नॉनवेज लवर्स की पहली पसंद; सर्दियों वाला स्पाइसी चिकन मसाला, देखते ही मुंह में आ जाए पानी

Dec 21, 2025 05:12 pm ISTManju Mamgain लाइव हिन्दुस्तान
share

Chicken Masala Recipe : नॉनवेज के दीवानों के लिए सर्दी का असली मजा इसी लजीज और चटपटे चिकन मसाला रेसिपी के जायके में है।जिसका हर निवाला आपको सीधे पुराने दिल्ली के ढाबों की याद दिला देगा।

नॉनवेज लवर्स की पहली पसंद; सर्दियों वाला स्पाइसी चिकन मसाला, देखते ही मुंह में आ जाए पानी

सर्दियों की कड़कड़ाती शाम और बाहर गिरता पारा... ऐसे में खाने की मेज पर रखी धुंआ उगलती चिकन मसाले की कड़ाही...भूख को दोगुना करने के लिए काफी होती है। नॉनवेज के शौकीनों के लिए सर्दी सिर्फ एक मौसम नहीं, बल्कि जायके का जश्न भी है। गर्मा-गरम कढ़ाही में अदरक, लहसुन और खड़े मसालों के तड़के के साथ पकाए गए चिकन मसाला की खुशबू और रंगत देखते ही आपकी भूख जाग उठेगी और हर निवाला रूह को सुकून देगा। तो चलिए, आज रसोई में तैयार करते हैं वह 'उंगलियां चाटने वाली' चिकन मसाला रेसिपी, जिसका हर निवाला आपको सीधे पुराने दिल्ली के ढाबों की याद दिलाएगा।

चिकन मसाला रेसिपी बनाने के लिए सामग्री

चिकन मैरीनेट करने के लिए

-1 किलो चिकन

-1 छोटा चम्मच नमक

-1 छोटा चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर

-½ छोटा चम्मच हल्दी पाउडर

-1 बड़ा चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट

-1 बड़ा चम्मच नींबू का रस

चिकन मसाला बनाने के लिए

-2 बड़े चम्मच साबुत धनिया के बीज

-4-5 लौंग

-8-10 काली मिर्च

-1 इंच लंबा दालचीनी का टुकड़ा

-3-4 हरी इलायची

-1 छोटा चम्मच जीरा

-1 बड़ा चम्मच कसूरी मेथी

चिकन करी बनाने के लिए

-5 बड़े चम्मच सरसों का तेल

-2-3 साबुत सूखी लाल मिर्च

-1 कप कटी हुई लाल प्याज

-1 कप ताजे टमाटर की प्यूरी

-2-3 हरी मिर्च (बीच से कटी हुई)

-2 छोटे चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर

-½ छोटा चम्मच हल्दी पाउडर

-1 छोटा चम्मच नमक

-½ कप सादा दही

-2 बड़े चम्मच कटा हुआ हरा धनिया

chicken masala

चिकन मसाला बनाने का तरीका

चिकन मसाला बनाने के लिए सबसे पहले चिकन को मैरीनेट करें। इसके लिए चिकन को पानी से धोकर एक बड़े मिक्सिंग बाउल में डालकर उसमें नमक, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, अदरक-लहसुन का पेस्ट और नींबू का रस डालकर उंगलियों से अच्छी तरह मिला लें। इसके बाद बाउल को ढक्कन से ढककर एक तरफ रख दें। अब चिकन का मसाला तैयार करें। इसके लिए एक पैन में धनिया, लौंग, काली मिर्च, दालचीनी, हरी इलायची, जीरा और कसूरी मेथी डालकर धीमी आंच पर खुशबू आने और हल्का भूरा होने तक भूनें। अब पैन को आंच से उतारकर 5 मिनट तक ठंडा होने दें।

अब इन सभी चीजों को मिक्सी में डालकर बारीक पाउडर बनाकर एक तरफ रख दें। अब चिकन की करी बनाने के लिए एक चौड़े बड़े पैन में मीडियम-हाई फ्लेम पर 3 बड़े चम्मच सरसों का तेल गरम करके उसमें मसालेदार चिकन को पैन में डालकर 10 मिनट तक हल्का भूरा होने तक पकाएं। पकाते समय बीच-बीच में पलटते रहें। इसके बाद चिकन के टुकड़ों को एक प्लेट में निकाल कर अलग रख दें। अब इसी पैन में बचा हुआ 2 बड़े चम्मच तेल मीडियम-हाई प्लेम पर गरम करें। तेल गरम होने पर, सूखी लाल मिर्च और प्याज डालकर करीब 10 मिनट तक प्याज के सुनहरा भूरा होने तक पकाएं। प्याज को पकाते समय उसे बीच-बीच में लगातार चलाते रहें। अब पैन में टमाटर और हरी मिर्च डालकर 5 मिनट तक और पकाएं।

