सादा पराठा खाकर हो गए हैं बोर तो ट्राई करें पावभाजी पराठा,हर बाइट में आएगा मजा
Pav Bhaji Paratha Recipe : यह पराठा सिर्फ एक डिश नहीं, बल्कि मुंबई की मशहूर पावभाजी के तीखेपन और पराठे की कुरकुरी परत का एक लाजवाब कॉम्बो है।

अगर आप रोज-रोज वही बोरिंग सादा आलू-गोभी या मेथी का पराठा खाकर ऊब चुके हैं, तो अब ट्राई करें झटपट बनने वाला टेस्टी पावभाजी पराठा। यह टेस्टी पराठा आपके जायके को एक जबरदस्त किक देने वाला है। खास बात यह है कि यह पराठा सिर्फ एक डिश नहीं, बल्कि मुंबई की मशहूर पावभाजी के तीखेपन और पराठे की कुरकुरी परत का एक लाजवाब कॉम्बो है। बच्चों के टिफिन से लेकर संडे ब्रंच तक, यह पराठा उन सभी के लिए परफेक्ट रेसिपी है जो खाने में थोड़ा 'एक्स्ट्रा' तड़का ढूंढ रहे हैं।
पावभाजी पराठा बनाने के लिए सामग्री
- 2 कप गेहूं का आटा
-नमक स्वादानुसार
-पराठे का आटा गूंधने के लिए पानी
-घी आवश्यकतानुसार
पाव भाजी की स्टफिंग तैयार करने के लिए
-3 उबले आलू (मैश किए हुए)
-½ कप उबली हुई फूलगोभी
-½ कप उबले हुए मटर
-1 बारीक कटी प्याज
-2 बारीक कटे हुए टमाटर
-1 छोटा चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट
-2 छोटे चम्मच पाव भाजी मसाला
-½ छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
-¼ छोटा चम्मच हल्दी
-नमक स्वादानुसार
-1 बड़ा चम्मच मक्खन
-बारीक कटा हुआ हरा धनिया
-1 चम्मच नींबू का रस
कैसे बनाया जाता है पाव भाजी पराठा
पाव भाजी तैयार करने के लिए सबसे पहले कड़ाही में मक्खन गरम करके उसमें प्याज डालकर हल्का सुनहरा होने तक भूनें। इसके बाद इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर खुशबू आने तक पकाएं। अब टमाटर डालकर तब तक पकाएं जब तक वे गलकर नरम न हो जाएं। इसके बाद कड़ाही में हल्दी, लाल मिर्च, नमक और पाव भाजी मसाला डालकर अच्छे से मिलाने के बाद उबली हुई सब्जियां डालकर अच्छे से मैश करते हुए 5 मिनट तक पकाएं। आखिर में नींबू का रस और हरा धनिया डालकर गैस बंद कर दें।
पराठा बनाएं- पाव भाजी पराठा बनाने के लिए सबसे पहले गेहूं के आटे में नमक डालकर नरम आटा गूंथ लें। इसके बाद आटे की लोई लेकर हल्का बेलें और बीच में पाव भाजी की स्टफिंग रख दें। इसके बाद लोई बंद करके हल्के हाथों से पराठा बेल लें। पराठे को गरम तवे पर डालकर दोनों तरफ से घी लगाते हुए सुनहरा होने तक सेंकें।
लेखक के बारे में
Manju Mamgain
शॉर्ट बायो
मंजू ममगाईं पिछले 18 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
मंजू ममगाईं वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिख रही हैं। बीते साढ़े 6 वर्षों से इस महत्वपूर्ण भूमिका में रहते हुए उन्होंने न केवल डिजिटल कंटेंट के बदलते स्वरूप को करीब से देखा है, बल्कि यूजर बिहेवियर और पाठकों की बदलती रुचि को समझते हुए कंटेंट को नई ऊंचाइयों तक भी पहुंचाया है। पत्रकारिता के तीनों मुख्य स्तंभों— टीवी, प्रिंट और डिजिटल में कुल 18 वर्षों का लंबा अनुभव उनकी पेशेवर परिपक्वता का प्रमाण है।
करियर का सफर (प्रिंट की गहराई से डिजिटल की रफ्तार तक)
एचटी डिजिटल से पहले मंजू ने 'आज तक' (इंडिया टुडे ग्रुप), 'अमर उजाला' और 'सहारा समय' जैसे देश के शीर्ष मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। 'आज तक' में लाइफस्टाइल और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन को लीड करने का उनका अनुभव आज भी उनकी रिपोर्टिंग में झलकता है। वे केवल खबरें नहीं लिखतीं, बल्कि पाठकों के साथ एक 'कनेक्ट' भी पैदा करती हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और विशेषज्ञता:
दिल्ली विश्वविद्यालय से अंग्रेजी (ऑनर्स) और भारतीय विद्या भवन से मास कम्युनिकेशन करने वाली मंजू, साल 2008 से ही मेडिकल रिसर्च और हेल्थ विषयों पर अपनी लेखनी चला रही हैं। उनकी सबसे बड़ी ताकत जटिल वैज्ञानिक तथ्यों और मेडिकल रिसर्च को 'एक्सपर्ट-वेरिफाइड' मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज के रूप में सरल भाषा में प्रस्तुत करना है। स्वास्थ्य से जुड़ी उनकी हर खबर डॉक्टरों द्वारा प्रमाणित होती है, जो डिजिटल युग में विश्वसनीयता की कसौटी पर खरी उतरती है।
बहुमुखी प्रतिभा और विजन
उनका पत्रकारीय जुनून केवल स्वास्थ्य तक सीमित नहीं है। वे आधुनिक जीवन की भागदौड़ में रिलेशनशिप की जटिलताएं, ब्यूटी ट्रेंड्स, फैशन, ट्रैवलिंग और फूड जैसे विषयों को भी एक्सपर्ट के नजरिए से कवर करती हैं। मंजू का मानना है कि डिजिटल युग में एक पत्रकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी 'फैक्ट-चेकिंग' और प्रमाणिक जानकारी प्रदान करना है, ताकि पाठक जागरूक और बेहतर जीवन निर्णय ले सकें।
कोर एक्सपर्टीज (Core Expertise)
हेल्थ एवं वेलनेस: मेडिकल एक्सप्लेनर, फिटनेस और रिसर्च-आधारित स्वास्थ्य लेख।
लाइफस्टाइल: रिलेशनशिप, ब्यूटी, फैशन, ट्रैवल और किचन हैक्स।
एस्ट्रोलॉजी: अंकज्योतिष, राशिफल और व्रत-त्योहारों का ज्ञान।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



