Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़रेसिपीMaha Shivratri 2026 Make Lord Shiva Favourite Bhog Malpua and Milk Peda at Home
भगवान शिव की 2 मनपसंद मिठाईयां कौन सी हैं? महाशिवरात्रि भोग के लिए सीख लें रेसिपी!

भगवान शिव की 2 मनपसंद मिठाईयां कौन सी हैं? महाशिवरात्रि भोग के लिए सीख लें रेसिपी!

संक्षेप:

Maha Shivratri 2026: भोग में आमतौर पर कुछ मीठा बनाया जाता है, जिसमें मालपुआ और पेड़ा शिवजी की मनपसंद मिठाइयों में से एक माने जाते हैं। महाशिवरात्रि के दिन आप भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए ये मिठाइयां आराम से घर में बना सकती हैं।

Feb 11, 2026 07:55 am ISTAnmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

महाशिवरात्रि का इंतजार हर शिव भक्त को बड़ी बेसब्री से रहता है। इस साल यानी 2026 में 15 फरवरी के दिन ये पर्व पूरे देशभर में मनाया जा रहा है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इसी तिथि पर भगवान शिव से निराकार से साकार रूप में अवतरण लिया था। इस दिन भक्त भोलेनाथ की उपासना करते हैं, व्रत-उपवास करते हैं और प्रभु को उनका मनपसंद भोग अर्पित करते हैं। भोग में आमतौर पर कुछ मीठा बनाया जाता है, जिसमें मालपुआ और पेड़ा शिवजी की मनपसंद मिठाइयों में से एक माने जाते हैं। महाशिवरात्रि के दिन आप भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए ये मिठाइयां आराम से घर में बना सकती हैं। यहां देखें पूरी विधि।

मालपुआ बनाने के लिए सामग्री

भगवान शिव के भोग के लिए मालपुआ बना रही हैं तो आपको इन सामग्रियों की जरूरत होगी- गेहूं का आटा (लगभग 500 ग्राम), सूजी (2-3 चम्मच), मलाई (4-5 चम्मच), सूखे नारियल का बुरादा, सौंफ (1 चम्मच), चीनी (1 कप), हरी इलायची (2-3), ऑरेंज फूड कलर (ऑप्शनल), देसी घी (तलने के लिए)।

मालपुआ

मालपुआ बनाने की विधि

मालपुआ बनाने के लिए सबसे पहले गेहूं का आटा लें और उसमें थोड़ी सी सूजी मिलाएं। गुनगुना पानी डालते हुए इन्हें अच्छे से 5-6 मिनट के लिए फेंटे ताकि बिल्कुल भी गुठलियां ना रहें। अब इस घोल में दूध की मलाई एड करें, फिर दो-तीन मिनट फेंटने के बाद इसमें सूखे नारियल का बुरादा और सौंफ मिलाएं। इस घोल को 10 मिनट के लिए ढककर रख दें, तब तक चाशनी बनाकर तैयार कर लें। ध्यान रहे चाशनी में चीनी और पानी की मात्रा बराबर रखनी है। आप चाशनी में थोड़ा सा फूड कलर और इलायची भी मिला सकती हैं। अब कढ़ाही में देसी घी गर्म करें और आटे के गोल-गोल मालपुआ फ्राई कर लें। फिर इन्हें लगभग 2 मिनट के लिए चाशनी में सोक कर लें। मालपुआ का प्रसाद बनकर तैयार है।

भोग के लिए दूध पेड़ा बनाएं

सामग्री : फुल क्रीम दूध (1 लीटर), चीनी (आधा कप) और इलायची पाउडर (आधा चम्मच)।

दूध पेड़ा

विधि: महाशिवरात्रि पर शिवजी के भोग के लिए आप दूध पेड़ा भी बना सकती हैं। ये बनाने में बहुत आसान है और सिर्फ दो-चार चीजों की ही जरूरत पड़ती है। इसके लिए सबसे पहले एक कढ़ाही में फुल क्रीम दूध लें और इसे हाई फ्लेम पर पकाएं। इस दौरान आपको दूध को लगातार चलाते रहना है ताकि ये कढ़ाही में लगे ना। जब दूध गाढ़ा होने लगे तो गैस की फ्लेम मीडियम कर दें और दूध को लगातार चलाती रहें।

जब दूध काफी गाढ़ा हो जाए तो इसमें चीनी मिला दें। साथ ही खुशबू और फ्लेवर के लिए थोड़ा सा इलायची पाउडर भी मिला सकती हैं। अब इस मिक्सचर को दोबारा चलाते हुए 5-6 मिनट तक और पका लें, जब तक ये जमने जैसी कंसिस्टेंसी में ना आ जाए। इसके बाद गैस की फ्लेम बंद करें और पेड़े के मिक्सचर को ठंडा होने रख दें। इसके बाद हाथों पर थोड़ा सा देसी घी लगाएं और भोग के लिए छोटे-छोटे पेड़े बनाकर तैयार कर लें।

Anmol Chauhan

लेखक के बारे में

Anmol Chauhan

परिचय एवं प्रोफेशनल पहचान
अनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।

करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।

लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।

विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;