Maha Shivratri 2026 Bhog: महादेव को करना है प्रसन्न तो लगाएं भांग के हलवे का भोग, बेहद आसान है रेसिपी
Maha Shivratri 2026: महाशिवरात्रि के पर्व पर महादेव को भोग में भांग का हलवा बनाकर चढ़ा सकते हैं। भांग का हलवा बनाना काफी आसान होता है और ये खाने में टेस्टी भी लगेगा। चलिए इसकी आसान रेसिपी बताते हैं।

Maha Shivratri 2026: महाशिवरात्रि पर भगवान शिव को तरह-तरह के भोग बनाकर खिलाएं जाते हैं, जिसमें से भांग भी खास मानी जाती है। भगवान शिव को भांग, धतूरा, बेलपत्र जरूर चढ़ाया जाता है। 15 फरवरी को महाशिवरात्रि का खास दिन मनाया जा रहा है और इस दिन हर भक्त महादेव की भक्ति में लीन होगा। उन्हें प्रसन्न करने के लिए आप भांग के हलवे का भोग लगा सकते हैं। उत्तराखंड में भांग का हलवा खूब बनाया जाता है और भगवान शिव के पसंदीदा भोग में से एक माना जाता है। भांग की पत्तियां बाजार में आसानी से मिल जाएंगी। भांग का हलवा बनाना काफी आसान है और ये टेस्टी भी बनता है। साथ ही कोई नुकसान नहीं पहुंचाता है। इसे आप शिव जी को चढ़ाने के बाद प्रसाद के रूप में खा सकते हैं। चलिए इसकी आसान रेसिपी बताते हैं-
भांग का हलवा बनाने की सामग्री-
भांग का हलवा बनाने के लिए आपको चाहिए- 1 कप सूजी, 1/2 कप घी, 1 बड़ा चम्मच भांग का पेस्ट, गर्म पानी या 1 कप गर्म दूध, 1/2 कप चीनी, 1/2 चम्मच इलायची पाउडर, 8-10 बादाम और काजू।
बनाने की विधि-
सबसे पहले भांग की पत्तियों को धोकर साफ करें और इसे पीसकर गाढ़ा पेस्ट तैयार करें। इसके बाद कढ़ाही में घी डालकर सूजी रोस्ट करना शुरू करें। गोल्डन ब्राउन होने तक सूजी को भूनते रहें और फिर इसमें भांग का पेस्ट मिक्स करें। दोनों चीजों को अच्छे से मिलाकर कुछ देर साथ में भूनें। अब इसमें गर्म दूध या पानी मिलाएं और लगातार चलाते रहें, जिससे सूजी में गुठली न पड़े। अब इसमें इलायची कुटी हुई और चीनी मिलाकर 5 मिनट तक पकाएं और फिर गैस को बंद करें। कटे हुए काजू-बादाम को मिलाकर चलाएं और बस आपका भांग का हलवा बनकर तैयार है। बता दें भांग का हलवा खाने से कई फायदे भी मिलते हैं। इसे खाने से हड्डियों का दर्द कम होता है और ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है।

लेखक के बारे में
Deepali Srivastavaपरिचय
दीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।
करियर का सफर
दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।
एजुकेशन
दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।
पत्रकारिता का उद्देश्य
दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।
विशेषज्ञता
हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




