सिर्फ 3 चीजों से फटाफट बन जाएगा दानेदार कलाकंद, नए साल पर मुंह मीठा करने के लिए देखें रेसिपी!
नए साल के लिए अगर आपने अभी तक कोई मिठाई नहीं बनाई है, तो फटाफट से कलाकंद बना सकती हैं। इसे बनाने के लिए बस आपको 3 चीजों की जरूरत होगी और बहुत ही टेस्टी, दानेदार कलाकंद बनकर तैयार हो जाएगा।
नए साल के दिन जब तक कुछ मीठे में ना हो, तब तक बात नहीं बनती। कहते हैं हर स्पेशल दिन की तरह अगर न्यू ईयर वाले दिन भी कुछ मीठा खा कर शुरुआत की जाए, तो पूरा साल अच्छा जाता है। अब इस बात में कितनी सच्चाई है, वो अलग मामला है लेकिन नए साल पर मिठाई खाने की परंपरा तो चलती आ रही है। कई लोग घर में गाजर का हलवा बनाते हैं या कोई मिठाई बनाते हैं। अगर आपने अभी तक कोई मिठाई नहीं बनाई है, तो घर में फटाफट से कलाकंद बना सकती हैं। इसे बनाने के लिए बस आपको 3 चीजों की जरूरत होगी और बहुत ही टेस्टी, दानेदार कलाकंद बनकर तैयार हो जाएगा। श्रेया जैन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक बड़ी ही कमाल की लास्ट मिनट रेसिपी शेयर की है, आइए जानते हैं।
सिर्फ 3 चीजों से बन जाएगा दानेदार कलाकंद
मुंह मीठा करने के लिए आप घर पर ही बाजार जैसा कलाकंद बना सकती हैं। इसके लिए आपको जिन सामग्रियों की जरूरत होगी वो हैं - मिल्क पाउडर (2-3 चम्मच), कंडेंस्ड मिल्क (400 ग्राम), पनीर (400-500 ग्राम)। इसके अलावा फ्लेवर और खुशबू के लिए इलायची पाउडर (1 चम्मच) और गार्निशिंग के लिए पिस्ता। ये दोनों ही चीजें ऑप्शनल हैं, यानी आपकी मर्जी है तो डालें, वरना इनके बिना भी आपका कलाकंद बन जाएगा।
यहां देखें कलाकंद की सबसे सिंपल रेसिपी
घर पर ही टेस्टी, दानेदार कलाकंद बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में मिल्क पाउडर और कंडेंस्ड मिल्क डालकर मिक्स करें। इन्हें धीमी आंच पर लगभग दो मिनट के लिए चलाते हुए पका लें। अब पनीर एड करने की बारी है। इसके लिए पनीर को अपने हाथों से अच्छी तरह तोड़कर मैश कर लें, फिर इसे मिल्क पाउडर और कंडेंस्ड मिल्क के मिक्सचर में एड करें। ध्यान रखें पनीर को जितना हो सके, उतने बारीक तरीके से मैश करना है। अब इस पूरे मिक्सचर को लगभग 4-5 मिनट के लिए कुक होने दें।
मिक्सचर अच्छे से कुक हो जाए, तो आप खुशबू और फ्लेवर के लिए इलायची पाउडर भी मिला सकती हैं। सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स करें और गैस बंद कर दें। अब एक बड़े कटोरे में थोड़ा सा घी लगाएं, बटर पेपर लगाएं और उसमें ये कलाकंद का मिक्सचर सेट होने के लिए डाल दें। चाहें तो ऊपर से थोड़े से कटे हुए पिस्ता भी एड कर दें। इस मिक्सचर को फ्रिज में 2-3 घंटे के लिए सेट होने छोड़ दें, फिर कलाकंद की तरह काटें और सर्व करें।

लेखक के बारे में
Anmol Chauhan परिचय एवं प्रोफेशनल पहचान
अनमोल चौहान लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में टकंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वह लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए हेल्थ, रिलेशनशिप, फैशन, ट्रैवल और कुकिंग टिप्स से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए रीडर-सेंट्रिक और सरल भाषा में उपयोगी जानकारी प्रस्तुत करना उनके लेखन की खास पहचान है।
करियर की शुरुआत
अनमोल ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 2024 में लाइव हिन्दुस्तान से की। बतौर फ्रेशर, वह डिजिटल मीडिया के कंटेंट फॉर्मेट, रीडर बिहेवियर और सर्च ट्रेंड्स को समझते हुए लाइफस्टाइल और फूड से जुड़े प्रैक्टिकल विषयों पर काम कर रही हैं, जिनमें डेली कुकिंग टिप्स, आसान रेसिपी आइडियाज़ और किचन हैक्स शामिल हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
अनमोल चौहान ने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास और राजनीति विज्ञान में स्नातक (BA) की पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया। इस अकादमिक पृष्ठभूमि ने उन्हें सामाजिक समझ, फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग और जिम्मेदार पत्रकारिता की मजबूत नींव दी।
लेखन शैली और दृष्टिकोण
अनमोल का मानना है कि लाइफस्टाइल जर्नलिज्म का उद्देश्य सिर्फ ट्रेंड बताना नहीं, बल्कि रोजमर्रा में काम आने वाली, भरोसेमंद और आसानी से अपनाई जा सकने वाली जानकारी देना होना चाहिए। उनकी स्टोरीज में हेल्थ, फूड और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया जाता है।
विशेषज्ञता के क्षेत्र
लाइफस्टाइल और डेली लाइफ हैक्स
हेल्थ, फिटनेस और वेलनेस
रिलेशनशिप और इमोशनल वेल-बीइंग
कुकिंग टिप्स, किचन हैक्स और आसान रेसिपी आइडियाज
फैशन और एथनिक स्टाइलिंग
ट्रैवल और सीजनल डेस्टिनेशन
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




