सरसों का साग ही नहीं, इस लोहड़ी बनाकर खाएं 'स्मोकी दाल मखनी', नोट करें रेस्टोरेंट वाली सीक्रेट रेसिपी

Jan 13, 2026 02:46 pm ISTManju Mamgain लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Lohri Special Dal Makhani Recipe : घंटों धीमी आंच पर करछी से घुटकर तैयार हुई यह मखमली दाल मखनी की खुशबू और स्वाद किसी के भी मुंह में पानी भर सकते हैं। तो आइए बिना देर किए जान लेते हैं कैसे बनाई जाती है लोहड़ी स्पेशल दाल मखनी।

सरसों का साग ही नहीं, इस लोहड़ी बनाकर खाएं 'स्मोकी दाल मखनी', नोट करें रेस्टोरेंट वाली सीक्रेट रेसिपी

Lohri Special Dal Makhani Recipe : लोहड़ी के जश्न का मजा खाने की टेबल पर परोसा गया सरसों का साग और मक्के की रोटी ही नहीं बल्कि लच्छे पराठे के साथ सर्व की जाने वाली दाल मखनी भी बढ़ाती है। हालांकि कई बार महिलाएं यह शिकायत करती हैं कि उनसे घर पर रेस्टोरेंट जैसी मखमली और क्रीमी दाल मखनी नहीं बन पाती है। अगर आपकी भी ऐसी ही कोई शिकायत है तो इस लेख में आपको घर पर दाल मखनी बनाने की आसान विधि दी गई है। लोहड़ी की ठिठुरती रात में अपनों के साथ अलाव तापते हुए गर्मागर्म, मक्खन से लबालब भरी हुई 'दाल मखनी'सीधा रूह को सुकून पहुंचाती है। घंटों धीमी आंच पर करछी से घुटकर तैयार हुई यह मखमली दाल मखनी की खुशबू और स्वाद किसी के भी मुंह में पानी भर सकते हैं। तो आइए बिना देर किए जान लेते हैं कैसे बनाई जाती है लोहड़ी स्पेशल दाल मखनी।

लोहड़ी स्पेशल स्मोकी दाल मखनी बनाने के लिए सामग्री

-1 कप (रात भर भिगोई हुई) साबुत काली उड़द दाल

-¼ कप (रात भर भिगोया हुआ) राजमा

-1 कप टमाटर प्यूरी

-3-4 बड़े चम्मच मक्खन

-¼ कप फ्रेश क्रीम

-1 बड़ा चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट

-1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर

-½ चम्मच गरम मसाला

-1 चम्मच कसूरी मेथी

-नमक स्वादानुसार

-1 बड़ा चम्मच तेल

-1 तेज पत्ता

-1 बड़ी इलायची

Dal Makhani

लोहड़ी स्पेशल स्मोकी दाल मखनी बनाने का तरीका

स्मोकी दाल मखनी बनाने के लिए सबसे पहले दाल उबालें। इसके लिए भीगी हुई उड़द दाल और राजमा को कुकर में डालकर 4 कप पानी, नमक और 1 बड़ी इलायची डालकर 5-6 सीटी आने तक दाल गलने तक पकाएं। जब दाल पक जाए तो दाल को मैशर से थोड़ा घोट लें। इस टिप को फॉलो करने से दाल में क्रीमी टेक्सचर आता है। अब एक कड़ाही में मक्खन और थोड़ा तेल गरम करके इसमें तेज पत्ता और अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर भूनें। इसके बाद टमाटर प्यूरी और लाल मिर्च पाउडर डालकर तब तक पकाएं जब तक मसाला किनारों से मक्खन न छोड़ दे।

धीमी आंच पर पकाएं- तैयार मसाले में उबली हुई दाल डालकर धीमी आंच पर 20-25 मिनट तक पकने दें। दाल जितनी धीरे पकेगी, स्वाद उतना ही गहरा आएगा। दाल गाढ़ी लगे तो थोड़ा गरम पानी और मिला लें। आखिर में दाल में गरम मसाला और हाथों से क्रश की हुई कसूरी मेथी और फ्रेश क्रीम डालकर अच्छी तरह मिलाएं और 2 मिनट बाद गैस बंद कर दें।

