मीठा पसंद है तो डेढ़ कप सूजी और बेसन से बनाएं ये टेस्टी लड्डू, मुंह में जाते ही घुल जाएंगे!

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Recipe: अगर आपको भी मीठा खाना पसंद है तो ये सूजी बेसन के लड्डू आपको जरूर ट्राई करने चाहिए। एक बार बनाकर रख लेंगे तो महीनों तक एंजॉय कर सकते हैं। इनका दानेदार और मुंह में घुलने वाला स्वाद भी आपको खूब पसंद आएगा।

मीठा पसंद है तो डेढ़ कप सूजी और बेसन से बनाएं ये टेस्टी लड्डू, मुंह में जाते ही घुल जाएंगे!

मीठा खाने की क्रेविंग अक्सर हो जाती है। खासकर खाने के बाद जब तक कुछ मीठा ना मिले, तब तक खाना कंप्लीट सा नहीं लगता। अब रोज-रोज मीठे में कुछ अलग तो बनाया नहीं जा सकता। ऐसे में ये सूजी और बेसन के लड्डू एक परफेक्ट ऑप्शन रहेंगे। एक बार इन्हें बनाकर स्टोर कर लें, फिर आराम से कई दिनों तक मीठे में एंजॉय कर सकते हैं। ये लड्डू इतने दानेदार और टेस्टी बनते हैं कि खा कर मजा आ जाता है। इनका टेक्सचर ही कुछ ऐसा होता है कि मुंह में जाते ही ये मेल्ट हो जाते हैं। अक्सर लड्डू हम इसलिए भी नहीं बनाते क्यों थोड़ा मुश्किल होता है, लेकिन ये रेसिपी इतनी सिंपल है कि पहली बार में ही आप एकदम परफेक्ट लड्डू बना लेंगे। बस बताई गई रेसिपी और टिप्स को फॉलो करें।

सूजी-बेसन के लड्डू बनाने के लिए साम्रगी

सूजी-बेसन के लड्डू ऐसे हैं जिन्हें आप गर्मियों में भी एंजॉय कर सकते हैं। इन्हें बनाने के लिए आपको जिन सामग्रियों की जरूरत होगी वो हैं- सूजी (लगभग डेढ़ कप), बेसन (लगभग डेढ़ कप), देसी घी (4 चम्मच), पानी (जरूरत अनुसार), इलायची पाउडर (आधा चम्मच), चीनी (डेढ़ कप), पानी (3/4 कप), काजू (10), बादाम (10), किशमिश (2 चम्मच)।

खूब दानेदार और टेस्टी बनेंगे ये सूजी-बेसन के लड्डू

जब भी कुछ मीठा खाने का मन करे तो ये सूजी-बेसन के लड्डू बनाकर रख लें, इन्हें आप आराम से महीने भर के लिए स्टोर कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले एक परात में सूजी और बेसन को बराबर मात्रा में अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इसमें देसी घी डालें और हाथों से मसलते हुए मिला लें। फिर थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर आटा लगा लें। ये ना ज्यादा टाइट होना चाहिए ना ही ढीला।

अब इस आटे से छोटी-छोटी लोई तोड़कर उन्हें हाथ में दबाकर मुट्ठियां तैयार करें। एक कढ़ाही में तेल गर्म कर लें, फिर लो फ्लेम पर इन्हें गोल्डन ब्राउन कलर आने तक फ्राई कर लें। फिर इन्हें ठंडा होने के लिए रख दें। तब तक देसी घी में कटे हुए काजू, बादाम और किशमिश को रोस्ट कर के रख लें।

चाशनी बनाने का सही माप

सूजी-बेसन लड्डू के लिए चाशनी बनाई जाती है। परफेक्ट चाशनी बनाने के लिए एक पैन में लगभग डेढ़ कप चीनी और 3/4 कप पानी लें। इसे चलाते हुए गैस पर पकने दें। जब पतले एक तार वाली चाशनी बन जाए तो गैस बंद कर दें और इसे हल्का ठंडा होने के लिए रख दें।

बेसन-सूजी लड्डू के लिए ऐसे बनाएं मिक्सचर

अब जो आपने मुट्ठियां तल कर ठंडा होने के लिए रखी थीं, उन्हें छोटे-छोटे टुकड़ों में तोड़ लें। फिर इन्हें मिक्सर में पीसकर एक पाउडर तैयार कर लें। इस पाउडर को एक बड़ी परात में डालें, फिर इसमें इलायची पाउडर, रोस्ट किए हुए ड्राई फ्रूट्स और हल्की गर्म चाशनी डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। अब इस मिक्सचर से छोटे-छोटे लड्डू बनाकर तैयार कर लें। बेसन-सूजी के दानेदार और मुंह में घुलने वाले लड्डू बनकर तैयार हैं।

Anmol Chauhan

लेखक के बारे में

Anmol Chauhan

अनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।

करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।

लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।

विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।