Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़रेसिपीMakar Sankranti 2026 Poonam Devnani Reveals Perfect Soft Til Laddoos Recipe
संक्रांति स्पेशल: तिल के लड्डू नहीं होंगे कड़क, बिना मावा-घी के आएगा मार्केट जैसा स्वाद! रेसिपी

संक्रांति स्पेशल: तिल के लड्डू नहीं होंगे कड़क, बिना मावा-घी के आएगा मार्केट जैसा स्वाद! रेसिपी

संक्षेप:

Makar Sankranti 2026: सब कुछ ठीक करने के बाद भी कई बार तिल के लड्डू बहुत कड़क बनते हैं। उनमें वो बाजार वाला स्वाद और टेक्सचर नहीं आता। अगर आपके साथ भी यही होता है तो चलिए आज आपके साथ एक परफेक्ट रेसिपी शेयर करते हैं।

Jan 06, 2026 12:34 pm ISTAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

सर्दियों के मौसम में तिल के लड्डू खाने का मजा ही कुछ और है। उसपर भी अगर लड्डू घर के बने हुए हों तो स्वाद दोगुना हो जाता है। मकर संक्रांति पर तो घर-घर में तिल के लड्डू बनाने का रिवाज है। संक्रांति का त्योहार आने से पहले ही तिल के लड्डू बनने की तैयारियां शुरू हो जाती हैं। खैर, तिल के लड्डू को ले कर एक शिकायत बड़ी आम है। कई गृहणियां कहती हैं कि सब कुछ ठीक करने के बाद भी उनके लड्डू बहुत कड़क बनते हैं, मानों कोई पत्थर हो। उनमें वो बाजार वाला स्वाद और टेक्सचर नहीं आता। अगर आपके साथ भी यही होता है तो चलिए आज आपके साथ एक परफेक्ट रेसिपी शेयर करते हैं। अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पूनम देवनानी ने इसे शेयर किया है, आइए जानते हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

तिल के लड्डू बनाने के लिए सामग्री

एकदम बाजार जैसे सॉफ्ट और टेस्टी तिल वाले लड्डू बनाने के लिए आपको जिन सामग्रियों की जरूरत होगी वो हैं - 1 कप सफेद तिल (लगभग 150 ग्राम), चीनी (100ग्राम), पानी (1/4 कप), शहद (50 ml), खरबूजे के बीज (150 ग्राम), गार्निशिंग के लिए पिस्ता और गुलाब की पंखुड़ियां (ऑप्शनल)।

Til Laddoos Recipe

स्टेप बाय स्टेप सीखें तिल के लड्डू बनाना

  • तिल के लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले गैस पर एक पैन चढ़ाएं और धीमी आंच पर सफेद तिल को 5 से 7 मिनट के लिए भून लें।
  • इतना भूनें कि तिल हल्के से क्रिस्प हो जाएं लेकिन उनका रंग नहीं बदलना चाहिए।
  • अब दूसरे बर्तन में चीनी और पानी पका कर एक चिपचिपी सी चाशनी बना लें। अब इस चाशनी को ठंडा होने के लिए रखें।
  • जैसे ही चाशनी हल्की ठंडी हो जाए, उसमें शहद मिला दें और दोनों को अच्छे से मिक्स कर दें।
  • अब इनमें अपने भुने हुए सफेद तिल एड करें। साथ में आप अपने मनपसंद ड्राई फ्रूट्स भी मिला सकती हैं। इनमें खरबूजे के बीज हल्के भूनकर डालने से टेस्ट काफी बढ़ जाता है।
  • अब इस मिक्सचर से छोटे छोटे लड्डू बनाकर तैयार कर लें। बिना मावा, बिना घी डालें ये मुंह में एकदम घुल जाएंगे। गार्निशिंग के लिए आप पुष्ट और गुलाब की पंखुड़ियां इस्तेमाल कर सकती हैं।
  • लड्डू महीनों तक फ्रेश रहे, इसके लिए आप क्लिंग रैप में लपेटकर इन्हें स्टोर कर सकती हैं।

ये भी पढ़ें:पिज्जा-पराठे के लिए घर पर ही बनाएं चीज, सिर्फ 2 चीजों से बनेगा मार्केट जैसा!
ये भी पढ़ें:कुछ चटपटा खाने का मन है, तो कुकर में बना लें देसी मैकरोनी, शेफ से शेयर की रेसिपी
Anmol Chauhan

लेखक के बारे में

Anmol Chauhan
अनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान में ट्रेनी कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। यहां वे लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरें लिखती हैं। अनमोल नोएडा की रहने वाली हैं और उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। वे 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ी। अनमोल को उपन्यास पढ़ना और कविता लिखना पसंद है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।