दाल मखनी को स्मोकी फ्लेवर देने के लिए-

-गैस की आंच पर लकड़ी के कोयले का एक छोटा टुकड़ा रखें और उसे तब तक गर्म करें जब तक वह लाल न हो जाए।

-जब दाल मखनी पूरी तरह बनकर तैयार हो जाए, तो कड़ाही के बीचों-बीच एक छोटी स्टील की कटोरी या फॉयल पेपर की कटोरी बनाकर रखें।

-लाल दहकते हुए कोयले को उस कटोरी में रखें। अब कोयले के ऊपर एक छोटा चम्मच देसी घी और चुटकी भर हींग डालें।

-जैसे ही धुआं उठने लगे, तुरंत कड़ाही का ढक्कन कसकर बंद कर दें ताकि धुआं बाहर न निकल पाए।

-5 मिनट तक ढक्कन लगा रहने दें (ज्यादा देर रखने से कड़वाहट आ सकती है)।

-ढक्कन हटाते ही जो खुशबू आएगी, वह आपके पूरे घर को महका देगी।

Manju Mamgain

लेखक के बारे में

Manju Mamgain

शॉर्ट बायो
मंजू ममगाईं पिछले 18 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव
मंजू ममगाईं वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिख रही हैं। बीते साढ़े 6 वर्षों से इस महत्वपूर्ण भूमिका में रहते हुए उन्होंने न केवल डिजिटल कंटेंट के बदलते स्वरूप को करीब से देखा है, बल्कि यूजर बिहेवियर और पाठकों की बदलती रुचि को समझते हुए कंटेंट को नई ऊंचाइयों तक भी पहुंचाया है। पत्रकारिता के तीनों मुख्य स्तंभों— टीवी, प्रिंट और डिजिटल में कुल 18 वर्षों का लंबा अनुभव उनकी पेशेवर परिपक्वता का प्रमाण है।

करियर का सफर (प्रिंट की गहराई से डिजिटल की रफ्तार तक)
एचटी डिजिटल से पहले मंजू ने 'आज तक' (इंडिया टुडे ग्रुप), 'अमर उजाला' और 'सहारा समय' जैसे देश के शीर्ष मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। 'आज तक' में लाइफस्टाइल और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन को लीड करने का उनका अनुभव आज भी उनकी रिपोर्टिंग में झलकता है। वे केवल खबरें नहीं लिखतीं, बल्कि पाठकों के साथ एक 'कनेक्ट' भी पैदा करती हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि और विशेषज्ञता:
दिल्ली विश्वविद्यालय से अंग्रेजी (ऑनर्स) और भारतीय विद्या भवन से मास कम्युनिकेशन करने वाली मंजू, साल 2008 से ही मेडिकल रिसर्च और हेल्थ विषयों पर अपनी लेखनी चला रही हैं। उनकी सबसे बड़ी ताकत जटिल वैज्ञानिक तथ्यों और मेडिकल रिसर्च को 'एक्सपर्ट-वेरिफाइड' मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज के रूप में सरल भाषा में प्रस्तुत करना है। स्वास्थ्य से जुड़ी उनकी हर खबर डॉक्टरों द्वारा प्रमाणित होती है, जो डिजिटल युग में विश्वसनीयता की कसौटी पर खरी उतरती है।

बहुमुखी प्रतिभा और विजन
उनका पत्रकारीय जुनून केवल स्वास्थ्य तक सीमित नहीं है। वे आधुनिक जीवन की भागदौड़ में रिलेशनशिप की जटिलताएं, ब्यूटी ट्रेंड्स, फैशन, ट्रैवलिंग और फूड जैसे विषयों को भी एक्सपर्ट के नजरिए से कवर करती हैं। मंजू का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी 'फैक्ट-चेकिंग' और प्रमाणिक जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक और बेहतर जीवन निर्णय ले सकें।

कोर एक्सपर्टीज (Core Expertise)
हेल्थ एवं वेलनेस: मेडिकल एक्सप्लेनर, फिटनेस और रिसर्च-आधारित स्वास्थ्य लेख।
लाइफस्टाइल: रिलेशनशिप, ब्यूटी, फैशन, ट्रैवल और किचन हैक्स।
एस्ट्रोलॉजी: अंकज्योतिष, राशिफल और व्रत-त्योहारों का ज्ञान।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।