होली स्पेशल: 2 घंटे में बना लें 1000 सूजी के गोलगप्पे, नेहा की रसोई से मिला आसान तरीका, आप भी जानिए

Feb 26, 2026 07:14 am ISTDeepali Srivastava लाइव हिन्दुस्तान
share

होली के खास मौके पर मेहमानों को चटपटा गोलगप्पे का स्वाद देना चाहते हैं, तो सूजी के गोलगप्पे बनाएं। नेहा की किचन से क्विक रेसिपी मिली है और उन्होंने कम समय में 1000 गोलगप्पे तैयार किए हैं।

होली स्पेशल: 2 घंटे में बना लें 1000 सूजी के गोलगप्पे, नेहा की रसोई से मिला आसान तरीका, आप भी जानिए

होली का त्योहार सिर्फ रंगों से भरा नहीं होता बल्कि इसमें खास पकवान भी हर घर में बनाए जाते हैं। मेहमानों के आगे अलग-अलग वैरायटी वाली डिशेस रखने की परंपरा सालों से चली आ रही है। अगर आप इस साल होली पर लोगों को सूजी के गोलगप्पे का स्वाद चखाना चाहते हैं, तो क्विक रेसिपी हम आपको बताने वाले हैं। नेहा वेज डिलाइट्स नाम की कुकिंग ब्लॉगर ने फेसबुक पर वीडियो शेयर कर 2 घंटे में 1000 गोलगप्पे बनाने की टेक्निक शेयर की है। उनका कहना है कि सूजी के गोलगप्पे जल्दी खराब नहीं होंगे और ये आसानी से बन भी जाते हैं। चलिए इन्हें बनाने का तरीका जानते हैं-

सूजी के गोलगप्पे बनाने की सामग्री-

250 ग्राम सूजी, आधा कटोरी गर्म रिफाइंड या तेल, गर्म पानी, फ्राई करने के लिए तेल।

डो बनाएं

सबसे पहले 250 ग्राम सूजी में आधा कटोरी गर्म तेल या रिफाइंड ऑयल डाल दें और इसमें आधे कप से थोड़ा कम गर्म पानी डालकर डो बनाएं। डो तो थोड़ा मसलकर तैयार करें, जिससे बीच में गुठली न पड़े। फिर इसे 5 मिनट के लिए एयर टाइट डिब्बे या कपड़े में लपेटकर फूलने के लिए रखें।

लोई कट करो

अब सूजी के डो से 10-12 लोई एक साथ कट करो और वो भी ओवल शेप में यानी अंडा आकार में। सूजे के गोलगप्पे गोल नहीं होते हैं।

फ्राई करने के लिए

अब कढ़ाही में तेल, घी, रिफाइंड जो भी आप इस्तेमाल करना चाहे, उसे गर्म होने के लिए रखें। सभी बेली हुई लोई में से 6-7 टिक्की लेकर तल लें। बस ये फूलने लगेंगे और एक साइड से ब्राउन कलर के हो जाएंगे। ध्यान रखें कि इन्हें तलते समय छलनी वाला कल्छुल चलाते रहें। कल्छुल न चलाने पर ये जल सकते हैं या अधपके रह सकते हैं। बस फिर इन्हें तलने के बाद निकालकर रखें और बाकि गोलगप्पे भी ऐसे ही बनाएं। जल्दी गोलगप्पे बनाने के लिए एक साथ करीब 25 लोई बेलकर रखें। कढ़ाही बड़ी लें और एक साथ 10-11 गोलगप्पे तलें।

मटर बनाएं- मटर को एक रात पहले भिगोकर रख दें और अगले दिन सुबह कुकर में थोड़ा तेल डालकर उसमें लहसुन पीसकर डालें। फिर इसमें मटर और नमक को डालकर 3-4 सीटी लगाकर पकाएं। गोलग्प्पे के लिए मटर भी बनकर तैयार हो जाएगी।

तीखा पानी- पुदीना, हरा धनिया, जीरा, अदरक, काली मिर्ची, नींबू का रस, नमक, हरी मिर्च सब मिक्सर में डालकर पीस लें। फिर पानी में इस पेस्ट को मिलाएं और ऊपर से बूंदी डाल दें।

मीठा पानी- इमली की चटनी के पेस्ट में पानीपुरी मसाला, नमक और गुड़ डालकर मीठा पानी बनाएं। इसमें भी आप ऊपर से बूंदी डाल सकते हैं और मीठा पानी बनकर रेडी हो जाएगा।

Deepali Srivastava

लेखक के बारे में

Deepali Srivastava

दीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।


करियर का सफर

दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।


एजुकेशन

दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।


विशेषज्ञता

हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।