तंदूर नहीं, नो टेंशन! लोहे के तवे पर बनाएं बटर गार्लिक नान, स्वाद होगा एकदम रेस्टोरेंट जैसा

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

रेस्टोरेंट में आपने बटर गार्लिक नान खूब खाया होगा लेकिन क्या कभी घर पर बनाया है। चलिए आज हम आपको लोहे के तवे पर गार्लिक नान बनाने की आसान रेसिपी बताते हैं।

Butter garlic naan recipe
लोहे के तवे पर बटर गार्लिक नान बनाने का सरल तरीका क्या है

रेस्टोरेंट जाते हैं तो हम अक्सर बटर गार्लिक नान खाने की फरमाइश करते हैं और तंदूर में फटाफट बनकर ये हमारी प्लेट में आ जाता है। लेकिन अगर बटर गार्लिक नान खाने का मन घर पर करें, तो आप तंदूर कहां से लाएंगे या फिर होटल जाना पड़ेगा। अगर आप भी ऐसा ही सोचते हैं, तो हम आपके लिए तवा पर बनें बटर गार्लिक नान की रेसिपी लेकर आ गए हैं। अगर आपके घर में माइक्रोवेव-तंदूर नहीं है, तब भी टेंशन नहीं लेना है। बस रोटी सेंकने वाला लोहे वाले तवे को ही तैयार कर लीजिए। चलिए फिर बटर गार्लिक नान बनाने के स्टेप्स बताते हैं।

बटर गार्लिक नान बनाने की सामग्री

नान के लिए- मैदा– 2 कप, दही– 2 बड़े चम्मच, बेकिंग पाउडर– 1 छोटा चम्मच, बेकिंग सोडा– ¼ छोटा चम्मच, चीनी– 1 छोटा चम्मच, नमक– स्वादानुसार, तेल– 1 बड़ा चम्मच, गुनगुना पानी– जरूरत के अनुसार।

गार्लिक बटर के लिए- मक्खन– 2 बड़े चम्मच, बारीक कटा लहसुन– 1 बड़ा चम्मच, हरा धनिया– 1 बड़ा चम्मच, थोड़ा सा कलौंजी/तिल- ऑप्शनल।

लोहे के तवे पर बटर गार्लिक नान बनाने का सही तरीका

1. एक बड़े बर्तन में मैदा, नमक, चीनी और बेकिंग पाउडर और बेकिंग सोडा डालकर मिला लें। फिर इसमें दही और तेल मिक्स करें।

2. सभी चीजों को मिलाकर नरम और चिकना आटा गूंथ लें और फिर हल्का सा तेल लगाकर कवर करके करीब 1 घंटे के लिए रेस्ट करने दें। ऐसा करने से नान में सॉफ्टनेस आएगी।

3. फिर एक पैन में मक्खन गर्म करें और इसमें कटा हुआ लहसुन डालकर भून लें। गैस बंद करके इसमें हरा धनिया मिला दें।

4. अब आटे की लोई बनाकर थोड़ा मोटा नान बेल लें। इसके ऊपर हल्का पानी लगाएं और फिर कलौंजी-तिल और हरा धनिया चिपका दें।

5. लोहे के तवे को अच्छे से गर्म कर लें और फिर पानी वाली साइड से नान को तवे पर डालें और बुलबुले आने का इंतजार करें।

6. नान में बुलबुले आने लगें, तब तवे को सावधाना से उल्टा करके आंच पर ऊपर से रखें। फिर नान पर सुनहरे-काले धब्बे आने तक सेंक लें।

7. फिर आपको तवा सीधा करना है और चिमके की मदद से नान को छुड़ा लेना है। ऊपर से इसमें गार्लिक बटर लगाकर सर्व करें।

कुकिंग टिप्स

आप बटर गार्लिक नान बनाने का ये तरीका सावधानीपूर्वक ही आजमाएं। तवे के अलावा आप इस तरह से कड़ाही में भी नान बना सकती हैं। सही नान बनाने के लिए चीजों की परफेक्ट माप रखें और आटा अच्छे से तैयार करें।

Deepali Srivastava

लेखक के बारे में

Deepali Srivastava

दीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।


करियर का सफर

दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।


एजुकेशन

दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।


विशेषज्ञता

हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू

और पढ़ें
Hindi News , Lifestyle News in Hindi , Health News , Recipe , Fashion , Beauty और Fitness से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़रेसिपीघर पर लोहे के तवे पर बनाएं बटर गार्लिक नान, नोट कर लें परफेक्ट बनाने का तरीका