
स्वाद और सेहत का परफेक्ट कॉम्बिनेशन: घर पर बनाएं हेल्दी और टेस्टी चॉकलेट स्प्रेड!
संक्षेप: Homemade Chocolate Spread Recipe: चॉकलेट स्प्रेड लगभग सभी बच्चों को पसंद होता है। हेल्दी ट्विस्ट के साथ आप इसे घर पर भी आसानी से बना सकते हैं, यहां जानें सिंपल रेसिपी।
बाजार में मिलने वाले चॉकलेट स्प्रेड्स स्वादिष्ट तो होते हैं लेकिन उनमें अक्सर प्रिज़र्वेटिव्स, हाई शुगर और अनहेल्दी फैट्स की मात्रा ज्यादा होती है। अगर आप चॉकलेट के शौकीन हैं लेकिन सेहत का भी ख्याल रखना चाहते हैं तो यह होममेड चॉकलेट स्प्रेड रेसिपी आपके लिए परफेक्ट है। घर पर बना यह स्प्रेड रिफाइंड शुगर-फ्री, प्रोटीन-रिच और पूरी तरह नेचुरल इंग्रीडिएंट्स से तैयार होता है। इसे ब्रेड, पैनकेक या फिर फलों के साथ खाया जा सकता है। खास बात है कि इसे बच्चों से लेकर बड़ों तक, सभी पसंद करेंगे। यहां जानें होममेड चॉकलेट स्प्रेड बनाने की आसान रेसिपी-

आवश्यक सामग्री:
भुने हुए बादाम या हेजलनट्स– 1 कप
कोको पाउडर– 2 टेबलस्पून
शहद या डेट सिरप या फिर कोई नेचुरल स्वीटनर – 2 टेबलस्पून (स्वादानुसार)
नारियल तेल या ऑलिव ऑयल – 1 टेबलस्पून
एक चुटकी नमक
हल्का गुनगुना दूध या बादाम दूध – 2 से 3 टेबलस्पून (कंसिस्टेंसी के अनुसार)
बनाने की विधि:
- नट्स को ग्राइंड करें: सबसे पहले भुने हुए बादाम या हेजलनट्स को मिक्सर में डालकर बारीक पीस लें जब तक कि उसका पाउडर या पेस्ट ना बन जाए।
- कोको पाउडर और स्वीटनर डालें: अब इसमें कोको पाउडर, शहद या डेट सिरप डालें। इसके साथ ही चुटकीभर नमक भी डाल दें।
- स्मूद पेस्ट तैयार करें: अब धीरे-धीरे नारियल तेल और दूध डालते हुए ग्राइंड करें जब तक कि यह एक स्मूद, क्रीमी टेक्सचर में बदल जाए।
- स्टोर करें: तैयार स्प्रेड को साफ कांच के जार में भरें और फ्रिज में स्टोर करें। यह लगभग 2 हफ्ते तक फ्रेश रहता है, आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं।
फायदे:
- शुगर-फ्री और प्रिज़र्वेटिव-फ्री– मार्केट प्रोडक्ट्स की तुलना में ज्यादा पौष्टिक।
- नट्स से मिलता है प्रोटीन और हेल्दी फैट जो शरीर को एनर्जी देता है।
- कोको में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स मूड को बेहतर बनाते हैं और स्ट्रेस कम करते हैं।
- बच्चों के लिए टिफिन या स्नैक टाइम का हेल्दी और टेस्टी ऑप्शन।

लेखक के बारे में
Shubhangi Guptaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




