Janmashtami 2025 Recipe: इस जन्माष्टमी कान्हा को लगाएं माखन मलाई मोदक का भोग, नोट करें रेसिपी

Janmashtami 2025 Recipe: इस जन्माष्टमी कान्हा को लगाएं माखन मलाई मोदक का भोग, नोट करें रेसिपी

संक्षेप:

Janmashtami Special Recipe : आप अगर इस जन्माष्टमी भगवान श्री कृष्ण को माखन के साथ कुछ अलग चीज का भोग बनाकर खिलाना चाहते हैं तो ट्राई कर सकते हैं माखन मलाई मोदक रेसिपी। यह रेसिपी ना सिर्फ खाने में बेहद टेस्टी बल्कि बनने में भी बेहद आसान है। 

Aug 12, 2025 02:06 pm ISTManju Mamgain लाइव हिन्दुस्तान
share

Makhan Malai Modak Prasad : जन्माष्टमी 2025 का त्योहार श्री कृष्ण भक्तों के लिए बेहद खास महत्व रखता है। इस साल आस्था और उत्साह का यह पर्व 16 अगस्त को मनाया जा रहा है। इस शुभ अवसर पर कान्हा के भक्त उन्हें उनकी मनपसंद चीजों का भोग बनाकर खिलाते हैं। कान्हा को माखन पसंद है, यह तो सब जानते हैं, लेकिन आप अगर इस जन्माष्टमी भगवान श्री कृष्ण को माखन के साथ कुछ अलग चीज का भोग बनाकर खिलाना चाहते हैं तो ट्राई कर सकते हैं माखन मलाई मोदक रेसिपी। यह रेसिपी ना सिर्फ खाने में बेहद टेस्टी बल्कि बनने में भी बेहद आसान है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

माखन मलाई मोदक बनाने के लिए सामग्री

-1 लीटर दूध

-100 ग्राम खोया

-50 ग्राम मक्खन

-150 ग्राम चीनी

-1 चम्मच इलायची पाउडर

-2-3 बड़े चम्मच मेवे

-मक्खन गार्निश करने के लिए

माखन मलाई मोदक बनाने का तरीका

माखन मलाई मोदक बनाने के लिए सबसे पहले एक भारी तले की कड़ाही में दूध डालकर उसे मीडियम आंच पर उबाल लें। दूध को तब तक पकाएं जब तक वह गाढ़ा होकर आधा न रह जाए। जब दूध पककर गाढ़ा हो जाए तो उसमें मावा डालकर अच्छी तरह मिलाते हुए लगातार चलाते रहें ताकि दूध और मावा बर्तन के तले से चिपकर जल ना जाए। अब दूध में मक्खन और चीनी डालकर मीडियम आंच पर चीनी पूरी तरह घुल जाने और मिश्रण के गाढ़ा होने तक पकाएं। इसके बाद मिश्रण में इलायची पाउडर, किशमिश, काजू, बादाम डालकर कुछ देर और पकाएं। अब गैस बंद करके मिश्रण को हल्का ठंडा होने के लिए रख दें। जब मिश्रण ठंडा हो जाए तो उसके छोटे-छोटे गोले बनाकर उसे मोदक का आकार दें। आप चाहे तो इसके लिए मोदक के सांचे का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। मोदक को गार्निश करने के लिए ऊपर से थोड़ा सा मक्खन या घी लगाकर मेवों से सजाएं।

Manju Mamgain

लेखक के बारे में

Manju Mamgain
मंजू ममगाईं लाइव हिन्दुस्तान में लाइफस्टाइल सेक्शन में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। मंजू ने अपना पीजी डिप्लोमा भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली और ग्रेजुएशन दिल्ली विश्वविद्यालय से किया हुआ है। इन्हें पत्रकारिता जगत में टीवी, प्रिंट और डिजिटल का कुल मिलाकर 16 साल का अनुभव है। एचटी डिजिटल से पहले मंजू आज तक, अमर उजाला, सहारा समय में भी काम कर चुकी हैं। आज तक में लाइफस्टाइल और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन लीड करने के बाद अब मंजू एचटी डिजिटल में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए काम कर रही हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।