व्रत में बनाएं नेचुरल स्वीटनर के साथ रेडी क्रीमी स्मूद फलाहारी कस्टर्ड, नोट कर लें रेसिपी
Falahari Custard Recipe Without Sugar: महाशिवरात्रि का व्रत हैं और घर में सबके लिए फलाहारी डिश बनानी है तो तैयार कर लें बिना मेहनत के बन जाने वाला क्रीमी, स्मूद कस्टर्ड, वो भी बिना चीनी या स्वीटनर ऐड किए। नोट कर लें बनाने का तरीका।

भोलेनाथ के भक्त अक्सर जब महाशिवरात्रि का व्रत करते हैं तो दिनभर केवल एक बार ही खाते हैं और पूरा दिन का उपवास करते हैं। अगर आप भी भगवान की भक्ति में कठिन तपस्या कर रहे और सात्विक फलाहारी भोजन कर पूरे दिन उपवास करने की सोच रहे तो इस फलाहारी फ्रूट कस्टर्ड को बनाकर खाएं। बिना तले-भुने, नमक के बगैर फलों से तैयार ये कस्टर्ड दिनभर भोले बाबा की पूजा-आराधना करने की ताकत और एनर्जी देगा। साथ ही इस कस्टर्ड को बिना शुगर डाले नेचुरल स्वीटनर के साथ क्रीमी, स्मूद और बिल्कुल गाढ़ा बनाकर तैयार करें तो बस नोट कर लें आसान सी रेसिपी।
फलाहारी कस्टर्ड बनाने की सामग्री
एक कप मखाना
एक शकरकंद
8-12 बादाम
10-13 काजू
4-6 खजूर
सेब, केला, अनार
अंगूर, चीकू और मनचाहे फल
केसर के कुछ धागें
दूध
फलाहारी कस्टर्ड बनाने की रेसिपी
- अगर आप बिना कस्टर्ड पाउडर के क्रीमी, स्मूद कस्टर्ड बनाकर तैयार करना चाहती हैं तो बस इस रेसिपी को फॉलो कर लें।
- सबसे पहले शकरकंद को उबालकर रख लें।
- उबले हुए दूध में भुने मखाने, बादाम, काजू और खजूर को भिगोकर पांच से छह घंटे के लिए रख दें। वैसे गर्म दूध में आप एक घंटे के लिए भी नट्स एंड मखानों को भिगोने पर ये सॉफ्ट हो जाते हैं।
- बस मनचाहे फलों को छोटे आकार में काट लें।
- केले, सेब, अंगूर और अनार बिल्कुल आराम से मिल जाएंगे। इन्हें काट लें।
- बगैर चीनी के अगर कस्टर्ड बना रहे तो साथ में चीकू को भी काट लें। इसकी मिठास कस्टर्ड को और भी ज्यादा टेस्टी बनाएगी।
- बस दूध में भिगे हुए सारे ड्राई फ्रूट्स को मिक्सी के जार में डालें।
- अच्छी तरह से पीसकर पेस्ट बना लें।
- अब साथ में उबली शकरकंद को भी डाल दें। साथ में केसर के रेश भीगे हुए डाल दें।
- खजूर के बीज निकालकर डालें और खूब अच्छे से पीसकर पेस्ट बना लें।
- पेस्ट को हल्का पतला करने के लिए इसमे एक कप उबला दूध और डाल दें।
- सारी चीजों को ब्लेंड कर लें और बाउल में निकाल दें।
- सारे फलों को डाल दें। इसकी मिठास लाजवाब होगी और अलग से चीनी डालने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी।

लेखक के बारे में
Aparajitaशॉर्ट बायो
अपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।
लेखन शैली और दृष्टिकोण
सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।
विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




