Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़रेसिपीknow how to make tasty chicken pepper soup recipe to keep away cough and cold during winter tamil special recipe
सर्दियों में खांसी-जुकाम को रखेगा दूर टेस्टी चिकन पेपर सूप, नोट करें तमिल स्पेशल रेसिपी

सर्दियों में खांसी-जुकाम को रखेगा दूर टेस्टी चिकन पेपर सूप, नोट करें तमिल स्पेशल रेसिपी

संक्षेप:

Tamil Style Chicken Pepper Soup : क्या आप जानते हैं तमिल स्पेशल चिकन पेपर सूप ना सिर्फ स्वाद में बढ़िया होता है बल्कि आपकी सेहत का भी खास ख्याल रखता है। इसका स्वाद एक बार चखने वाला इसे लंबे समय तक याद रखता है। तो आइए बिना देर किए जान लेते हैं कैसे बनाया जाता है तमिल स्पेशल चिकन पेपर सूप।

Nov 24, 2025 02:21 pm ISTManju Mamgain लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Tamil Style Chicken Pepper Soup : सर्दियां शुरू होते ही लोग सिर्फ अपने पहनावे में ही नहीं बल्कि सेहतमंद बने रहने के लिए अपने खान-पान में भी कई तरह के बदलाव करते हैं। गर्मियों में एक ओर जहां लस्सी मुंह का स्वाद और शरीर को ठंडक पहुंचाती है वहीं सर्दियों में गरमा-गरम सूप शरीर को गर्माहट पहुंचाकर इम्यूनिटी को स्ट्रांग बनाए रखने में भी मदद करते हैं। सर्दियों में लोग अकसर कई तरह की सब्जियों से बने सूप का जायका चखते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं तमिल स्पेशल चिकन पेपर सूप ना सिर्फ स्वाद में बढ़िया होता है बल्कि आपकी सेहत का भी खास ख्याल रखता है। इसका स्वाद एक बार चखने वाला इसे लंबे समय तक याद रखता है। तो आइए बिना देर किए जान लेते हैं कैसे बनाया जाता है तमिल स्पेशल चिकन पेपर सूप।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

तमिल स्टाइल चिकन पेपर सूप बनाने के लिए सामग्री

सूप के मसाले तैयार करने के लिए

-1 बड़ा चम्मच काली मिर्च

-2 छोटी चम्मच धनिया के बीज

-1 छोटी चम्मच सौंफ

-2 सूखी लाल मिर्च

-1/4 छोटी चम्मच जीरा

-1 टहनी करी पत्ता

-2 टमाटर

-6 लहसुन की कलियां

चिकन पकाने के लिए

-500 ग्राम चिकन

-3/4 छोटी चम्मच हल्दी

-3/4 छोटी चम्मच नमक

-3 कप पानी

सूप की ग्रेवी के लिए सामग्री

-2 बड़े चम्मच तिल का तेल

-1/4 छोटी चम्मच राई

-1/4 छोटी चम्मच जीरा

-1 टहनी करी पत्ता

-1/4 कप छोटे प्याज स्लाइस में कटा हुआ

-1 कप नारियल का दूध

- मुठ्ठी भर धनिया पत्ता बारीक कटा हुआ

तमिल स्टाइल चिकन पेपर सूप बनाने का तरीका

तमिल स्टाइल चिकन पेपर सूप बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में सभी मसालों को धीमी आंच पर खुशबू आने तक भूनें। जब यह मसाले ठंडे हो जाएं तो इन्हें मिक्सी में डालकर इनका बारीक पाउडर बनाकर तैयार कर लें। इसके बाद टमाटर और लहसुन का स्मूद पेस्ट बनाकर तैयार कर लें। इसके बाद प्रेशर कुकर में चिकन, हल्दी, नमक और तैयार किया हुआ मसाला डालकर लगभग 3 कप पानी में धीमी आंच पर कुकर का ढक्कन लगाकर 20 मिनट तक पकाएं। कुकर का प्रेशर निकलने के बाद चिकन के रेशे कर लें और सूप का तड़का तैयार करें। इसके लिए कढ़ाई में तिल का तेल गरम करके उसमें राई, जीरा और करी पत्ता डालकर राई चटकने तक भूनें। अब रेशेदार चिकन डालकर थोड़ा सा चिकन को भी भूनें। इसके बाद कढ़ाई में पका हुआ चिकन स्टॉक और नारियल दूध डालकर स्वाद के अनुसार सूप में नमक मिलाएं और ऊपर से धनिया डालकर एक उबाल आने दें। आपका टेस्टी तमिल स्टाइल चिकन पेपर सूप बनकर तैयार है। सर्दियों में यह सूप शरीर को तुरंत गर्माहट पहुंचाकर ठंड, फ्लू या कमजोरी महसूस नहीं होने देता है।

Manju Mamgain

लेखक के बारे में

Manju Mamgain
मंजू ममगाईं लाइव हिन्दुस्तान में लाइफस्टाइल सेक्शन में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। मंजू ने अपना पीजी डिप्लोमा भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली और ग्रेजुएशन दिल्ली विश्वविद्यालय से किया हुआ है। इन्हें पत्रकारिता जगत में टीवी, प्रिंट और डिजिटल का कुल मिलाकर 16 साल का अनुभव है। एचटी डिजिटल से पहले मंजू आज तक, अमर उजाला, सहारा समय में भी काम कर चुकी हैं। आज तक में लाइफस्टाइल और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन लीड करने के बाद अब मंजू एचटी डिजिटल में लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए काम कर रही हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।