
गाजर-चुकंदर खाना बोरिंग लगता है तो बनाएं कोरियन स्टाइल सलाद, नोट कर लें रेसिपी
Korean Salad Recipe: गाजर-चुकंदर के हेल्थ बेनिफिट्स तो सभी जानते हैं। लेकिन फिर भी इसे खाने को अक्सर लोग बेस्वाद और बोरिंग समझते हैं। अगर आपके साथ भी कुछ ऐसा ही होता है तो बना लें ये कनाडा के शेफ का बताया कोरियन स्टाइल सलाद। बच्चे-बड़े सब मांग-मांगकर खाएंगे।
गाजर और चुकंदर के हेल्थ बेनिफिट्स तो सभी जानते हैं। लेकिन इन दोनों को खाना अक्सर लोगों को बेस्वाद और बोरिंग लगता है। सिंपल सलाद खाने से बच्चे क्या बड़े भी दूर भागते हैं। ऐसे में हेल्दी ईटिंग कैसे होगी? जबकि सलाद को मील में शामिल करना जरूरी है। कार्ब्स और प्रोटीन के पहले सलाद में मिलने वाले फाइबर को खाने से ब्लड शुगर को मेंटेन करने में मदद मिलती है। तो अगर आप भी अपनी और फैमिली की डाइट में गाजर-चुकंदर को सलाद की तरह शामिल करना चाहती हैं तो बना लें कनाडियन शेफ का बताया ये कोरियन स्टाइल गाजर-चुकंदर का सलाद। नोट कर लें रेसिपी।
गाजर-चुकंदर का कोरियन सलाद बनाने की सामग्री
1 गाजर
एक चुकंदर
फ्रेश हरी धनिया के पत्ते
सरसों या जैतून का तेल एक बड़ा चम्मच
शहद एक चम्मच
काला नमक
काली मिर्च पाउडर एक चौथाई चम्मच
आधा चम्मच नींबू का अचार
नींबू का रस
सफेद तिल
गाजर-चुकंदर का सलाद बनाने की रेसिपी
- सबसे पहले गाजर, चुकंदर को अच्छी तरह से धोकर छील लें और फिर से एक बार धो लें। जिससे किसी तरह की मिट्टी या गंदगी ना रह जाए।
- सफेद तिल को हल्का रोस्ट कर के साइड में रख लें।
- अब इन दोनों ही सब्जियों को कद्दूकस में घिस कर पतले लंबे लच्छे निकाल लें।
- अब इस सब्जी के लिए टेस्टी सी ड्रेसिंग तैयार करें जिसका फ्लेवर में कोरियन स्टाइल हो।
- किसी बड़े बाउल में घिसे हुए चुकंदर और गाजर को लें।
- उसमे शहद, जैतून या सरसों का तेल डालें। साथ ही नमक और नींबू का रस मिलाएं।
- नींबू का अचार या फिर कोई अचार जिसका फ्लेवर आप पसंद करते हो, थोड़ा सा मिला दें।
- काली मिर्च डालें और ऊपर से फ्रेश बारीक कटी हरी धनिया डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
- प्लेट में निकालकर जब सर्व करें तो ऊपर से भुने हुए सफेद तिल के दानों को भी डाल दें। जिससे टेस्ट बढ़ जाएगा।

लेखक के बारे में
Aparajitaशॉर्ट बायो
अपराजिता शुक्ला पिछले छह सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर कंटेट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
अपराजिता शुक्ला पिछले छह से अधिक सालों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती आ रही हैं। करियर की शुरुआत अमर उजाला डिजिटल में इंटर्नशिप और फिर बतौर जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में की। जहां पर उन्हें मिसेज इंडिया 2021 की रनर अप के इंटरव्यू को भी कवर करने का मौका मिला। वहीं अब लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अपराजिता शुक्ला ने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से बी.कॉम के साथ मास कम्यूनिकेशन की डिग्री ली है।
लेखन शैली और दृष्टिकोण
सरल और बेहद सामान्य भाषा में सेहत, फिटनेस और खान-पान के विषय में जानकारी देने के साथ बॉलीवुड फैशन पर निगाह रखती हैं। एक्टर-एक्ट्रेसेज के फैशन सेंस को आम लड़के-लड़कियों की पसंद-नापसंद के साथ कंफर्ट से जोड़कर टिप्स देना खासियत है। वहीं ट्रेंड में चल रहे विषयों के साथ रोजमर्रा की जिंदगी में काम आने वाले हैक्स और टिप्स को अपने पाठकों तक पहुंचाना पसंद करती हैं।
विशेषताएं:
सेहत और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के निदान और कारण पर विशेषज्ञों की तथ्यपरक जानकारी
बॉलीवुड फैशन और आम लोगों की स्टाइल से जुड़ी जानकारी
ट्रैवल, रिलेशनशिप, कुकिंग टिप्स एंड हैक्स के साथ लाइफ की समस्याओं के निदान पर सरल भाषा में लिखना
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




