सर्दियों में स्वाद के साथ सेहत का भी रखेगा ख्याल गरमा गरम मूंग दाल हलवा, नोट करें दानेदार रेसिपी
Moong Dal Halwa Recipe : मूंग दाल हलवा सिर्फ एक ट्रेडिशनल भारतीय मिठाई नहीं है, बल्कि हर भारतीय का वो सुकून है, जो मुंह में जाते ही सीधा रूह तक पहुंचता है। तो आइए बिना देर किए जान लेते हैं घर बैठे कैसे बनाया हलवाई स्टाइल दाने दार शाही डेजर्ट मूंग दाल हलवा।

सर्दियों की गुनगुनी धूप और ठिठुरती शाम का मजा उस समय डबल हो जाता है, जब हाथ में गरमा-गरम मूंग दाल के हलवे की कटोरी रखी हो। मूंग दाल हलवा सिर्फ एक ट्रेडिशनल भारतीय मिठाई नहीं है, बल्कि हर भारतीय का वो सुकून है, जो मुंह में जाते ही सीधा रूह तक पहुंचता है। घी में भुनी हुई मूंग दाल की सोंधी खुशबू और इलायची का जायका ना सिर्फ स्वाद का ख्याल रखता है बल्कि इसमें छिपा प्रोटीन और घी, कड़ाके की ठंड में शरीर में गर्माहट बनाए रखते हुए शक्ति भी देती है। तो आइए बिना देर किए जान लेते हैं घर बैठे कैसे बनाया हलवाई स्टाइल दाने दार शाही डेजर्ट मूंग दाल हलवा।
मूंग दाल का हलवा बनाने के लिए सामग्री
-1 कप पीली मूंग दाल
-½ से ¾ कप घी
-1 कप (गर्म किया हुआ) दूध
-1 कप चीनी
-1 कप पानी (चाशनी के लिए)
-½ छोटा चम्मच इलायची पाउडर
-एक चुटकी केसर के धागे (दूध में घोलकर रखे हुए)
-2-3 बड़े चम्मच कटे हुए मेवे गार्निशिंग के लिए

मूंग दाल का हलवा बनाने का तरीका
मूंग दाल का हलवा बनाने के लिए सबसे पहले मूंग दाल को अच्छी तरह धोकर 5 घंटे के लिए पानी में भिगोकर रख दें। इसके बाद दाल का पानी निकालकर उसे मिक्सी में दरदरा पीस लें। अब एक मोटे तले की कढ़ाई या नॉन-स्टिक पैन में घी गरम करके उसमें पिसी हुई दाल डालकर धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए भूनें। यादरें दाल को सुनहरा और खुशबूदार होने तक भूनें। इसमें लगभग 30 मिनट का समय लग सकता है। जब दाल अच्छी तरह भुन जाए और घी अलग होने लगे, तो इसमें गर्म दूध डालकर लगातार चलाएं ताकि दूध में गांठ न रहे। दूध सूखने पर चीनी और पानी की चाशनी डालकर अच्छी तरह मिलाते हुए धीमी आंच पर तब तक पकाएं, जब तक हलवा गाढ़ा होकर घी ना छोड़ने लगे। आखिर में इलायची पाउडर, केसर और कुछ मेवे डालकर हलवे को गार्निश करें। आपका टेस्टी दानेदार हलवाई स्टाइल गरमा-गर्म मूंग दाल हलवा बनकर तैयार है।

लेखक के बारे में
Manju Mamgain
शॉर्ट बायो
मंजू ममगाईं पिछले 18 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
मंजू ममगाईं वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिख रही हैं। बीते साढ़े 6 वर्षों से इस महत्वपूर्ण भूमिका में रहते हुए उन्होंने न केवल डिजिटल कंटेंट के बदलते स्वरूप को करीब से देखा है, बल्कि यूजर बिहेवियर और पाठकों की बदलती रुचि को समझते हुए कंटेंट को नई ऊंचाइयों तक भी पहुंचाया है। पत्रकारिता के तीनों मुख्य स्तंभों— टीवी, प्रिंट और डिजिटल में कुल 18 वर्षों का लंबा अनुभव उनकी पेशेवर परिपक्वता का प्रमाण है।
करियर का सफर (प्रिंट की गहराई से डिजिटल की रफ्तार तक)
एचटी डिजिटल से पहले मंजू ने 'आज तक' (इंडिया टुडे ग्रुप), 'अमर उजाला' और 'सहारा समय' जैसे देश के शीर्ष मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। 'आज तक' में लाइफस्टाइल और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन को लीड करने का उनका अनुभव आज भी उनकी रिपोर्टिंग में झलकता है। वे केवल खबरें नहीं लिखतीं, बल्कि पाठकों के साथ एक 'कनेक्ट' भी पैदा करती हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और विशेषज्ञता:
दिल्ली विश्वविद्यालय से अंग्रेजी (ऑनर्स) और भारतीय विद्या भवन से मास कम्युनिकेशन करने वाली मंजू, साल 2008 से ही मेडिकल रिसर्च और हेल्थ विषयों पर अपनी लेखनी चला रही हैं। उनकी सबसे बड़ी ताकत जटिल वैज्ञानिक तथ्यों और मेडिकल रिसर्च को 'एक्सपर्ट-वेरिफाइड' मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज के रूप में सरल भाषा में प्रस्तुत करना है। स्वास्थ्य से जुड़ी उनकी हर खबर डॉक्टरों द्वारा प्रमाणित होती है, जो डिजिटल युग में विश्वसनीयता की कसौटी पर खरी उतरती है।
बहुमुखी प्रतिभा और विजन
उनका पत्रकारीय जुनून केवल स्वास्थ्य तक सीमित नहीं है। वे आधुनिक जीवन की भागदौड़ में रिलेशनशिप की जटिलताएं, ब्यूटी ट्रेंड्स, फैशन, ट्रैवलिंग और फूड जैसे विषयों को भी एक्सपर्ट के नजरिए से कवर करती हैं। मंजू का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी 'फैक्ट-चेकिंग' और प्रमाणिक जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक और बेहतर जीवन निर्णय ले सकें।
कोर एक्सपर्टीज (Core Expertise)
हेल्थ एवं वेलनेस: मेडिकल एक्सप्लेनर, फिटनेस और रिसर्च-आधारित स्वास्थ्य लेख।
लाइफस्टाइल: रिलेशनशिप, ब्यूटी, फैशन, ट्रैवल और किचन हैक्स।
एस्ट्रोलॉजी: अंकज्योतिष, राशिफल और व्रत-त्योहारों का ज्ञान।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




