Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़रेसिपीmakar sankranti 2026 know how to make tasty and auspicious urad dal khichdi recipe in hindi
मकर संक्रांति की उड़द दाल खिचड़ी होती है बेहद लाजवाब , स्वाद के साथ सौभाग्य भी बढ़ाती है रेसिपी

मकर संक्रांति की उड़द दाल खिचड़ी होती है बेहद लाजवाब , स्वाद के साथ सौभाग्य भी बढ़ाती है रेसिपी

संक्षेप:

Makar Sankranti 2026 Urad Dal Khichdi Recipe : यह खिचड़ी सूर्य और शनि देव को प्रसन्न कर ग्रहों को शांत करके शुभता और समृद्धि लाने वाला भोजन माना गया है। अगर आप भी मकर संक्रांति 2026 की इस स्पेशल डिश को घर पर ट्राई करना चाहते हैं तो झटपट फॉलो करें ये टेस्टी उड़द दाल खिचड़ी रेसिपी।

Jan 11, 2026 10:25 pm ISTManju Mamgain लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

हिंदू धर्म में मकर संक्रांति 2026 का पर्व बेहद खास महत्व रखता है। 14 जनवरी को मनाया जाने वाला यह पर्व खासतौर पर यूपी, बिहार और दिल्ली समेत कई उत्तर भारतीय राज्यों में खिचड़ी पर्व के नाम से भी पहचाना जाता है। माना जाता है कि मकर संक्रांति 2026 के दिन से सूर्य देव धनु राशि को छोड़कर अपने पुत्र शनि की राशि 'मकर' में प्रवेश करते हैं। खिचड़ी पर्व में उड़द दाल से बनी खिचड़ी खाने और दान करने का विशेष महत्व होता है। घी की खुशबू और अदरक की गर्माहट से भरी यह खिचड़ी महज एक पकवान नहीं, बल्कि इसे खाने वाले लिए आरोग्यता का वरदान भी है। दाल-चावल-सब्जियों से बनी यह खिचड़ी पचाने में हल्की, पौष्टिक और शरीर को ऊर्जा देकर ठंड में शरीर की गर्माहट को बनाए रखने में मदद करती है। धार्मिक रूप से भी यह खिचड़ी सूर्य और शनि देव को प्रसन्न कर ग्रहों को शांत करके शुभता और समृद्धि लाने वाला भोजन माना गया है। अगर आप भी मकर संक्रांति 2026 की इस स्पेशल डिश को घर पर ट्राई करना चाहते हैं तो झटपट फॉलो करें ये टेस्टी उड़द दाल खिचड़ी रेसिपी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
ये भी पढ़ें:ठंड में बनाएं मुंह में घुल जाने वाला गर्मा-गरम सॉफ्ट मलाई कोफ्ता,नोट करें रेसिपी

उड़द दाल खिचड़ी बनाने के लिए सामग्री

-1 कप नए चावल

-1/2 कप छिलके वाली काली उड़द की दाल

-1 बड़ा चम्मच देसी घी

-बारीक कटा अदरक और हरी मिर्च

-सब्जियां (गोभी, मटर, गाजर

-हींग

-जीरा

-हल्दी

-स्वादानुसार नमक

उड़द दाल खिचड़ी बनाने की विधि

उड़द दाल खिचड़ी बनाने के लिए सबसे पहले दाल-चावल का मिश्रण तैयार कर लें। इसके लिए उड़द दाल और चावल को अच्छी तरह धोकर 20 मिनट के लिए पानी में भिगोकर अलग रख दें। इसके बाद प्रेशर कुकर में घी गरम करके उसमें हींग और जीरे का तड़का लगाएं। फिर अदरक और हरी मिर्च डालें। इसके बाद सभी सब्जियों को डालकर लगभग 2 से 3 मिनट तक भूनें। लगभग 5 मिनट बाद पहले से भिगोकर रखे हुए दाल-चावल भी कुकर में डाल दें। इसके बाद हल्दी और नमक के साथ 3 कप पानी डालकर कुकर का ढक्कन लगाकर बंद कर दें। खिचड़ी को 3 सीटी आने तक पकाएं। 3 सीटी बाद आपकी टेस्टी उड़द दाल खिचड़ी बनकर तैयार हो जाएगी। इस खिचड़ी को परोसने से पहले ऊपर से एक चम्मच शुद्ध देसी घी और फ्रेश हरा धनिया डालकर गरमा-गरम परोसें।

Manju Mamgain

लेखक के बारे में

Manju Mamgain
मंजू ममगाईं लाइव हिन्दुस्तान में लाइफस्टाइल सेक्शन में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। मंजू ने अपना पीजी डिप्लोमा भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली और ग्रेजुएशन दिल्ली विश्वविद्यालय से किया हुआ है। इन्हें पत्रकारिता जगत में टीवी, प्रिंट और डिजिटल का कुल मिलाकर 16 साल का अनुभव है। एचटी डिजिटल से पहले मंजू आज तक, अमर उजाला, सहारा समय में भी काम कर चुकी हैं। आज तक में लाइफस्टाइल और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन लीड करने के बाद अब मंजू एचटी डिजिटल में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए काम कर रही हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।