
2 लीटर दूध से घर पर झटपट बनाएं बाजार जैसा मोजरेला चीज, पंकज भदौरिया ने बताया कमाल का तरीका
बाजार वाला मोजरेला चीज पिज्जा के साथ खाने में काफी टेस्टी लगता है लेकिन ये काफी महंगा भी मिलता है। ऐसे में आप इसे घर पर क्यों नहीं बना लेते। शेफ पंकज भदौरिया ने मोजरेला चीज घर पर बनाने का आसान तरीका बताया है।
शेफ पंकज भदौरिया हर दिन कुछ नया बनाती रहती हैं और उसकी रेसिपी फैंस तक पहुंचा देती हैं। अब शेफ ने बाजार जैसी मोजरेला चीज बनाने का सिंपल तरीका खोज लिया है। बाजार में मिलने वाला मोजरेला चीज काफी महंगा मिलता है लेकिन पिज्जा या सैंडविच में खाने में काफी टेस्टी भी लगता है। अगर आप बाजार जैसा मोजरेला चीज घर पर बना लें, तो फिर क्यों बाजार का चीज खाना है? पंकज भदौरिया ने सिर्फ 2 चीजों से टेस्टी मोजरेला चीज बनाकर तैयार कर दिया है, चलिए आपको उनकी क्विक रेसिपी बताते हैं।
क्या है मोजरेला चीज?
मोजरेला चीज इटली से आया है और ये खासतौर पर पिज्जा में डाला जाता है। ये एक तरह का पनीर होता है, जो गर्माहट पाते ही पिघलने लगता है और इसमें खिंचाव भी होता है। इसे गाय या भैंस के दूध से तैयार किया जाता है। मोजरेला चीज कैल्शियम का अच्छा स्रोत भी माना जाता है। बाजार में ये स्लाइस और छोटे टुकड़ों में आसानी से मिल जाता है।
घर पर कैसे बनाएं?
अगर बाजार का मोजरेला चीज खाना पसंद नहीं आया, तो घर पर ही इसे आसानी से तैयार करें। इसे बनाने के लिए आपको चाहिए 2 लीटर दूध और आधा कप सिरका। आपको फुल फैट क्रीम वाला भैंस का दूध लेना है और इसे 46 डिग्री तक गर्म कर लेना है। अगर थर्मोमीटर नहीं है, तो 7 सेकेंड तक उंगली दूध में डालकर रखें और क्या आप उसकी गर्माहट झेल पा रही है। दूध गर्म हो जाने के बाद इसमें सिरका मिलाएं और चलाएं। फिर इसे ढक्कन से कवर करें और 10 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर हाथों से फटा हुआ पनीर निकालकर बॉल बनाएं। पैन में इस बॉल को डालें और हल्का नमक डालकर 3-4 मिनट तक गर्म करें, ऐसे ये बिल्कुल सॉफ्ट हो जाएगा। फिर बर्फ वाले ठंडे पानी में फौरन इसे डाल दें। बस ऐसे आपका मोजरेला चीज बनकर तैयार हो जाएगा। ये काफी सॉफ्ट और लचीला बन जाएगा। इसे ब्रेड, पिज्जा, सैंडविच में लगाकर खाएं।

लेखक के बारे में
Deepali Srivastavaपरिचय
दीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।
करियर का सफर
दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।
एजुकेशन
दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।
पत्रकारिता का उद्देश्य
दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।
विशेषज्ञता
हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




