कच्चे आम और टमाटर से बनाएं चटपटी चटनी, रोज का खाना बन जाएगा टेस्टी

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Kachhe aam ki chutney: रोज की रोटी-सब्जी, दाल-चावल का टेस्ट बोरिंग लगने लगता है तो मां को परेशान करने की बजाय ये चटनी बनवाकर फ्रिज में रख दें। दो से तीन दिन आराम से खा सकेंगे और इसका टेस्ट भी लाजवाब आएगा। नोट कर लें रेसिपी।

कच्चे आम की चटनी

रोज के खाने में दाल, रोटी, सब्जी, चावल लगभग यहीं होता है। इस टेस्ट को बढ़ाने के लिए लोग अचार, चटनी, रायता, पापड़ ऐड कर लेते हैं। अगर आप भी हर रोज की दाल-रोटी के टेस्ट को बढ़ाना चाहती हैं तो ये कच्चे आम और टमाटर की चटपटी सी चटनी बनाकर रख लें। एक से दो दिन फ्रिज में स्टोर भी कर सकेंगी और ये आपके खाने में एकस्ट्रा टेस्ट ऐड करने में मदद भी करेगी। खासतौर पर घर के वो सदस्य जो ज्यादा तीखा और चटपटा खाने की डिमांड करते हैं उनके लिए तो ये चटनी बिल्कुल परफेक्ट है। बस कुछ मिनटों में बन जाने वाली इस रेसिपी को एक बार जरूर ट्राई करें।

कच्चे आम-टमाटर की चटनी बनाने की सामग्री

दो से तीन टमाटर

एक कच्चा बड़े साइज का आम

तीन से चार हरी मिर्च

लाल मिर्च स्वादानुसार

लहसुन की कलियां चार से पांच

एक प्याज

दो चार डंठल हरी धनिया के पत्तों की

नमक स्वादानुसार

सरसों का तेल तीन से चार चम्मच

कच्चे आम-टमाटर की चटनी बनाने की विधि

कच्चे आम और टमाटर को मिलाकर बनने वाली इस चटनी का टेस्ट काफी स्मोकी फ्लेवर वाला होता है। जो रोटी, पराठे के साथ खाने में भी मजा देता है। इसे बनाने के लिए बस सिंपल स्टेप को फॉलो करें।

  • सबसे पहले कड़ाही या पैन में सरसों का तेल दो से तीन चम्मच डालकर गर्म कर लें।
  • अब कच्चे आम को काट लें । आम को साइड से काटकर अलग कर लें जिससे गुठली ना रहे। एक आम में गुठली हटाने के बाद दो से तीन बड़े टुकड़े आसानी से निकल आते हैं। इन्हें छीलने का झंझट ना करें। अच्छी तरह से धोकर छिलका सहित ही काट लें।
  • कड़ाही को गैस पर चढ़ाया है तो तेल गर्म होने के बाद उसमे कच्चा आम छिलका सहित रखें। साथ ही टमाटर को दो भाग में काटकर रख दें।
  • दो से तीन टमाटर लें, खट्टेपन के हिसाब से आम की मात्रा भी बढ़ा सकती है।
  • साथ में आठ से दस कली लहसुन और चार से पांच हरी मिर्च को लें।
  • अब तेल में इन सारी चीजों को डाल दें और बिल्कुल धीमी फ्लेम पर ढंककर पका लें।
  • ध्यान रहे कि ये थोड़ा सा तेज आंच पर रोस्ट भी हो जाएं, जिससे चटनी में स्मोकी फ्लेवर ऐड हो।
  • जब सारी चीजें पक जाएं तो गैस बंद कर दें और टमाटर के छिलके को हटा दें।
  • चॉपर लें या मिक्सर का जार उसमे छिलका हटाकर रोस्ट हुए कच्चे आम को लें। साथ में टमाटर भी लें।
  • लहसुन, मिर्च को पकाया है वो साथ में डालें।
  • अब चटनी में फ्लेवर देने के लिए कुछ एक्सट्रा चीजों को भी मिला लें।
  • प्याज को छोटे आकार में काटकर डाल दें। साथ ही हरी धनिया की पत्तियों को धोकर मिला दें।
  • साथ में लाल मिर्च पाउडर या कलर के लिए हल्का सा कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर डाल दें। साथ में पसंद हो तो कच्चा सरसों का तेल भी डाल सकती हैं। लेकिन पसंद ना हो तो कच्चा तेल ना डालें क्योंकि सरसों के तेल में आम और टमाटर पकाया गया है तो फ्लेवर मिलेगा।

  • नमक स्वादानुसार डालकर इसे मिक्सी के जार में दरदरा पीस लें।
  • अगर चॉपर है तो उसमे डालकर पीसें। जिससे ये चटनी हल्की सी दरदरी सी रहे। इससे फ्लेवर ज्यादा अच्छा आता है।
  • बस तैयार है टेस्टी, चटपटी, तीखी और खट्टी कच्चे आम और टमाटर की चटनी।
  • खट्टा ज्यादा पसंद है और कच्चे आम में खट्टापन नहीं आ रहा तो पीसते समय थोड़ा सा अमचूर पाउडर भी मिलाया जा सकता है।
  • टेस्ट बिल्कुल परफेक्ट आएगा।

Aparajita

लेखक के बारे में

Aparajita

अपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव


अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।


लेखन शैली और दृष्टिकोण


सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।


विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना

और पढ़ें
Hindi News , Lifestyle News in Hindi , Health News , Recipe , Fashion , Beauty और Fitness से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।