इसके बाद लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, नमक और पहले से तैयार किया हुआ मसाला मिश्रण डालकर 5 मिनट तक पकाएं जब तक कि तेल पैन के किनारों से अलग होने लगे। अब पैन में दही डालकर 5 मिनट तक और पकाएं। अब चिकन के टुकड़ों को वापस पैन में डालकर अच्छी तरह मिलाकर आंच धीमी करके पैन का ढक्कन लगाकर 30 मिनट तक चिकन के अच्छी तरह पकने तक पकाएं। चिकन को पकाते समय उसे बीच-बीच में चलाते रहें। तय समय बाद चिकन में नमक चेक कर लें और जरूरत पड़ने पर स्वाद के अनुसार और डाल लें। अगर आपको चिकन की पतली ग्रेवी पसंद है तो थोड़ा पानी डालें और 2-3 मिनट तक और पकाएं। आखिर में चिकन को धनिया पत्ती से सजाकर गरमागरम परोसें।

Manju Mamgain

लेखक के बारे में

Manju Mamgain

शॉर्ट बायो
मंजू ममगाईं पिछले 18 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव
मंजू ममगाईं वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिख रही हैं। बीते साढ़े 6 वर्षों से इस महत्वपूर्ण भूमिका में रहते हुए उन्होंने न केवल डिजिटल कंटेंट के बदलते स्वरूप को करीब से देखा है, बल्कि यूजर बिहेवियर और पाठकों की बदलती रुचि को समझते हुए कंटेंट को नई ऊंचाइयों तक भी पहुंचाया है। पत्रकारिता के तीनों मुख्य स्तंभों— टीवी, प्रिंट और डिजिटल में कुल 18 वर्षों का लंबा अनुभव उनकी पेशेवर परिपक्वता का प्रमाण है।

करियर का सफर (प्रिंट की गहराई से डिजिटल की रफ्तार तक)
एचटी डिजिटल से पहले मंजू ने 'आज तक' (इंडिया टुडे ग्रुप), 'अमर उजाला' और 'सहारा समय' जैसे देश के शीर्ष मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। 'आज तक' में लाइफस्टाइल और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन को लीड करने का उनका अनुभव आज भी उनकी रिपोर्टिंग में झलकता है। वे केवल खबरें नहीं लिखतीं, बल्कि पाठकों के साथ एक 'कनेक्ट' भी पैदा करती हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि और विशेषज्ञता:
दिल्ली विश्वविद्यालय से अंग्रेजी (ऑनर्स) और भारतीय विद्या भवन से मास कम्युनिकेशन करने वाली मंजू, साल 2008 से ही मेडिकल रिसर्च और हेल्थ विषयों पर अपनी लेखनी चला रही हैं। उनकी सबसे बड़ी ताकत जटिल वैज्ञानिक तथ्यों और मेडिकल रिसर्च को 'एक्सपर्ट-वेरिफाइड' मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज के रूप में सरल भाषा में प्रस्तुत करना है। स्वास्थ्य से जुड़ी उनकी हर खबर डॉक्टरों द्वारा प्रमाणित होती है, जो डिजिटल युग में विश्वसनीयता की कसौटी पर खरी उतरती है।

बहुमुखी प्रतिभा और विजन
उनका पत्रकारीय जुनून केवल स्वास्थ्य तक सीमित नहीं है। वे आधुनिक जीवन की भागदौड़ में रिलेशनशिप की जटिलताएं, ब्यूटी ट्रेंड्स, फैशन, ट्रैवलिंग और फूड जैसे विषयों को भी एक्सपर्ट के नजरिए से कवर करती हैं। मंजू का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी 'फैक्ट-चेकिंग' और प्रमाणिक जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक और बेहतर जीवन निर्णय ले सकें।

कोर एक्सपर्टीज (Core Expertise)
हेल्थ एवं वेलनेस: मेडिकल एक्सप्लेनर, फिटनेस और रिसर्च-आधारित स्वास्थ्य लेख।
लाइफस्टाइल: रिलेशनशिप, ब्यूटी, फैशन, ट्रैवल और किचन हैक्स।
एस्ट्रोलॉजी: अंकज्योतिष, राशिफल और व्रत-त्योहारों का ज्ञान।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।