Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़रेसिपीmaggi lovers must try this quick spicy tadka maggi recipe easy to make at home
मैगी खाना पसंद है तो बनाएं ये झटपट तड़का फ्लेवर, टेस्ट हो जाएगा डबल

मैगी खाना पसंद है तो बनाएं ये झटपट तड़का फ्लेवर, टेस्ट हो जाएगा डबल

संक्षेप:

Maggi tadka taste: मैगी खाना पसंद है और किसी भी वक्त इसे खा सकते हैं तो ये रेसिपी आपके लिए ही है। स्पाइसी, तीखी और अलग-अलग फ्लेवर ऐड कर मैगी खाते हैं तो इस बार बनाएं ये झटपट तीखी, चटपटी स्पाइसी तड़का  वाली मैगी, नोट कर लें रेसिपी।

Nov 19, 2025 06:13 am ISTAparajita लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

मैगी पसंद करने वालों की लिस्ट काफी लंबी है। सुबह हो या शाम, दिन हो या रात, किसी भी वक्त भूख लगी हो तो सबसे पहले मैगी याद आती है। पहाड़ों वाली मैगी का जायका तो कईयों ने लिया होगा। कुछ लोग मैगी को अलग-अलग तरीके से बनाकर खाना पसंद करते हैं। थोड़ा स्पाइसी और फ्लेवर में अलग टेस्ट ऐड करना पसंद होता है। जैसे चीज वाली मैगी या फिर ढेर सारे वेजिटेबल के साथ बनी मैगी। तो अगर आप मैगी लवर हैं तो एक बार ये स्पाइसी तड़का मैगी जरूर ट्राई करें। जिसे खाकर पेट भर जाएगा लेकिन मन नहीं भरेगा। नोट कर लें आसान सी रेसिपी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

तड़का मैगी बनाने की सामग्री

मैगी दो से तीन पैकेट

एक प्याज लंबाई में कटा हुआ

शिमला मिर्च

हरी मिर्च

तेल

आठ से दस कली लहसुन

चिली फ्लेक्स

ऑरेगेनो

नमक स्वादानुसार

तड़का मैगी बनाने की रेसिपी

  • सबसे पहले किसी भगोने में पानी गर्म होने के लिए रख दें।
  • फिर उसमे मैगी के पैकेट से मैगी निकालकर डाल दें। अगर आप चाहें तो मैगी को दो भाग में तोड़कर छोटा कर लें।
  • बस सिंपल सी रेसिपी बनाने के लिए मैगी पर साथ में मिलने वाले मसाले को डालकर पकाएं।
  • जब ये अच्छी तरह से पक जाए तो गैस की फ्लेम को बंद कर दें।
  • अब तड़का बनाने के लिए प्याज को लंबाई में काट लें।
  • उसी तरह से शिमला मिर्च और हरी मिर्च को भी लंबाई में काट लें।
  • आठ से दस कली लहसुन को छोटे आकार में काटकर चॉप कर लें।
  • बस पैन में तेल गर्म करें और उसमे सबसे पहले बारीक कटा लहसुन डालकर भूनें।
  • साथ में हरी मिर्च भी डाल दें और रोस्ट करें।
  • जब लहसुन सुनहरे होने लगे तो इसमे प्याज डाल दें और साथ ही शिमला मिर्च को डालकर चलाएं।
  • तेज फ्लेम पर इसे चलाकर पकाएं, जिससे इसका फ्लेवर बढ़ जाए।
  • साथ में चिली फ्लेक्स, ओरेगेनो और नमक भी डाल दें।
  • जब प्याज और शिमला मिर्च अच्छी तरह से पककर सॉफ्ट हो जाए तो गैस की फ्लेम को बंद कर दें।
  • सर्विंग बाउल में मैगी सर्व करें और ऊपर से इस तड़के को हर बाउल में डालें।
  • बस गर्मागर्म सर्व करें और मजेदार तड़का मैगी का स्वाद चखें।

Aparajita

लेखक के बारे में

Aparajita
अपराजिता शुक्ला लाइव हिन्दुस्तान मैं बतौर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। फैशन, ट्रैवल, हेल्थ एंड फिटनेस की खबरों पर उनकी अच्छी पकड़ है और पिछले 6 वर्षों से मीडिया में एक्टिव हैं। लाइव हिन्दुस्तान से पहले अपराजिता ने अमर उजाला में तीन साल काम किया है। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के साथ बी. कॉम में ग्रेजुएशन की डिग्री यूनिवर्सिटी ऑफ इलाहाबाद से ली है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।