
तवे पर बनाएं चटपटा मसालेदार बैंगन मसाला, पराठे के साथ मिलेगा जबरदस्त स्वाद
Baingan Sabzi Recipe: बैंगन की सब्जी खाना पसंद है तो एक बार इस यूनिक स्टाइल से बनाएं। पराठे के साथ इस सब्जी का स्वाद लाजवाब लगता है। तवे पर बैंगन की सब्जी बनाने की ये रेसिपी नोट कर लें। जो लंचबॉक्स या लंच दोनों में खाने के लिए परफेक्ट है।
सर्दियों के सीजन में बैंगन खूब मिलते हैं। इस सब्जी का स्वाद भी काफी सारे लोगों को पसंद आता है। तो अगर आप बैंगन लवर हैं तो तवे पर बनी इस सब्जी को नोट कर लें। जिसे फूड व्लॉगर ने इंस्टाग्राम पोस्ट पर शेयर की है। हाफ प्लेट नाम के इंस्टाग्राम पर तवा बैंगन मसाला सब्जी की रेसिपी को शेयर किया गया है। जिसे बनाना बिल्कुल आसान है और ये खाने में टेस्टी लगेगी। तो बच्चों से लेकर बड़ों के लंचबॉक्स में सिंपल सी सब्जी देनी है तो बैंगन बनाने की ये रेसिपी को जरूर नोट कर लें। चलिए जानें कैसे बनाएंगे तवा मसाला बैंगन रेसिपी।
तवा मसाला बैंगन बनाने की सामग्री
एक से दो बैंगन
टमाटर दो
चार से पांच कली लहसुन
एक प्याज
हरी मिर्च
धनिया पाउडर
हल्दी पाउडर
नमक स्वादानुसार
लाल मिर्च
नींबू का रस
धनिया के पत्ते
तवा मसाला बैंगन बनाने की रेसिपी
- बैंगन बनाने की ये यूनिक रेसिपी बहुत आसान और सब्जी झटपट बनकर रेडी हो जाती है।
- सबसे पहले बैंगन को अच्छी तरह से धोकर गोल आकार में काट लें।
- बैंगन की तरह ही टमाटर को भी गोल काट लें।
- लहसुन को बारीक चॉप कर लें।
- किसी बड़े लोहे या नॉन स्टिक के तवे पर सरसों का तेल डालें। बैंगन की सब्जी का स्वाद सरसों के तेल पर दोगुना हो जाता है।
- तेल जब गर्म हो जाए तो गोल आकार में कटे बैंगन को तवे पर डालें। इसके साथ ही टमाटर को भी तवे पर बैंगन के साथ रखें।
- ऊपर से बारीक कटा लहसुन और नमक डालकर पकाएं।
- बैंगन को पलट-पलट कर दोनों तरफ से पकाएं। और तवे को ढंक दें। जिससे कि टमाटर और बैंगन अच्छी तरह से पककर गल जाएं।
- ढक्कन हटाकर चेक कर लें कि बैंगन पक गया है कि नहीं।
- जब बैंगन पूरी तरह से पककर गल जाए तो इसके ऊपर लच्छों में कटे प्याज को डाल दें। साथ ही हल्दी पाउडर डालकर मिक्स करें।
- धनिया पाउडर और लाल मिर्च डालकर मिक्स करें। टेस्ट के अनुसार नमक बढ़ा सकती हैं।
- सबसे आखिरी में गैस की फ्लेम बंद करके सब्जी को चलाएं और नींबू का रस, धनिया के पत्ते डालें।
- बस तैयार है मजेदार तवा पर बनी मसाला बैंगन की ये सब्जी, इसे पराठे के साथ लंचबॉक्स में दें या फिर लंच में खाएं। टेस्ट लाजवाब लगेगा।

लेखक के बारे में
Aparajitaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




