Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़रेसिपीMake Healthy Moong Dal Laddoo in 15 Minutes with Only 1 Spoon of Ghee No Sugar Needed
हलवे से भी टेस्टी लगते हैं मूंग दाल के दानेदार लड्डू, सिर्फ 15 मिनट में बन जाएगी ये हेल्दी रेसिपी

हलवे से भी टेस्टी लगते हैं मूंग दाल के दानेदार लड्डू, सिर्फ 15 मिनट में बन जाएगी ये हेल्दी रेसिपी

संक्षेप:

Moong Dal Laddoo Recipe: मूंग दाल के लड्डू हलवे से भी कई गुना टेस्टी लगते हैं। और यकीन मानिए सिर्फ 15 से 20 मिनट के अंदर आप इन्हें बना लेंगी। स्वाद से भरपूर हैं और काफी हेल्दी भी।

Dec 09, 2025 11:26 am ISTAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

सर्दियों को लड्डू-पंजीरी का मौसम कहा जा सकता है, क्योंकि हल्की ठंड शुरू होते ही घर-घर में लड्डू और पंजीरी बनना शुरू हो जाते हैं। अब आपने अलग-अलग तरह के लड्डू खाए होंगे, लेकिन क्या कभी मूंग दाल के लड्डू खाएं हैं? चलिए हलवा तो खाया ही होगा। कितना दानेदार और स्वादिष्ट लगता है, है ना? मूंग दाल के लड्डू उस हलवे से भी कई गुना टेस्टी लगते हैं। और यकीन मानिए सिर्फ 15 से 20 मिनट के अंदर आप इन्हें बना लेंगी। स्वाद से भरपूर हैं और काफी हेल्दी भी। इनमें ना चीनी है और ना भी बहुत ज्यादा घी का इस्तेमाल किया गया है। तो चलिए हेल्दी, प्रोटीन रिच मूंग दाल लड्डू की रेसिपी फटाफट जान लेते हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मूंग दाल लड्डू बनाने की सामग्री

मूंग दाल के लड्डू बनाने के लिए आपको जिन सामग्रियों की जरूरत होगी वो हैं- पीली वाली मूंग (आधा कप), खजूर (1/2 कप से 2/3 कप), बादाम (2 चम्मच), काजू (2 चम्मच), अलसी के बीज (2 चम्मच), सफेद तिल (2 चम्मच), 1/4 चम्मच इलायची पाउडर और 1 चम्मच देस घी या नारियल का तेल।

ऐसे बनाएं हेल्दी मूंग दाल के लड्डू

ये हेल्दी लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले मूंग दाल को धो कर अच्छी तरह सुखा लें। इसके बाद एयर फ्रायर को 170° पर प्रिहीट करें और मूंग दाल को लगभग 7-8 मिनट के लिए एयर फ्राई करने रख दें। इसके बाद दाल में ही काजू, बादाम, अलसी के बीज और सफेद तिल रखें और दोबारा सभी चीजों को दो मिनट के लिए एयर फ्राई कर लें। अब इन्हें ठंडा होने दें और सभी चीजों को पीसकर एक पाउडर बना लें। जरूरत हो तो इसे छान भी सकती हैं।

इसके बाद खजूर को गर्म पानी में 5-10 मिनट के लिए भिगोकर रखें, फिर मिक्सर में इनका पेस्ट बना लें। खजूर सॉफ्ट हों, तो इन्हें डायरेक्ट मिक्सर में पीस सकती हैं। अब एक पैन में घी गर्म करें और उसमें खजूर का पेस्ट एड करें। लगभग 2-3 मिनट के लिए कुक करें, जबतक वो एकदम सॉफ्ट ना हो जाए।

जब ये खजूर का पेस्ट हल्का गर्म हो, तो इसमें मूंग दाल वाला पाउडर एड करें। साथ में इलायची पाउडर भी एड करें। सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स कर लें। आप चाहें तो हल्का घी भी मिला सकती हैं। अब इस मिक्सचर से लड्डू बनाकर तैयार कर लें।

ये भी पढ़ें:आपने ट्राई की है शाही मटर प्याज की सब्जी? पराठे के साथ खूब टेस्टी लगती है ये डिश
ये भी पढ़ें:बची हुई रोटियों से 10 मिनट बन जाएंगे समोसे, बिना तेल के भी लगते हैं टेस्टी!
Anmol Chauhan

लेखक के बारे में

Anmol Chauhan
अनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान में ट्रेनी कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। यहां वे लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरें लिखती हैं। अनमोल नोएडा की रहने वाली हैं और उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। वे 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ी। अनमोल को उपन्यास पढ़ना और कविता लिखना पसंद है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।