Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़रेसिपीlunch dishes ideas how to make methi ki kadhi banane ki recipe
लंच के लिए बनाएं हरी मेथी से बनी ये चटपटी कढ़ी, खूब चाव से खाएंगे घरवाले

लंच के लिए बनाएं हरी मेथी से बनी ये चटपटी कढ़ी, खूब चाव से खाएंगे घरवाले

संक्षेप:

Hari methi ki kadhi banane ki recipe: पकौड़े वाली कढ़ी तो कई बार खाई होगी और मेथी की सब्जी भी कई बार खाई होगी। अब बनाएं हरी पत्ते वाली मेथी को दही-बेसन के घोल में मिलाकर बनने वाली कढ़ी। जिसका स्वाद घरवालों को जरूर पसंद आएगा।

Jan 17, 2026 07:02 am ISTAparajita लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

हर रोज खाने में कुछ अलग बनाना एक बड़ा सवाल रहता है। लेकिन अब इस सवाल का जवाब बड़े ही आसानी से मिल जाएगा। लंच में अगर दाल, राजमा, छोले खाकर घर वाले बोर हो चुके हैं तो इस बार बनाएं कढ़ी। अब वो रेगुलर कढ़ी बनाने की बजाय ट्राई करें हरी मेथी वाली चटपटनी लहसुनिया कढ़ी। जिसे रोटी, चावल दोनों के साथ खाना अच्छा लगेगा। सबसे खास बात कि ये सेहत के लिए भी फायदेमंद है। तो बस नोट कर लें आसान सी रेसिपी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

हरी मेथी की कढ़ी बनाने की सामग्री

एक कटोरी दही

हरी मेथी के पत्ते बारीक कटे हुए एक कप

आधा कप बेसन

हल्दी पाउडर

लाल मिर्च पाउडर

हींग

तड़के के लिए

जीरा एक चम्मच

मेथी आधा चम्मच

हरी मिर्च

लहसुन चार से पांच कली

प्याज एक लच्छे में कटा हुआ

सूखी साबुत लाल मिर्च

हरी मेथी की कढ़ी बनाने की रेसिपी

  • सबसे पहले मेथी के पत्तों को छांटकर धो लें। फिर उसे बारीक-बारीक काट लें।
  • अब कड़ाही में तेल डालकर गर्म करें। तेल के गर्म होते ही इसमे हरी मेथी को डालकर धीमी फ्लेम पर भुनने को छोड़ दें।
  • किसी बड़े बाउल में कढ़ी का घोल तैयार कर लें।
  • घोल बनाने के लिए एक कप दही में आधा कप बेसन डालकर पानी मिलाकर घोल तैयार करें। पानी करीब दो से तीन कप डाल दें।
  • अब इस घोल में नमक, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और हींग डालकर मिक्स कर दें।
  • मेथी के पत्ते पक गए तो इसमे घोल डालकर पकाएं। अगर ये घोल गाढ़ा हो गया तो पानी बढ़ा दें।
  • धीमी फ्लेम पर अच्छी तरह से पका लें।
  • दूसरी तरफ पैन में तड़का तैयार करें।
  • तड़का बनाने के लिए पैन में तेल डालकर गर्म करें।
  • गर्म होते ही तेल के उसमे जीरा और मेथी दाना डालें।
  • साथ ही बारीक कटे लहसुन और हरी मिर्च को डालकर हल्का भूनें।
  • फिर प्याज को लच्छेदार काटकर डाल दें।
  • साथ ही साबुत लाल मिर्च भी डालें। अच्छी तरह से भुने।
  • जब प्याज भुनकर पूरी तरह से गोल्डन ना हो जाए।
  • बस इस तड़के को कढ़ी के ऊपर डालें गैस की फ्लेम बंद करें और रेडी है मजेदार सी कढ़ी।
  • इसे गर्मागर्म रोटी या चावल के साथ खाने का लुत्फ उठाएं।

ये भी पढ़ें:फूलगोभी की सब्जी खाकर बोर हो चुकी हैं तो अब बनाएं गोभी 65, नोट कर लें रेसिपी
ये भी पढ़ें:बिना भिगोए हरी मूंग से बनाएं फटाफट टेस्टी नाश्ता, आधे घंटे में हो जाएगा तैयार
Aparajita

लेखक के बारे में

Aparajita
अपराजिता शुक्ला लाइव हिन्दुस्तान मैं बतौर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। फैशन, ट्रैवल, हेल्थ एंड फिटनेस की खबरों पर उनकी अच्छी पकड़ है और पिछले 6 वर्षों से मीडिया में एक्टिव हैं। लाइव हिन्दुस्तान से पहले अपराजिता ने अमर उजाला में तीन साल काम किया है। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के साथ बी. कॉम में ग्रेजुएशन की डिग्री यूनिवर्सिटी ऑफ इलाहाबाद से ली है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।