Maha Shivaratri Bhog: महाशिवरात्रि भोग के लिए बनाएं गुलाब वाली ठंडाई, नोट कर लें रेसिपी
Maha Shivaratri Bhog 2026: भगवान शिव को भोग में दूध से बनी चीजें चढ़ाई जाती हैं, जिसमें से एक है ठंडाई। अगर आप भी शिव जी को ठंडाई का भोग लगाना चाहती हैं, तो उसकी आसान रेसिपी हम आपको बताने जा रहे हैं।

महाशिवरात्रि का खास दिन भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित होता है। भगवान शिव की पूजा-अराधना में फूल, फल, दूध, दही, ठंडाई जैसी चीजें भोग-प्रसाद में चढ़ाई जाती है। कहा जाता है भोलेनाथ को दूध से बनी चीजें खाना काफी पसंद है और खासतौर पर ठंडाई। भगवान शिव को प्रसाद में चढ़ाने के लिए ठंडाई बनाने का सोच रही हैं, तो इसे बनाना काफी आसान है। इस शिवरात्रि आप गुलाब वाली ठंडाई महादेव को चढ़ाएं, तो चलिए हम इसकी क्विक रेसिपी आपको बताते हैं।
ठंडाई बनाने के लिए सामग्री-
ठंडा दूध – 1 लीटर, गुलाब की पंखुड़ियां या गुलाब सिरप – 2 चम्मच, बादाम – 10-12, काजू – 8-10, पिस्ता – 8-10, खसखस – 1 चम्मच, सौंफ – 1 चम्मच, इलायची पाउडर – ½ चम्मच, मिश्री या चीनी – स्वादानुसार, केसर – 8-10 धागे।
ठंडाई बनाने की रेसिपी-
सबसे पहले बादाम, काजू, पिस्ता, खसखस और सौंफ को 2 घंटे पानी में भिगो दें। अब भीगे हुए मेवों को इलायची और थोड़ा दूध डालकर मिक्सी में बारीक पीस लें। दूध को 5-7 मिनट उबाल लें और फिर थोड़ा ठंडा कर लें। अब दूध में तैयार पेस्ट डालें, चीनी डालें और अच्छी तरह मिलाएं। अब इसमें गुलाब सिरप या गुलाब पंखुड़ियां डालकर चलाएं। बस ठंडाई बनकर तैयार हो जाएगी, इसे 30 मिनट तक फ्रिज में रखें, जिससे ये ठंडी हो जाएगी। भोलेनाथ को प्रसाद के रूप में ठंडाई चढ़ाएं और फिर आप खुद भी खाएं। ठंडाई बनाकर आप 1 हफ्ते तक फ्रिज में रखकर स्टोर कर सकते हैं।
ठंडाई पीने के फायदे-
-ठंडाई गर्मी में पीने से शरीर हाइड्रेट रहता है।
-शरीर में एनर्जी बनी रहती है।
-व्रत के दौरान इससे लंबे समय तक पेट भरा रहता है।
-पाचन तंत्र अच्छा रहता है और पेट को ठंडक मिलती है।

लेखक के बारे में
Deepali Srivastavaपरिचय
दीपाली श्रीवास्तव पिछले 8 वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और 5 सालों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। संस्थान में साल 2021 में वेब स्टोरी से अपने सफर की शुरुआत करने के बाद, वह आज लाइफस्टाइल टीम का अहम हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, यूजर बिहेवियर और पाठकों की रुचि को समझने में उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद और प्रभावशाली कंटेंट प्रोफेशनल बनाती है।
करियर का सफर
दीपाली ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2018 में राजस्थान पत्रिका की डिजिटल टीम से की। करियर के शुरुआती दौर से ही वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी रही हैं। इसके बाद उन्होंने इन्शॉर्ट्स, सत्य हिंदी, बॉलीवुडशादीज.कॉम और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम किया। इस दौरान उन्होंने एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरीज, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की।
एजुकेशन
दीपाली श्रीवास्तव के पास B.Sc (Mathematics) और मास कम्युनिकेशन की डिग्री है। यही शैक्षणिक पृष्ठभूमि उनके काम में तथ्यों की सटीकता, डेटा-आधारित रिसर्च और कंटेंट की विश्वसनीयता को मजबूत बनाती है।
पत्रकारिता का उद्देश्य
दीपाली का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी फैक्ट-चेकिंग और प्रमाणिक जानकारी देना है। उनका उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे बेहतर और जागरूक निर्णय ले सकें।
विशेषज्ञता
हेल्थ, फिटनेस और किचन हैक्स
ट्रैवल, फैशन, रिलेशनशिप और ब्यूटी
एंटरटेनमेंट बीट
सेलेब्रिटी न्यूज
वीडियो स्टोरीज
फिल्मों के रिव्यू
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




