सांभर में नहीं आता होटल जैसा स्वाद? इस तरह तैयार करें मसाला

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

इडली, डोसा या वड़ा के साथ गरमागरम सांभर किसे पसंद नहीं होता? अगर घर पर सांभर बनाते समय होटल जैसा स्वाद नहीं आता, तो एक बार इस आसान रेसिपी को जरूर ट्राई करें।

South Indian sambar recipe
इडली-डोसा के साथ होटल जैसा स्वादिष्ट सांभर बनाना है, तो यह आसान रेसिपी जरूर ट्राई करें।

सांभर साउथ इंडियन खाने का एक ऐसा हिस्सा है, जिसके बिना इडली, डोसा और वड़ा अधूरे लगते हैं। घर पर सांभर बनाना आसान है, लेकिन कई बार इसमें होटल जैसा स्वाद नहीं आ पाता। कभी मसाले कम पड़ जाते हैं तो कभी सब्जियों और दाल का स्वाद सही तरह से नहीं मिल पाता। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो इस बार सांभर बनाने का यह तरीका ट्राई करें।

सांभर की स्टेप-बाय-स्टेप रेसिपी

  1. सांभर का मसाला
  • एक पैन में 2 बड़े चम्मच तेल गर्म करें। अब इसमें राई, जीरा, मेथी दाना, उड़द दाल, चना दाल और धनिया के बीज डालें। इसके बाद हींग, करी पत्ता, अदरक, हरी मिर्च, लहसुन, सूखी लाल मिर्च और छोटे प्याज डाल दें।
  • इन सभी चीजों को अच्छी तरह भूनें। ध्यान रखें कि मसाले जलने नहीं चाहिए। जब इनसे अच्छी खुशबू आने लगे, तो गैस बंद कर दें। मिश्रण को थोड़ा ठंडा होने दें।
  • अब भुने हुए मसाले को मिक्सर में डालें। थोड़ा पानी डालकर इसे अच्छी तरह पीस लें।
  • इसका एक चिकना पेस्ट तैयार कर लें। यही पेस्ट सांभर को अच्छा स्वाद देगा, इसलिए इसे अच्छी तरह पीसना जरूरी है।

2. अब सब्जियों की बारी

  • दूसरे पैन में 1 बड़ा चम्मच तेल गर्म करें। इसमें राई और जीरा डालें।
  • अब इसमें कटा हुआ प्याज डालकर थोड़ा भूनें। इसके बाद कद्दू, लौकी और सहजन की फली डालें।
  • सब्जियों को अच्छी तरह मिलाएं और पैन को ढक दें। धीमी आंच पर सब्जियों को नरम होने तक पकने दें।
  • जब सब्जियां थोड़ी पक जाएं, तो इसमें कटे हुए टमाटर डालें।

3. मसाला मिलाएं

  • अब इसमें तैयार किया हुआ सांभर मसाला पेस्ट भी डाल दें। सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाएं और कुछ देर पकने दें।
  • मसाले को तब तक पकाएं, जब तक टमाटर अच्छी तरह गल ना जाएं और मसाले की कच्ची खुशबू चली ना जाए।

4. अब डालें दाल

  • अब इसमें पकी हुई अरहर दाल डालें। साथ में नमक, लाल मिर्च पाउडर और हल्दी डाल दें। सारी चीजों को अच्छी तरह मिला लें। अब जरूरत के हिसाब से पानी डालें।
  • सांभर को बहुत ज्यादा गाढ़ा ना रखें। उबलने के बाद यह थोड़ा गाढ़ा अपने आप ही हो जाता है।

5. इमली और गुड़

  • जब सांभर में अच्छा उबाल आ जाए, तो इसमें इमली का गूदा और गुड़ डालें।
  • इमली से सांभर में हल्का खट्टा स्वाद आएगा, जबकि गुड़ से इसमें थोड़ी मिठास आएगी। दोनों चीजें डालने के बाद अच्छी तरह मिला लें।
  • अब सांभर को धीमी आंच पर करीब 10 मिनट तक पकाएं। इससे दाल, सब्जियों और मसालों का स्वाद अच्छी तरह मिल जाएगा।

6. गरमागरम परोसें

  • इसे गरम इडली, डोसा, वड़ा या चावल के साथ परोसें। चाहें तो ऊपर से थोड़ा हरा धनिया भी डाल सकते हैं।
  • अगर आपको घर पर होटल जैसा सांभर बनाना है, तो इस रेसिपी में तैयार किया गया मसाला पेस्ट जरूर ट्राई करें। इसी से सांभर का स्वाद और खुशबू काफी अच्छी आती है।

Shubhangi Gupta

लेखक के बारे में

Shubhangi Gupta

परिचय एवं अनुभव

शुभांगी गुप्ता एक अनुभवी जर्नलिस्ट हैं जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वह पिछले 4+ वर्षों से देश के प्रतिष्ठित डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म लाइव हिंदुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ी हुई हैं। यहां वह बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं। इससे पहले शुभांगी लगभग एक साल अमर उजाला डिजिटल में भी काम कर चुकी हैं।


करियर का सफर

लाइव हिंदुस्तान में शुभांगी लाइफस्टाइल टीम का हिस्सा हैं, जहां वह हेल्थ, फिटनेस, फैशन, ब्यूटी, फूड और रिश्तों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर लगातार पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार कर रही हैं।


विशेषज्ञता

शुभांगी की लेखन शैली की खास बात यह है कि वह जटिल विषयों को भी बेहद सरल और समझने योग्य भाषा में प्रस्तुत करती हैं। उनका मानना है कि अच्छी पत्रकारिता केवल जानकारी देने तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी को बेहतर और आसान बनाने में भी सहायक होनी चाहिए। इसी सोच के साथ वह एक्सपर्ट्स की राय, रिसर्च और अपने व्यक्तिगत अनुभवों को जोड़कर ऐसे ‘हैंडी टिप्स’ साझा करती हैं जिनसे पाठक खुद को सीधे जुड़ा हुआ महसूस करते हैं।


पुरस्कार

लाइव हिंदुस्तान में काम करते हुए शुभांगी को ज्यादा रीडर एंगेजमेंट के लिए मंथली अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है, जो उनके कंटेंट की लोकप्रियता और प्रभाव को दर्शाता है। डिजिटल ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझना उनकी बड़ी ताकत है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शुभांगी ने जर्नलिज्म के साथ-साथ एल.एल.बी की पढ़ाई भी की है, जिससे उनके कंटेंट में तथ्यात्मक मजबूती और संतुलित दृष्टिकोण देखने को मिलता है। वह पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़ने और लोगों की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम मानती हैं।

और पढ़ें
Hindi News , Lifestyle News in Hindi , Health News , Recipe , Fashion , Beauty और Fitness से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़रेसिपीहोटल जैसा सांभर बनाने का सीक्रेट, इस तरह तैयार करें मसाला