Mahashivratri Vrat Smoothie: बनाएं व्रत वाली स्मूदी, टेस्ट के साथ मिलेगी खूब एनर्जी

Feb 15, 2026 01:53 pm ISTAvantika Jain लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Vrat Smoothie Recipe: महाशिवरात्रि के दिन ज्यादातर लोग व्रत रखते हैं। अगर आपका व्रत है तो आप व्रत वाली स्मूदी बनाकर पी सकते हैं। ये स्मूदी स्वाद में अच्छी होती है और इससे आपको खूब एनर्जी मिलेगी।

Mahashivratri Vrat Smoothie: बनाएं व्रत वाली स्मूदी, टेस्ट के साथ मिलेगी खूब एनर्जी

महाशिवरात्रि के दिन भोलेनाथ के भक्त सुबह-सुबह शिवलिंग पर जल चढ़ाने के साथ शिव पूजा में जुट जाते हैं। मान्यता है कि महाशिवरात्रि के दिन ही भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। ऐसे में इस खास दिन पर जो भक्त शादीशुदा है वह अपने खुशहाल जीवन की मनोकामना करता है। वहीं कुंवारे भक्त जल्दी शादी होने की अर्जी भगवान के सामने लगाते हैं। सच्चे मन से भोलेनाथ की पूजा करने के साथ ही लोग उपवास भी रखते हैं। कुछ लोग तो दिनभर भूखे-प्यासे रहते हैं और शाम के समय ही व्रत खोलते हैं। लेकिन कुछ लोग फलाहारी चीजों को खाते-पीते रहते हैं। ऐसे में आप व्रत वाले स्मूदी की रेसिपी ट्राई करें।

व्रत वाली स्मूदी बनाने की सामग्री

व्रत वाली स्मूदी बनाने के लिए आपको चाहिए पांच काजू, पांच बादाम, पांच पिस्ता बिना नमक वाले, एक मुठ्ठी मखाने, दो सूखे अंजीर, दो पके हुए केले, चार खजूर,दो कप गुनगुना दूध, केसर के कुछ धागे।

कैसे बनाएं व्रत वाली स्मूदी

स्मूदी बनाने के लिए सबसे पहले खजूर के अंदर से बीज निकाल कर अलग रख दें। इसे अलावा एक कढ़ाई गर्म करें और फिर उसमें मखानों को सेक लें। जब मखाने ठंडे हो जाएं तो फिर उन्हें अच्छी तरह से पीस लें। फिर एक कटोरे में काजू, बादाम, पिस्ता, अंजीर, खजूर और केसर को 2 कप गुनगुने दूध में 15-20 मिनट के लिए भिगो दें। भीगे हुए मिक्स को दो केलों के साथ अच्छी तरह ब्लेंड करें । अगर आप बर्फ खाते हैं तो ब्लेंड करते समय इसमें बर्फ के कुछ टुकड़े भी डाल दें। एक ग्लास में निकालें और फिर बारीक कटे पिस्ता और केसर की रेशों से गार्निश करें। अगर आपके पास समय कम है तो आप गर्म पानी में सारी मेवा को भीगो दें। फिर इसे पीस लें। मेव कम से कम 1 घंटे के लिए भिगोएं तभी वो अच्छे से ब्लेंड होगी।

Avantika Jain

लेखक के बारे में

Avantika Jain
अवंतिका जैन ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री ली है। फिलहाल वह बतौर सीनियर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर लाइव हिंदुस्तान में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों को लिखने और वीडियोज बनाने में भी इनकी रुचि है। 5 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहीं अवंतिका लाइव हिन्दुस्तान से पहले ईटीवी भारत के दिल्ली डेस्क पर काम कर चुकी हैं। नई जगहों को एक्सप्लोर करना, नए लोगों से जुड़ना और फिल्में/वेब सीरीज देखने की शौकीन हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;