सोमवार के दिन बनाना है कुछ मीठा तो तैयार करें लौकी का हलवा, मम्मी के हाथ जैसा आएगा स्वाद

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

सावन के महीने में आने वाले सोमवार को हिंदू धर्म में बहुत ज्यादा खास माना जाता है। इस दिन अगर आप घर में कुछ मीठा तैयार करना चाहते तो लौकी का हलवा बनाएं। अगर आप व्रत है तो भी इस मीठी डिश को खाकर आप अपना उपवास खोल सकते हैं। 

how to make Lauki ka Halwa Recipe
सोमवार के दिन अगर घर पर कुछ मीठा बनाना चाहते हैं तो लौकी का हलवा बनाएं। सीखिए रेसिपी

सावन का सोमवार एक पवित्र दिन है जिसमें लोग भोलेनाथ की पूरी सच्चे मन से पूजा करते हैं। शिवलिंग पर जल चढ़ाने के साथ ही भगवान शिव की पसंदीदा चीजें अर्पित करते हैं। आज यानी 17 अगस्त के दिन लोग सावन सोमवार के साथ नाग पंचमी भी मना रहे हैं। ऐसे में इस खास दिन पर कुछ मीठा बनाना चाहते हैं तो लौकी का हलवा बनाएं। ताजी लौकी से बना हलवा स्वाद में बहुत मजे का लगता है। इसे बनाने के लिए बहुत ज्यादा चीजों की जरूरत भी नहीं पड़ती। इसे बनाने का तरीका बिल्कुल गाजर के हलवे के जैसा है। सॉफ्ट लौकी और इसें घी शक्कर की मिठास इसे एक फ्लेवरफुल स्वीट डिश बनाने का काम करती है। अगर आप भी कुछ मीठा बनाना चाहते हैं तो यहां बताई रेसिपी से इस हलवे को ही बनाएं।

लौकी का हलवा बनाने की सामग्री

  • एक बड़ी लौकी
  • तीन बड़े चम्मच घी
  • एक कप दूध
  • एक कप फ्रेश खोया
  • आधा कप चीनी या फिर स्वादानुसार
  • अपनी पसंद के मुट्ठी भर मेवे
  • 1/4 छोटा चम्मच इलायची पाउडर

लौकी का हलवा बनाने का तरीका

लौकी के हलवे को बनाने के लिए सबसे पहले लौकी को पानी से अच्छी तरह से धो लें। फिर इसे अच्छी तरह से छीलकर कद्दूकस कर लें।

कद्दूकल की हुई लौकी का पानी निचोड़कर अलग रख दें। अब एक पैन में घी गरम करें और कद्दूकस की हुई लौकी डालकर पकाएं।

कम से कम 10-15 मिनट ऐसा पकाने के बाद इसमें गाढ़ा फुल क्रीम दूध डालें। अच्छी तरह से उबलने दें।

फिर इसमें चीनी डालें और तब तक पकाएं जब तक कि हलवा किनारों से घी न छोड़ने लगे। जब हलवा घी छोड़ने लगे तो इसमें खोया डालें।

अब इसे अच्छा तरह से पकाएं। फिर इसमें में इलायची पाउडर और भुने हुए मेवे डालकर अच्छी तरह मिक्स करें। ऊपर से और मेवे डालें और गरमा-गर्म हलवा परोसें।

टिप्स

-अगर आपके पास समय कम है तो आप लौकी को कद्दूकस करने के बाद सीधा दूध में डालकर उबाल लें। घी और खोया को सबसे लास्ट में डालें।

-लौकी कई बार कड़वी होती है, इसलिए कद्दूकस करने से पहले एक छोटा सा टुकड़ा लेकर इसका स्वाद चखें।

-हलवे में चीनी की मात्रा आप अपने मुताबिक रख सकते हैं। अगर आप बिल्कुल चीनी नहीं डालना चाहते हैं तो इसमें मिठास के लिए मिल्कमेड का इस्तेमाल करें।

-बाजार में खोया अच्छा नहीं मिलता हो तो आप हलवे में दूध थोड़ा ज्यादा डाल लें और फिर गाढ़ा होने तक उबालें। ध्यान रहे हलवा पकाते हुए आंच बिल्कुल धीमी होनी चाहिए।

Avantika Jain

लेखक के बारे में

Avantika Jain
अवंतिका जैन ने जर्नलिज्म एंड मास कॉम में डिग्री ली है। फिलहाल वह बतौर सीनियर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर लाइव हिंदुस्तान में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों को लिखने और वीडियोज बनाने में भी इनकी रुचि है। 5 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहीं अवंतिका लाइव हिन्दुस्तान से पहले ईटीवी भारत के दिल्ली डेस्क पर काम कर चुकी हैं। नई जगहों को एक्सप्लोर करना, नए लोगों से जुड़ना और फिल्में/वेब सीरीज देखने की शौकीन हैं। और पढ़ें
Hindi News , Lifestyle News in Hindi , Health News , Recipe , Fashion , Beauty और Fitness से जुड़ी ताज़ा खबरें पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़रेसिपीसोमवार के दिन बनाएं लौकी का हलवा, मम्मी के हाथ जैसा आएगा स्वाद