आधा किलो दूध से एकसाथ बना लें 10 चोकोबार आइसक्रीम, गर्मी में ठंडी-ठंडी खाकर आ जाएगा मजा
चोकोबार आइसक्रीम खाना हर किसी को पसंद होती है और खासतौर पर बच्चे इसे ही खाना पसंद करते हैं। इस गर्मी आप घर पर बनी चोकोबार आइसक्रीम बच्चों को खिलाएं। चलिए इसकी आसान रेसिपी शेयर करते हैं।

बाजार जाते ही बच्चे आइसक्रीम खाने की जिद करने लगते हैं और ज्यादातर बच्चों की फेवरेट होती है चोकोबार आइसक्रीम। इसमें अंदर दूध वाली क्रीम और ऊपर से चॉकलेट की कोटिंग होती है। वैसे ये आइसक्रीम काफी टेस्टी होती है लेकिन हर दिन बाहर वाली आइसक्रीम बच्चों को खिलाना कई बार सेहत पर भारी भी पड़ जाता है। ऐसे में क्यों ना आप घर पर ही इसे बनाकर खिलाएं। चोकोबार आइसक्रीम बनाना सबसे आसान है, आप सिर्फ आधा किलो दूध से 10 चोकोबार एक साथ बनाकर रख सकती हैं। तो चलिए आपको अनीता की शेयर की हुई चोकोबार आइसक्रीम की आसान रेसिपी बताते हैं।
क्या-क्या चाहिए इंग्रेडिएंट्स
आधा किलो फुल क्रीम दूध
1 चौथाई कप चीनी
1 तिहाई कप मिल्क पाउडर
थोड़ा सा कॉर्न फ्लोर बिसलेरी
थोड़ा सा वनिला एसेंस
2-3 चॉकलेट
आधा कप चॉकलेट सिरप
दूध का बनाएं गाढ़ा बैटर
सबसे पहले आपको आधा किलो दूध पैन में खौला लेना है और फिर इसमें आपको चीनी, मिल्क पाउडर, कॉर्न फ्लोरल बिसलेरी और वनिला एसेंस मिलाकर गाढ़ा होने तक पकने दें। दूध गाढ़ा करते हुए खूब चलाकर पकाएं, जिससे उसमें गुलठी न पड़े वरना आइसक्रीम का स्वाद खराब लगेगा।
चॉकलेट करें रेडी
अब आपको अपनी पसंद वाली चॉकलेट लेनी है और उसे मिक्सर में पीस लेना है। चॉकलेट सिरप में चॉकलेट मिलाकर आप गाढ़ा बैटर रेड करके किसी कप या बर्तन में रख लें।
सेट होने के लिए रखें
आप अब आइसक्रीम वाली टिन या कुल्फी मोल्ड्स लें और तैयार किए हुए दूध के मिश्रण को उनमें बराबर-बराबर भर दें। इसके बाद प्रत्येक मोल्ड में आइसक्रीम स्टिक लगा दें। ऊपर से ट्रांसपेरेंट पन्नी या फॉइल अच्छी तरह से कवर कर दें, ताकि आइसक्रीम के ऊपर बर्फ की परत न जमे और इसकी बनावट बिल्कुल स्मूद बनी रहे। अब इन्हें फ्रीजर में लगभग 7–8 घंटे या पूरी तरह जमने तक रख दें। जब आइसक्रीम अच्छी तरह से जम जाए, तो इन्हें सावधानी से मोल्ड्स से निकाल लें। अब तैयार किए हुए चॉकलेट बैटर या पिघली हुई चॉकलेट में एक-एक करके सभी आइसक्रीम को डिप करें, ताकि उन पर चॉकलेट की एक समान परत चढ़ जाए। इसके बाद इन्हें बटर पेपर लगी ट्रे पर रखें और फिर से फ्रीजर में रख दें। बेहतर रिजल्ट के लिए इन्हें रातभर सेट होने दें, जिससे चॉकलेट की कोटिंग अच्छी तरह जम जाए और चोकोबार का स्वाद बिल्कुल बाजार जैसा आए।
चोकोबार आइसक्रीम का लें मजा
अगले दिन आपकी स्वादिष्ट, क्रीमी और चॉकलेटी चोकोबार पूरी तरह तैयार होगी। इसे बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी बड़े चाव से खाएंगे। खास बात यह है कि केवल आधा किलो दूध से आप आसानी से 10–12 चोकोबार तैयार कर सकती हैं। गर्मियों के मौसम में घर पर बनी यह ठंडी-ठंडी चोकोबार न सिर्फ स्वाद में बेहतरीन लगती है, बल्कि बाजार की तुलना में अधिक किफायती और हाइजेनिक भी होती है। परिवार के साथ इसका आनंद लें और गर्मी में ठंडक का मजा उठाएं।
लेखक के बारे में
Deepali Srivastavaदीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।
करियर का सफर
दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।
एजुकेशन
दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।
पत्रकारिता का उद्देश्य
दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।
विशेषज्ञता
हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


