लग जाए।
  4. अब करें तलने की तैयारी- कड़ाही में तेल गर्म करें। जब तेल मध्यम गर्म हो जाए, तब बैटर में लिपटे पाव को धीरे से तेल में डालें।
  5. इसे मध्यम आंच पर दोनों तरफ से सुनहरा होने तक तलें। जब यह कुरकुरा और सुनहरा दिखने लगे, तब इसे बाहर निकाल लें।

कैसे करें सर्व?

उल्टा वड़ा पाव को हरी चटनी, मीठी चटनी और तली हुई हरी मिर्च के साथ गर्मागर्म परोस सकते हैं।

स्वाद बढ़ाने के आसान टिप्स

  • बैटर में थोड़ा चावल का आटा डाल सकते हैं।
  • पाव को ज्यादा देर बैटर में ना रखें।
  • मध्यम आंच पर ही तलें।
  • ताजी चटनी का इस्तेमाल करें, स्वाद दोगुना हो जाएगा।

टेस्टी और मजेदार स्नैक: अगर घर में मेहमान आने वाले हों या शाम की चाय के साथ कुछ अलग बनाना हो, तो उल्टा वड़ा पाव एक मजेदार विकल्प हो सकता है।

Shubhangi Gupta

लेखक के बारे में

Shubhangi Gupta

परिचय एवं अनुभव

शुभांगी गुप्ता एक अनुभवी जर्नलिस्ट हैं जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वह पिछले 4+ वर्षों से देश के प्रतिष्ठित डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म लाइव हिंदुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ी हुई हैं। यहां वह बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं। इससे पहले शुभांगी लगभग एक साल अमर उजाला डिजिटल में भी काम कर चुकी हैं।


करियर का सफर

लाइव हिंदुस्तान में शुभांगी लाइफस्टाइल टीम का हिस्सा हैं, जहां वह हेल्थ, फिटनेस, फैशन, ब्यूटी, फूड और रिश्तों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर लगातार पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार कर रही हैं।


विशेषज्ञता

शुभांगी की लेखन शैली की खास बात यह है कि वह जटिल विषयों को भी बेहद सरल और समझने योग्य भाषा में प्रस्तुत करती हैं। उनका मानना है कि अच्छी पत्रकारिता केवल जानकारी देने तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी को बेहतर और आसान बनाने में भी सहायक होनी चाहिए। इसी सोच के साथ वह एक्सपर्ट्स की राय, रिसर्च और अपने व्यक्तिगत अनुभवों को जोड़कर ऐसे ‘हैंडी टिप्स’ साझा करती हैं जिनसे पाठक खुद को सीधे जुड़ा हुआ महसूस करते हैं।


पुरस्कार

लाइव हिंदुस्तान में काम करते हुए शुभांगी को ज्यादा रीडर एंगेजमेंट के लिए मंथली अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है, जो उनके कंटेंट की लोकप्रियता और प्रभाव को दर्शाता है। डिजिटल ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझना उनकी बड़ी ताकत है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शुभांगी ने जर्नलिज्म के साथ-साथ एल.एल.बी की पढ़ाई भी की है, जिससे उनके कंटेंट में तथ्यात्मक मजबूती और संतुलित दृष्टिकोण देखने को मिलता है। वह पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़ने और लोगों की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम मानती हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।