हल्के मसाले और कम तेल में बनाएं स्वादिष्ट पनीर भुर्जी, मिनटों में होगी तैयार
Less Oil Cooking: अगर आप कम तेल और हल्के मसालों वाला स्वादिष्ट खाना पसंद करते हैं, तो पनीर भुर्जी की यह आसान रेसिपी आपके लिए परफेक्ट है। यह हेल्दी भी है और कुछ ही मिनटों में बनकर तैयार हो जाती है।

पनीर भुर्जी एक ऐसी डिश है जिसे बच्चे से लेकर बड़े तक सभी पसंद करते हैं। यह खाने में स्वादिष्ट होने के साथ-साथ प्रोटीन से भी भरपूर होती है। ज्यादातर लोग पनीर भुर्जी को ज्यादा मसाले और तेल डालकर बनाते हैं, लेकिन अगर आप हल्का और हेल्दी खाना पसंद करते हैं, तो कम मसाले और कम तेल में भी बहुत स्वादिष्ट पनीर भुर्जी बनाई जा सकती है।
यह रेसिपी खासतौर पर उन लोगों के लिए अच्छी है जो हेल्दी डाइट फॉलो कर रहे हैं या ज्यादा ऑयली खाना नहीं खाना चाहते। इसे आप नाश्ते, लंच या डिनर किसी भी समय बना सकते हैं। आइए जानते हैं इसकी आसान रेसिपी।
पनीर भुर्जी बनाने के लिए जरूरी सामग्री
200 ग्राम पनीर
1 छोटा प्याज बारीक कटा हुआ
1 छोटा टमाटर बारीक कटा हुआ
1 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
1 छोटा चम्मच तेल
1/4 छोटा चम्मच हल्दी
1/4 छोटा चम्मच जीरा
थोड़ा-सा नमक स्वादानुसार
थोड़ा हरा धनिया
2-3 चम्मच दूध (ऑप्शनल)
पनीर भुर्जी बनाने की आसान विधि
- पनीर तैयार करें: सबसे पहले पनीर को हाथों या कद्दूकस की मदद से अच्छे से मैश कर लें। ध्यान रखें कि पनीर ज्यादा बड़े टुकड़ों में ना रहे।
- हल्का तड़का लगाएं: अब गैस पर एक नॉन-स्टिक पैन रखें और उसमें सिर्फ 1 छोटा चम्मच तेल डालें। तेल गर्म होने पर जीरा डालें। जब जीरा हल्का चटकने लगे, तब उसमें बारीक कटा प्याज डालें। प्याज को ज्यादा ब्राउन नहीं करना है। बस हल्का गुलाबी होने तक पकाएं।
- टमाटर और मसाले डालें: अब इसमें हरी मिर्च और टमाटर डालें। टमाटर को नरम होने तक पकाएं। इसके बाद हल्दी और थोड़ा नमक डाल दें। अगर आप ज्यादा तीखा पसंद नहीं करते, तो लाल मिर्च बिल्कुल न डालें। इससे भुर्जी हल्की और स्वादिष्ट बनेगी।
- पनीर मिलाएं: अब पैन में मैश किया हुआ पनीर डालें और सभी चीजों को अच्छे से मिलाएं। इसे 2-3 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं। अगर आपको भुर्जी ज्यादा सूखी लग रही हो, तो इसमें 2-3 चम्मच दूध डाल सकते हैं। इससे पनीर भुर्जी नरम और क्रीमी बनती है।
- हरा धनिया डालें: अंत में ऊपर से हरा धनिया डालें और गैस बंद कर दें। आपकी हल्की और हेल्दी पनीर भुर्जी तैयार है।
किसके साथ खाएं?
कम मसाले वाली यह पनीर भुर्जी रोटी, पराठा, ब्रेड या मल्टीग्रेन टोस्ट के साथ बहुत अच्छी लगती है। इसे बच्चों के टिफिन में भी दिया जा सकता है।
पनीर भुर्जी बनाते समय ध्यान रखें
- पनीर को ज्यादा देर तक ना पकाएं, वरना वह सख्त हो सकता है।
- नॉन-स्टिक पैन इस्तेमाल करें ताकि कम तेल में आसानी से बन जाए।
- अगर बच्चे खा रहे हैं, तो हरी मिर्च भी छोड़ सकते हैं।
लेखक के बारे में
Shubhangi Guptaपरिचय एवं अनुभव
शुभांगी गुप्ता एक अनुभवी जर्नलिस्ट हैं जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वह पिछले 4+ वर्षों से देश के प्रतिष्ठित डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म लाइव हिंदुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ी हुई हैं। यहां वह बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं। इससे पहले शुभांगी लगभग एक साल अमर उजाला डिजिटल में भी काम कर चुकी हैं।
करियर का सफर
लाइव हिंदुस्तान में शुभांगी लाइफस्टाइल टीम का हिस्सा हैं, जहां वह हेल्थ, फिटनेस, फैशन, ब्यूटी, फूड और रिश्तों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर लगातार पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार कर रही हैं।
विशेषज्ञता
शुभांगी की लेखन शैली की खास बात यह है कि वह जटिल विषयों को भी बेहद सरल और समझने योग्य भाषा में प्रस्तुत करती हैं। उनका मानना है कि अच्छी पत्रकारिता केवल जानकारी देने तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी को बेहतर और आसान बनाने में भी सहायक होनी चाहिए। इसी सोच के साथ वह एक्सपर्ट्स की राय, रिसर्च और अपने व्यक्तिगत अनुभवों को जोड़कर ऐसे ‘हैंडी टिप्स’ साझा करती हैं जिनसे पाठक खुद को सीधे जुड़ा हुआ महसूस करते हैं।
पुरस्कार
लाइव हिंदुस्तान में काम करते हुए शुभांगी को ज्यादा रीडर एंगेजमेंट के लिए मंथली अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है, जो उनके कंटेंट की लोकप्रियता और प्रभाव को दर्शाता है। डिजिटल ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझना उनकी बड़ी ताकत है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
शुभांगी ने जर्नलिज्म के साथ-साथ एल.एल.बी की पढ़ाई भी की है, जिससे उनके कंटेंट में तथ्यात्मक मजबूती और संतुलित दृष्टिकोण देखने को मिलता है। वह पत्रकारिता को सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि समाज से जुड़ने और लोगों की जिंदगी में सकारात्मक बदलाव लाने का माध्यम मानती हैं।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


